सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

rajysabha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य सभा

🖊🖊राज्य सभा एक परिचय 🖊 अनुच्छेद 79. संसद् का गठन – संघ के लिए एक संसद् होगी जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी जिनके नाम राज्य सभा और लोक सभा होंगे । पृष्ठभूमि काउंसिल ऑफ स्टेट्स  का गठन 3 अप्रैल 1952 को हुआ। इसकी पहली बैठक 13 मई 1952 को हुई।  काउंसिल ऑफ स्टेट्स , जिसे राज्य सभा भी कहा जाता है, एक ऐसा नाम है जिसकी(हिन्दी नाम)  घोषणा सभापीठ(सभापति) द्वारा सभा में 23 अगस्त, 1954 को की गई थी। इसकी अपनी खास विशेषताएं हैं। भारत में द्वितीय सदन का प्रारम्भ 1918 के मोन्टेग-चेम्सफोर्ड प्रतिवेदन से हुआ। भारत सरकार अधिनियम, 1919 में तत्कालीन विधानमंडल के द्वितीय सदन के तौर पर काउंसिल ऑफ स्टेट्स का सृजन करने का उपबंध किया गया जिसका विशेषाधिकार सीमित था और जो वस्तुतः 1921 में अस्तित्व में आया। गवर्नर जनरल तत्कालीन काउंसिल ऑफ स्टेट्स का पदेन अध्यक्ष होता था। भारत सरकार अधिनियम, 1935 के माध्यम से इसके गठन में शायद ही कोई परिवर्तन किए गए। संविधान सभा, जिसकी पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई थी, ने भी 1950 तक केन्द्रीय विधानमंडल के रूप में कार्य किया, फिर इसे 'अनंत...