सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

H.M. SAXENA लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान-एक सामान्य परिचय (Rajasthan - A General Introduction)

🔎  राजस्थान - एक सामान्य परिचय (Rajasthan - A General Introduction) राजस्थान के नाम के साथ ही एक प्रतिबिम्ब उभरता है , यहाँ के गौरवमय इतिहास का , वीरता एवं शौर्य की गाथाओं का और साथ ही उभरता है मरुस्थल में विस्तृत बालुका स्तूपों एवं रेत के सागर का दृश्य , अरावली की श्रृंखलाओं का फैलाव तथा चम्बल नदी के बहाव का दृश्य। राजस्थान एक ऐसा प्रदेश है , जहाँ भूगोल और इतिहास एकाकार हो गया है और यह कहना अतिशयोक्ति न होगा कि इस प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों ने न केवल यहाँ के इतिहास को एक दिशा दी है , अपितु यहाँ के सांस्कृतिक , सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश को नियन्त्रित एवं निर्धारित किया है और न केवल भारत अपितु विश्व में इसकी विशिष्ट पहचान बनाई है। विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों में भी यहाँ जीवन पुष्पित एवं पल्लवित होता रहा है , जो मानव का प्रकृति से सामंजस्य का प्रतीक है। आज राजस्थान अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोये हुए विकास के पथ पर अग्रसर है। जिसके प्रतीक हैं - इन्दिरा गाँधी नहर , नदियों पर बने बाँध , सिंचाई से लहराते खेत , आणविक एवं ताप विद्युतगृह , औद्योगिक संयंत्र , रेल एवं सड़कों का जा...