कन्फ्यूशियस (Confucius) MCQ
Q.कन्फ्यूशियस के जीवन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. कन्फ्यूशियस का जीवनकाल 551–479 ई.पू. माना जाता है।
2. उनका जीवनकाल सुकरात और प्लेटो के बाद का था।
3. उनके जीवन का आरंभिक स्रोत सीमा कियान की Records of the Grand Historian मानी जाती है।
4. वे चीनी राज्य लू से संबंधित थे।
सही उत्तर कूट है—
(a) केवल 1,3 और 4
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
Q. कन्फ्यूशियस के नाम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(a) Confucius उनका मूल चीनी नाम था।
(b) Kung Fu-tzu का अर्थ 'Master Kong' है।
(c) Confucius का अर्थ 'Master Lao' है।
(d) उनका मूल नाम Mengzi था।
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस के राजनीतिक जीवन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. उन्होंने लू राज्य में प्रशासनिक पदों पर कार्य किया।
2. वे न्याय मंत्री के पद तक पहुँचे।
3. लू के शासक के अनैतिक आचरण से निराश होकर उन्होंने न्याय मंत्री का पद त्याग दिया।
4. इसके बाद उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक विभिन्न राज्यों की यात्राएँ कीं।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
Q. कन्फ्यूशियस की राजनीतिक विचारधारा का सबसे उपयुक्त वर्णन कौन-सा है?
(a) जनसत्ता एवं प्रत्यक्ष लोकतंत्र
(b) सैन्य शक्ति आधारित साम्राज्यवाद
(c) नैतिक शासन एवं सद्गुण आधारित राजनीतिक व्यवस्था
(d) पूर्णतः कानून-प्रधान शासन
उत्तर: (c)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार अच्छे शासन की केंद्रीय विशेषता क्या थी?
(a) कठोर दंड
(b) शासक का नैतिक उदाहरण
(c) जनमत संग्रह
(d) आर्थिक समानता
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस के निम्नलिखित कथन को किस अवधारणा से सर्वाधिक निकटता से जोड़ा जा सकता है?
"अच्छा शासन राजा के राजा होने, मंत्री के मंत्री होने, पिता के पिता होने और पुत्र के पुत्र होने में है।"
(a) Rectification of Names
(b) Mandate of Heaven
(c) Social Contract
(d) Legalism
उत्तर: (a)
Q. कन्फ्यूशियस की Rectification of Names की अवधारणा का मुख्य आशय क्या है?
(a) सामाजिक एवं राजनीतिक भूमिकाओं के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन
(b) सभी व्यक्तियों को समान राजनीतिक अधिकार देना
(c) शासक को पद से हटाने का अधिकार
(d) धार्मिक संस्थाओं को राज्य से अलग करना
उत्तर: (a)
Q. कन्फ्यूशियस के राजनीतिक दर्शन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. शासक का व्यक्तिगत नैतिक आचरण प्रजा को प्रभावित करता है।
2. शासन में सद्गुण बल प्रयोग का विकल्प हो सकता है।
3. कानून और दंड ही अच्छे शासन के प्रमुख साधन हैं।
4. शासक को प्रजा के लिए नैतिक उदाहरण प्रस्तुत नहीं करना चाहिए।
सही उत्तर है—
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस द्वारा शासक के नैतिक प्रभाव को समझाने के लिए निम्नलिखित में से किस उपमा का प्रयोग किया गया?
(a) राजा सूर्य के समान है और प्रजा चंद्रमा के समान
(b) राजा पर्वत के समान है और प्रजा नदी के समान
(c) राजा पवन के समान है और प्रजा घास के समान
(d) राजा समुद्र के समान है और प्रजा उसकी लहरों के समान
उत्तर: (c)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार सद्गुण द्वारा शासन करने वाला शासक किसके समान है?
(a) ध्रुवतारे के समान
(b) सूर्य के समान
(c) पर्वत के समान
(d) महासागर के समान
उत्तर: (a)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रंथ कन्फ्यूशियसवादी परंपरा की Five Classics में सम्मिलित नहीं है?
(a) Book of Changes
(b) Book of Documents
(c) The Analects
(d) Spring and Autumn Annals
उत्तर: (C) Changes (Yijing / I Ching) → Documents (Shujing) → Songs (Shijing) → Rites (Liji) → Annals (Chunqiu)
Q.निम्नलिखित में से कौन-सा Four Books का भाग नहीं है?
(a) Mencius
(b) The Great Learning
(c) The Doctrine of the Mean
(d) Book of Rites
उत्तर: (d) Analects (Lunyu) → Mencius (Mengzi) → Great Learning (Daxue) → Doctrine of Mean (Zhongyong)
Q. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
सूची-I सूची-II
A. Book of Changes 1. Shujing
B. Book of Documents 2. Shijing
C. Book of Songs 3. Yijing
D. Spring and Autumn Annals 4. Chunqiu
कूट:-
(a) A-3, B-1, C-2, D-4
(b) A-1, B-3, C-4, D-2
(c) A-3, B-2, C-1, D-4
(d) A-4, B-1, C-2, D-3
उत्तर: (a) Changes (Yijing / I Ching) → Documents (Shujing) → Songs (Shijing) → Rites (Liji) → Annals (Chunqiu)
Q. The Analects के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) यह प्लेटो के संवादों का संकलन है।
(b) यह कन्फ्यूशियस के कथनों, संवादों और शिक्षाओं का प्रमुख संकलन है।
(c) यह मेन्शियस द्वारा रचित राजनीतिक संविधान है।
(d) यह केवल प्राचीन चीनी कानूनों का संग्रह है।
उत्तर: (b)
Q.निम्नलिखित में से किसका संबंध Four Books से सही है?
1. The Analects
2. Mencius
3. The Great Learning
4. Doctrine of the Mean
कूट:-
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 2 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
Q.कन्फ्यूशियसवादी परंपरा में Book of Songs मुख्यतः किससे संबंधित है?
(a) कानूनों का संकलन
(b) प्राचीन कविताओं एवं गीतों का संग्रह
(c) सैन्य रणनीतियों का संग्रह
(d) प्रशासनिक नियमों का संकलन
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियसवादी विश्वदृष्टि में Tao (Dao) को किस रूप में समझा गया है?
(a) केवल एक व्यक्तिगत देवता
(b) ब्रह्मांडीय सिद्धांत एवं परिवर्तन का आधार
(c) केवल राजनीतिक सत्ता
(d) केवल नैतिक दंड की व्यवस्था
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस के चिंतन में ‘Ren’ का संबंध किससे है?
(A) कानून
(B) मानवता
(C) संपत्ति
(D) संप्रभुता
उत्तर — (B)
Q. ‘Rectification of Names’ किस विचारक से संबंधित है?
(A) प्लेटो
(B) अरस्तू
(C) कन्फ्यूशियस
(D) मैकियावेली
उत्तर — (C)
Q. कन्फ्यूशियस के चिंतन में ‘Junzi’ का अर्थ है—
(A) आदर्श/श्रेष्ठ व्यक्ति
(B) सैनिक
(C) राजा
(D) व्यापारी
उत्तर — (A)
Q. ‘Xiao’ का संबंध किससे है?
(A) राजनीतिक क्रांति
(B) पुत्रधर्म
(C) आर्थिक समानता
(D) प्राकृतिक अधिकार
उत्तर — (B)
Q.निम्नलिखित में से कौन-सा Yin-Yang की अवधारणा को सर्वाधिक उपयुक्त रूप से व्यक्त करता है?
(a) पूर्णतः स्वतंत्र एवं परस्पर असंबद्ध शक्तियाँ
(b) केवल अच्छाई और बुराई का धार्मिक विभाजन
(c) परस्पर पूरक एवं सापेक्ष ब्रह्मांडीय शक्तियाँ
(d) शासक और प्रजा के बीच राजनीतिक संबंध
उत्तर: (c)
Q. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. Yin-Yang को पूर्णतः निरपेक्ष श्रेणियों के रूप में देखा जाता है।
2. कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु के संदर्भ में Yin या Yang हो सकती है।
3. परिवर्तन Yin और Yang की गति से संबंधित है।
4. Tao को ब्रह्मांडीय सिद्धांत के रूप में समझा जाता है।
सही उत्तर है—
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियसवादी परंपरा में मानव प्रकृति के संबंध में कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?
(a) मनुष्य मूलतः दुष्ट है।
(b) मनुष्य मूलतः स्वार्थी है और उसे दंड द्वारा नियंत्रित करना चाहिए।
(c) मनुष्य में अच्छाई की क्षमता निहित है, जिसे शिक्षा एवं अनुशासन द्वारा विकसित किया जा सकता है।
(d) मानव प्रकृति अपरिवर्तनीय है।
उत्तर: (c)
Q. मानव प्रकृति की मूलभूत अच्छाई की व्याख्या को विशेष रूप से किस कन्फ्यूशियसवादी पुस्तक से जोड़ा जाता है?
(a) Laozi
(b) Mencius
(c) Sun Tzu
(d) Han Feizi
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार व्यक्ति के नैतिक विकास में निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व महत्वपूर्ण है?
1. शिक्षा
2. आत्म-अनुशासन
3. सही आचरण
4. ज्ञान की खोज
कूट:-
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
Q. कन्फ्यूशियस की नैतिक विचारधारा में Li का सबसे उपयुक्त अर्थ क्या है?
(a) आर्थिक समानता
(b) मर्यादा, उचित आचरण और रीति
(c) राजनीतिक प्रतिनिधित्व
(d) व्यक्तिगत संपत्ति
उत्तर: (b)
Q. Yi की अवधारणा मुख्यतः किससे संबंधित है?
(a) किसी परिस्थिति में नैतिक रूप से उचित कार्य
(b) धार्मिक विश्वास
(c) राजनीतिक अधिकार
(d) आर्थिक उत्पादन
उत्तर: (a)
Q. Ren को निम्नलिखित में से किस रूप में समझा जा सकता है?
(a) सैन्य शक्ति
(b) मानवता, परोपकार एवं दूसरों के प्रति नैतिक दायित्व
(c) कानूनी दंड
(d) राजनीतिक संप्रभुता
उत्तर: (b)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा Li, Yi और Ren के संबंध को सबसे उपयुक्त रूप से व्यक्त करता है?
(a) Li नैतिकता से स्वतंत्र है और Yi केवल राजनीतिक शक्ति है।
(b) Li उचित आचरण से संबंधित है, Yi नैतिक रूप से उचित कर्म से और Ren मानवता/परोपकार से।
(c) Ren केवल धार्मिक अनुष्ठान है।
(d) Yi और Ren दोनों केवल कानूनी अवधारणाएँ हैं।
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस के Golden Rule के निकटतम कथन कौन-सा है?
(a) शक्ति ही अधिकार का स्रोत है।
(b) व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करना चाहिए।
(c) राज्य को व्यक्ति से ऊपर रखा जाना चाहिए।
(d) जो स्वयं के लिए नहीं चाहते, वह दूसरों के साथ न करें।
उत्तर: (d)
Q. कन्फ्यूशियसवाद में Wu Lun किससे संबंधित है?
(a) पाँच राजनीतिक दल
(b) पाँच आर्थिक वर्ग
(c) पाँच मूल मानवीय संबंध
(d) पाँच धार्मिक ग्रंथ
उत्तर: (C)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कन्फ्यूशियस के पाँच प्रमुख मानवीय संबंधों में शामिल नहीं है?
(a) पिता और पुत्र
(b) पति और पत्नी
(c) मित्र और मित्र
(d) नागरिक और न्यायपालिका
उत्तर: (d) राजा–प्रजा (Ruler–Subject) → पिता–पुत्र (Father–Son) → पति–पत्नी (Husband–Wife) → बड़ा भाई–छोटा भाई (Elder–Younger Brother) → मित्र–मित्र (Friend–Friend)
Q. कन्फ्यूशियस के पाँच संबंधों का मूल उद्देश्य क्या था?
(a) वर्ग संघर्ष को बढ़ाना
(b) सामाजिक भूमिकाओं एवं कर्तव्यों के माध्यम से सामाजिक सामंजस्य स्थापित करना
(c) राजनीतिक लोकतंत्र स्थापित करना
(d) आर्थिक समानता स्थापित करना
उत्तर: (b)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध एवं संबंधित सद्गुण का सही युग्म है?
(a) पिता-पुत्र — पिता में दयालुता एवं पुत्र में संतानीय भक्ति
(b) शासक-प्रजा — दोनों में विद्रोह
(c) मित्र-मित्र — प्रतिस्पर्धा
(d) पति-पत्नी — दोनों में राजनीतिक सत्ता
उत्तर: (a)
Q. कन्फ्यूशियस के सामाजिक दर्शन का केंद्रीय नैतिक सिद्धांत निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(a) Ren
(b) Class struggle
(c) General Will
(d) Utilitarianism
उत्तर: (a) रेन (ren), 'करूणा' अथवा 'दूसरे से प्रेम' की आवधारण।
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार सामाजिक व्यवस्था की स्थापना के लिए व्यक्ति को—
(a) अपनी सभी इच्छाओं का दमन करना चाहिए।
(b) अपनी इच्छाओं का परिवार एवं समुदाय की आवश्यकताओं के साथ सामंजस्य स्थापित करना चाहिए।
(c) समाज से अलग रहना चाहिए।
(d) केवल कानून का पालन करना चाहिए।
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस के सामाजिक दर्शन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. वे नैतिक आत्म-संयम पर बल देते हैं।
2. वे सामाजिक भूमिकाओं के उचित निर्वहन को महत्वपूर्ण मानते हैं।
3. वे परंपराओं से सीखकर नई व्यवस्था के निर्माण की बात करते हैं।
4. वे व्यक्ति को समाज से पूर्णतः स्वतंत्र मानते हैं।
सही उत्तर है—
(a) केवल 1 और 4
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार वरिष्ठ सदस्य का कनिष्ठ सदस्य के प्रति प्रमुख कर्तव्य क्या है?
(A) दंड देना
(B) आर्थिक स्वतंत्रता देना
(C) राजनीतिक अधिकार देना
(D) परोपकारी एवं देखभाल करने वाला होना
उत्तर: (D)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार कनिष्ठ सदस्य का प्रमुख दायित्व क्या है?
(A) शासन करना
(B) विद्रोह करना
(C) आज्ञा का पालन करना
(D) संपत्ति अर्जित करना
उत्तर: (C)
Q. निम्न में से किस संबंध में कन्फ्यूशियस के अनुसार मूलतः समानता निहित होती है?
(A) पिता–पुत्र
(B) पति–पत्नी
(C) राजा–प्रजा
(D) मित्र–मित्र
उत्तर: (D)
Q. कन्फ्यूशियस के ‘छह संबंधों’ को चीनी परंपरा में किस नाम से जाना जाता है?
(A) लिऊ लुन
(B) वू लुन
(C) रेन लुन
(D) ली लुन
उत्तर: (A)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार छह संबंधों का मूल आधार किस संबंध को माना गया है?
(A) राजा–प्रजा
(B) शिक्षक–विद्यार्थी
(C) माता-पिता–संतान
(D) मित्र–मित्र
उत्तर: (C)
Q. निम्न में से कौन-सा कन्फ्यूशियस के छह संबंधों में शामिल नहीं है?
(A) पिता–पुत्र
(B) पति–पत्नी
(C) गुरु–शिष्य
(D) व्यापारी–ग्राहक
उत्तर: (D)
Q. “जब कोई व्यक्ति एक दिन के लिए आपका शिक्षक होता है, तो शेष जीवनभर उसके साथ पिता के समान आचरण करना चाहिए”—यह कथन किस विचार पर बल देता है?
(A) राजनीतिक समानता
(B) शिक्षक के प्रति सम्मान
(C) आर्थिक स्वतंत्रता
(D) धार्मिक स्वतंत्रता
उत्तर: (B)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार पिता और पुत्र के संबंध से संबंधित प्रमुख सद्गुण कौन-सा है?
(A) न्याय
(B) संतानीय भक्ति
(C) साहस
(D) संपत्ति
उत्तर: (B)
Q. कन्फ्यूशियस के लिए छह संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण संबंध कौन-सा था?
(A) राजा–प्रजा
(B) शिक्षक–विद्यार्थी
(C) पिता–पुत्र
(D) मित्र–मित्र
उत्तर: (C)
Q. कन्फ्यूशियस द्वारा वर्णित चार सामाजिक वर्गों का सही क्रम कौन-सा है?
(A) विद्वान–किसान–शिल्पकार–व्यापारी
(B) किसान–विद्वान–व्यापारी–शिल्पकार
(C) व्यापारी–शिल्पकार–किसान–विद्वान
(D) विद्वान–शिल्पकार–किसान–व्यापारी
उत्तर: (A)
Q. कन्फ्यूशियस के चार वर्गों में किसानों को दूसरा स्थान देने का प्रमुख कारण क्या था?
(A) वे शासन करते थे
(B) वे भोजन प्रदान करते थे
(C) वे युद्ध करते थे
(D) वे व्यापार करते थे
उत्तर: (B)
Q. कन्फ्यूशियस के सामाजिक वर्ग-क्रम में सबसे नीचे किसे रखा गया?
(A) किसान
(B) शिल्पकार
(C) व्यापारी
(D) विद्वान
उत्तर: (C)
Q. कन्फ्यूशियस व्यापारियों को किस दृष्टि से देखते थे?
(A) समाज के रक्षक
(B) परजीवी
(C) सर्वोच्च वर्ग
(D) योद्धा वर्ग
उत्तर: (B)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार शिल्पकार सम्माननीय क्यों थे?
(A) वे शासन करते थे
(B) वे युद्ध करते थे
(C) वे उपयोगी वस्तुएँ बनाते थे
(D) वे व्यापार नियंत्रित करते थे
उत्तर: (C)
Q. कन्फ्यूशियसवाद में युद्ध के लिए स्थान न होने का प्रमुख आधार क्या था?
(A) युद्ध अत्यधिक महँगा था
(B) व्यापारी युद्ध के विरोधी थे
(C) किसान युद्ध नहीं कर सकते थे
(D) प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका का उचित निर्वहन करे तो युद्ध नहीं होगा
उत्तर: (D)
Q. निम्न में से किस वर्ग की अनुपस्थिति कन्फ्यूशियस के चार वर्गों में विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करती है?
(A) किसान
(B) शिल्पकार
(C) योद्धा
(D) व्यापारी
उत्तर: (C)
Q. कथन (A): कन्फ्यूशियसवाद में युद्ध के लिए कोई स्थान नहीं था।
कारण (R): कन्फ्यूशियस के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपनी सामाजिक भूमिका का उचित निर्वहन करने से युद्ध की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
(A) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
(B) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है
(C) A सही है, R गलत है
(D) A गलत है, R सही है
उत्तर: (A)
Q. कन्फ्यूशियस के राजनीतिक दर्शन में राज्य की स्थिरता का आधार क्या है?
(a) सैन्य विजय
(b) नैतिक शासन और उचित सामाजिक भूमिकाएँ
(c) आर्थिक प्रतिस्पर्धा
(d) प्रत्यक्ष लोकतंत्र
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार लोगों को कानून और दंड के बजाय सद्गुण तथा मर्यादा द्वारा शासित करने का प्रमुख परिणाम क्या होगा?
(a) लोगों में शर्म एवं आत्म-अनुशासन की भावना विकसित होगी।
(b) लोग कानून की अवहेलना करेंगे।
(c) राज्य समाप्त हो जाएगा।
(d) शासक की शक्ति समाप्त हो जाएगी।
उत्तर: (a)
Q. कन्फ्यूशियस और प्लेटो के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) दोनों ने नैतिकता को राजनीति से पूर्णतः अलग रखा।
(b) दोनों के चिंतन में शासक के नैतिक गुणों को विशेष महत्व मिलता है।
(c) दोनों प्रत्यक्ष लोकतंत्र के समर्थक थे।
(d) दोनों ने कानून को नैतिकता से ऊपर रखा।
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस की राजनीतिक विचारधारा में शासक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा गुण सबसे अधिक महत्वपूर्ण है?
(a) सैन्य कौशल
(b) वंशानुगत विशेषाधिकार मात्र
(c) धन-संपत्ति
(d) नैतिक सद्गुण
उत्तर: (d)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार शासक को निर्णय लेते समय—
(a) केवल अपनी इच्छा पर निर्भर रहना चाहिए।
(b) सम्मानित व्यक्तियों से सलाह लेनी चाहिए।
(c) केवल सैनिकों की सलाह लेनी चाहिए।
(d) जनता से प्रत्यक्ष जनमत-संग्रह कराना चाहिए।
उत्तर: (b)
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कन्फ्यूशियस के लोकतंत्र संबंधी दृष्टिकोण को सबसे सही रूप में प्रस्तुत करता है?
(a) वे सार्वभौमिक लोकतांत्रिक मताधिकार के समर्थक थे।
(b) वे प्रत्यक्ष लोकतंत्र को आदर्श मानते थे।
(c) वे प्रतिनिधित्वात्मक शासन और समान राजनीतिक अधिकारों के समर्थक नहीं थे।
(d) वे राजनीतिक समानता को नैतिकता से ऊपर रखते थे।
उत्तर: (C)
Q. कन्फ्यूशियस की शिक्षा संबंधी विचारधारा का केंद्रीय तत्व क्या था?
(a) जन्मजात ज्ञान
(b) केवल धार्मिक शिक्षा
(c) अध्ययन, अनुशासन और नैतिक शिक्षा
(d) केवल सैन्य प्रशिक्षण
उत्तर: (C)
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार केवल पढ़ना पर्याप्त नहीं है क्योंकि—
(a) पढ़े हुए पर चिंतन भी आवश्यक है।
(b) अध्ययन राजनीतिक रूप से हानिकारक है।
(c) शिक्षक की आवश्यकता नहीं होती।
(d) ज्ञान केवल अनुभव से आता है।
उत्तर: (a)
Q. कन्फ्यूशियस की शिक्षण पद्धति के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
1. वे विद्यार्थियों में जिज्ञासा उत्पन्न करते थे।
2. वे विद्यार्थियों को स्वयं निष्कर्ष तक पहुँचने के लिए प्रेरित करते थे।
3. वे प्रश्नों और संवाद का प्रयोग करते थे।
4. वे केवल लंबे व्याख्यान देने में विश्वास रखते थे।
कूट:-
(a) केवल 1 और 4
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
Q. कन्फ्यूशियस की Six Arts में निम्नलिखित में से कौन-सा शामिल नहीं था?
(a) तीरंदाजी
(b) रथ चलाना
(c) संगीत
(d) नौवहन
उत्तर: (d) छह कलाओं धार्मिक अनुष्ठान, संगीत, तीरंदाजी, रथ चलाना, सुलेख, और अभिकलन पर भी विचार किया लेकिन यह स्पष्ट है कि वे नैतिकता को सबसे महत्वपूर्ण विषय मानते थे।
Q. कन्फ्यूशियस के अनुसार शिक्षा के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?
(a) शिक्षा केवल अभिजात वर्ग तक सीमित होनी चाहिए।
(b) सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना इच्छुक व्यक्ति को शिक्षा दी जानी चाहिए।
(c) शिक्षा केवल शासक वर्ग के लिए होनी चाहिए।
(d) शिक्षा का उद्देश्य केवल प्रशासनिक प्रशिक्षण होना चाहिए।
उत्तर: (b)
Q. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
सूची-I सूची-II
A. Li 1. मानवता/परोपकार
B. Yi 2. मर्यादा/उचित आचरण
C. Ren 3. नैतिक रूप से उचित कर्म
D. Wu Lun 4. पाँच मानवीय संबंध
कूट:-
(a) A-2, B-3, C-1, D-4
(b) A-3, B-2, C-4, D-1
(c) A-1, B-3, C-2, D-4
(d) A-2, B-1, C-3, D-4
उत्तर: (a)
Q. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए—
सूची-I सूची-II
A. The Analects 1. Mencius
B. Mencius 2. Confucius
C. Great Learning 3. व्यक्ति के परिष्कार पर बल
D. Doctrine of Mean 4. सामंजस्य/मध्य मार्ग
कूट:-
(a) A-2, B-1, C-3, D-4
(b) A-1, B-2, C-4, D-3
(c) A-2, B-3, C-1, D-4
(d) A-4, B-1, C-3, D-2
उत्तर: (a)
Q. Assertion (A): कन्फ्यूशियस के लिए अच्छा शासन शासक के नैतिक आचरण पर निर्भर करता है।
Reason (R): कन्फ्यूशियस के अनुसार शासक का आचरण प्रजा के आचरण को प्रभावित करता है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है, लेकिन R गलत है।
(d) A गलत है, लेकिन R सही है।
उत्तर: (a)
Q. Assertion (A): कन्फ्यूशियस शिक्षा को नैतिक विकास का साधन मानते थे।
Reason (R): उनके अनुसार मानव में अच्छाई की क्षमता शिक्षा, आत्म-अनुशासन और अभ्यास से विकसित की जा सकती है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है, R गलत है।
(d) A गलत है, R सही है।
उत्तर: (a)
Q. Assertion (A): कन्फ्यूशियस को पूर्णतः परंपरावादी विचारक माना जाना चाहिए।
Reason (R): वे प्राचीन परंपराओं से सीखकर नई सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था के निर्माण पर बल देते थे।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A गलत है, लेकिन R सही है।
(d) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर: (C)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद। यदि कोई उत्तम सुझाव अथवा शिक्षा से संबंधित कोई अन्य टॉपिक जिसको आप जानने के लिए उत्सुक है तो नीचे कमेंट करके बताएं। यदि आपको कोई गलती नजर आ रही है या कोई संदेह है तो भी आप कृपया कमेंट करके अवश्य बताएं।। धन्यवाद।।