✍️संख्याओं के प्रकार 1. प्राकृत संख्याएं - 1,2,3,4....... एक प्रथम तथा सबसे छोटी प्राकृत संख्या है। 2. पूर्ण संख्याएं - 0,1,2,3,4...... 0 प्रथम तथा सबसे छोटी पूर्ण संख्या है। 3. पूर्णांक संख्याएं - -3,-2,-1,0,1,2,3...... 4. सम संख्याएं - वेे प्राकृत संख्याएं जो पूर्णत: 2 से विभाजित हो। 2,4,6,8...... प्रथम व सबसे छोटी सम संख्या 2 है। 5. विषम संख्याएं - वे प्राकृत संख्या जो पूर्णतः 2 से विभाजित ना हो। 1,3,5,9..... प्रथम व सबसे छोटी विषम संख्या 1 है। 6. अभाज्य संख्याएं - एक से बड़ी वे प्राकृत संख्या 1 तथा स्वयं के अलावा अन्य किसी से विभाजित नहीं होती हों। 2,3,5,7,11,13........ प्रथम व सबसे छोटी अभाज्य संख्या 2 है। 2 एक सम अभाज्य संख्या है। 7. भाज्य संख्याएं - 1 तथा स्वयं के अतिरिक्तत अन्य संख्याओं से विभाजित होने वाली संख्याएं। 4,6,8,9,10..... 8. परिमेय संख्याएं- p/q रूप वाली संख्याएं ,q=0 नहीं है। 3/4,5/7,21/17... 9. अपरिमेय संख्याएं- √2,√5,√7..... 10. वास्तविक संख्याएं- परिमेय व अपरिमेय संख्या सम्मिलित रूप में 3/4,√2,5/7,√3 ✍️विभाज्यता की जांच- 2 - इकाई का अंक ...