जयपुर कांग्रेस द्वारा नियुक्त भाषायी प्रांत समिति की रिपोर्ट (दिसंबर, 1948) सदस्य सरदार वल्लभभाई पटेल डॉ. पट्टाभि सीतारमैया पंडित जवाहरलाल नेहरू जयपुर कांग्रेस द्वारा नियुक्त भाषायी प्रांत समिति की रिपोर्ट :- जून, 1948 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष ने आंध्र, केरल और महाराष्ट्र के नए प्रांतों के गठन की जाँच करने तथा उस पर प्रतिवेदन देने के लिए एक आयोग नियुक्त किया। इस आयोग के अध्यक्ष श्री एस. के. धर थे। इस आयोग ने जयपुर कांग्रेस के अधिवेशन की पूर्वसंध्या पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद कांग्रेस ने एक समिति नियुक्त की, जिसके सदस्य हम हैं, ताकि भाषायी प्रांतों के प्रश्न पर विचार किया जा सके और “कांग्रेस द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों तथा वर्तमान स्थिति की आवश्यकताओं के आलोक में स्थिति की समीक्षा की जा सके, संविधान सभा के अध्यक्ष द्वारा नियुक्त भाषायी प्रांत आयोग की रिपोर्ट तथा (ii) स्वतंत्रता की प्राप्ति से उत्पन्न हुई नई समस्याओं के संदर्भ में इस प्रश्न की जाँच की जा सके।” उपरोक्त कांग्रेस प्रस्ताव में इस विषय पर कांग्रेस की पूर्व नीति तथा उत्पन्न हुई नई समस्याओं—दोनों ...