बूंदी दुर्ग में 'रंगविलास' नामक चित्रशाला का निर्माण किस शासक के काल में हुआ?
(1) राव अर्जुन हाड़ा
(2) महाराव बुद्ध सिंह
(3) राव बैरीसाल
(4) महाराव उम्मेद सिंह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Archives Department Recruitment - 2024 (Chemist)
निम्नांकित में से कौनसा किला 'मालकोट' के नाम से जाना जाता है?
(1) राजोरगढ़
(2) मेड़ता दुर्ग
(3) सिवांना दुर्ग
(4) चोमू का किला
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (HISTORY-II)
Ans. (2)
'धान्वन दुर्ग' .....के बीच स्थित है-
(1) जंगल
(2) रेगिस्तान
(3) जल
(4) पहाड़ियों
[पशुधन सहायक परीक्षा - 21.10.2018]
Ans. (2)
वह दुर्ग जिसके चारों ओर खाई होती है, वह.... दुर्ग कहलाता है-
(1) एरण
(2) पारिख
(3) पारिधि
(4) धन्वन
[JEN (Civil) Diploma-06.12.2020]
[III Grade (Maths-Science) -25.02.2023]
Ans. (2)
अधोलिखित में से कौनसा दुर्ग 'धान्वन दुर्ग' की श्रेणी में रखा जाता है?
(1) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
(2) गागरोण दुर्ग (झालावाड़)
(3) मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर)
(4) सोनारगढ़ (जैसलमेर)
[VDO Mains-09.07.2022]
Ans. (4)
राजस्थान के किस किले को जल दुर्ग की श्रेणी में रखा जा सकता है?
(1) कुंभलगढ़ दुर्ग
(2) मेहरानगढ़ दुर्ग
(3) गागरोण का किला
(4) नागौर का किला
[पटवार परीक्षा 2008] [PSI-13.09.2021] [RAS Pre. Exam-20091 [Agriculture Officer: 29.01.2013] [राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.05.2022 (1)]
Ans. (3)
गागरोण किला किस श्रेणी में आता है?
(1) पारिख दुर्ग
(2) धन्व दुर्ग
(3) जल दुर्ग
(4) वन दुर्ग
[S.I. 1998] [वनपाल-06.11.2022 (S-II)] [क. वैज्ञानिक सहायक 21.9.2019]
Ans. (3)
सोनारगढ़ दुर्ग है-
(1) गिरि दुर्ग
(2) जल दुर्ग
(3) धान्वन दुर्ग
(4) पारिख दुर्ग
[II Grade (Maths) Exam. 20111
Ans. (3)
कौनसा एक प्रकार का पहाड़ी किला नहीं है?
(1) मेहरानगढ़
(2) भैंसरोड़गढ़
(3) तारागढ़
(4) जालौर
[Librarian III Grade 11.09.2022]
Ans. (2) व्याख्या उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
कौनसा जल दुर्ग नहीं है?
(1) भटनेर
(2) गागरोन
(3) भैंसरोड़गढ़
(4) कोशवर्द्धन
[वनरक्षक-13.12.2022 (S-II)]
Ans. (1) व्याख्या उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
औदक दुर्ग से अभिप्राय है?
(1) गिरि दुर्ग
(2) धान्वन दुर्ग
(3) सैन्य दुर्ग
(4) जल दुर्ग
[ वनपाल-06.11.2022(S-1)]
Ans. (4)
स्थान, स्थापत्य और उपयोगिता के आधार पर किस प्रकार के दुर्ग जल से घिरे हुए हैं?
(1) गिरि दुर्ग
(2) औदक दुर्ग
(3) ऐरण दुर्ग
(4) सैन्य दुर्ग
[EO & RO-14.05.2023 (S-1)]
Ans. (2)
तारागढ़ का किला किस प्रकार के दुर्ग का श्रेष्ठ उदाहरण है?
(1) औदक
(2) गिरि
(3) जल
(4) घन्वन
[Asst. Town Planner- 16.06.2023]
Ans. (2)
निम्नलिखित में से कौनसा किला मरुस्थलीय किले की श्रेणी में आता है?
(1) जूनागढ़
(2) मेहरानगढ़
(3) गागरोण
(4) नाहरगढ़
[वनरक्षक-13.12.2022(S-1)]
Ans. (1)
व्याख्या- कौटिल्य ने दुर्गों की चार (औदुक, पार्वत, धान्व तथा वन दुर्ग) तथा शुक्र नीति में नौ तरह के दुर्ग (एरण, पारिख, पारिध, वन दुर्ग, धन्व दुर्ग, जल दुर्ग, गिरि दुर्ग, सैन्य दुर्ग तथा सहाय दुर्ग) बताये गये हैं। दुर्गों का वर्गीकरण:-
• धान्वन (मरुस्थल) दुर्ग ये चारों ओर रेत के ऊँचे टीलों से घिरे होते हैं। उदा. सोनारगढ़ (जैसलमेर), जूनागढ़ (बीकानेर) व नागौर के दुर्ग।
• एरन दुर्ग: यह दुर्ग खाई, काँटों तथा कठोर पत्थरों से निर्मित होता है। उदाहरण रणथम्भौर दुर्ग (सवाईमाधोपुर), चित्तौड़गढ़ दुर्ग।
• गिरिदुर्ग : यह पर्वत एकांत में किसी पहाड़ी पर स्थित होता है। इस दुर्ग में जल संचय का अच्छा प्रबन्ध होता है। उदाहरण- कुम्भलगढ़ (राजसमन्द), माण्डलगढ़ (भीलवाड़ा), अचलगढ़ (सिरोही), तारागढ़ (अजमेर), जयगढ़ व नाहरगढ़ (जयपुर), मेहरानगढ़ (जोधपुर) आदि।
• मैदानी दुर्ग : जिन स्थानों पर अरावली पर्वत की श्रेणियाँ नहीं है वहाँ भूमि दुर्ग बनाये गये। यह दुर्ग समतल मैदान पर बने होते हैं। उदाहरण लोहागढ़ (भरतपुर), जूनागढ़ (बीकानेर), धाराधारगढ़ (चौमूं)।
• औदक दुर्ग (जलदुर्ग) ये चारों ओर पानी से घिरे होते हैं। उदा. गागरोण दुर्ग (झालावाड़), भैंसरोड़गढ़ दुर्ग (चित्तौड़गढ़), कोशवर्द्धन (बारां)।
• वन दुर्ग : सघन बीहड़ वन में बना हुआ दुर्ग वन दुर्ग कहलाता है। सिवाणा का दुर्ग।
• पारिख दुर्ग : वह दुर्ग, जिसके चारों ओर बहुत बड़ी खाई हो। भरतपुर दुर्ग, बीकानेर का जूनागढ़ इसी श्रेणी के दुर्ग हैं।
• पारिध दुर्ग - जिन दुर्गों के चारों ओर बड़ी-बड़ी दीवारों का परकोटा हो वे पारिध दुर्ग कहलाते हैं। इस श्रेणी में चित्तौड़, जालौर, बीकानेर, जैसलमेर आदि दुर्ग आते हैं।
वह किला जिसकी आजादी व अस्मिता की रक्षा के लिए वहाँ के ठाकुरों ने गोला-बारूद खत्म होने पर दुश्मनों पर चाँदी के गोले दागे है?
(1) चूरू का किला, चूरू
(2) केसरोली का किला, केसरोली
(3) लोहागढ़ किला, भरतपुर
(4) जूनागढ़ किला, बीकानेर
[RPSC III Grade Teacher Exam-2006]
Ans. (1)
चूरू दुर्ग का निर्माण 1739 में किसने करवाया?
(1) जसवंतसिंह
(2) रायसिंह
(3) कल्याणमल
(4) ठाकुर कुशाल सिंह
[REET (Level-II, S-II) -23.07.2022]
व्याख्या:- चूरू के किले का निर्माण 1739 ई. में ठाकुर कुशाल सिंह ने करवाया। चूरू के ऐतिहासिक किले के बारे में यह प्रसिद्ध है कि गोला-बारूद खत्म होने पर दुश्मनों पर चाँदी के गोले दागे। 1857 ई. के विद्रोह में ठाकुर शिवसिंह ने अंग्रेजों का विरोध किया। इस पर अंग्रेजों ने बीकानेर राज्य की सेना लेकर चूरू दुर्ग पर आक्रमण किया। जब दुर्ग में तोप के गोले समाप्त होने लगे तो लुहारों ने नये गोले बनाये किन्तु कुछ समय बाद गोले बनाने के लिए शीशा समाप्त हो गया। अपनी आजादी एवं अस्मिता की रक्षा के लिए इस दुर्ग के ठाकुरों, लुहारों और सुनारों ने चांदी के गोले बनाये। जब तोपों से छूटे चांदी के गोले शत्रु सेना पर जाकर गिरे तो शत्रु सेना हैरान रह गयी और उसने जनता की भावनाओं का आदर करते हुए दुर्ग से घेरा उठा लिया।
Ans. (4)
किस प्रसिद्ध दुर्ग की सुदृढ़ नैसर्गिक सुरक्षा-व्यवस्था से प्रभावित होकर अबुल फजल ने लिखा कि "अन्य सब दुर्ग नग्न हैं, जबकि यह दुर्ग बख्तरबंद है"?
(1) रणथम्भौर
(2) चित्तौड़
(3) मेहरानगढ़
(4) आमेर
[Asstt. Agriculture Officer Exam-31.05.2019] [PSI-14.09.2021] [Police Constable Exam-2013] [प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग) - 12.03.2021]
Ans. (1)
रणथम्भौर के दुर्ग का पतन कब हुआ?
(1) 11 जुलाई, 1311 ई.
(2) 11 जुलाई, 1306 ई.
(3) 11 जुलाई, 1306 ई.
(4) 11 जुलाई, 1301 ई.
[पटवार-2011]
Ans. (4)
निम्नलिखित में से कौनसा किला चौहान द्वारा बनवाया गया माना जाता है और जिस पर दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी द्वारा कब्जा कर लिया गया था?
(1) आमेर का दुर्ग
(2) रणथंभौर का किला
(3) चित्तौड़गढ किला
(4) मेहरानगढ़ किला
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.05.2022 (1)]
Ans. (2) व्याख्या उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
'तिरिया, तेल, हम्मीर हठ, चढ़े ना दूजी बार' यह किस दूर्ग के शासक से सम्बन्धित है?
(1) रणथम्भौर
(2) मेहरानगढ़
(3) चित्तौड़गढ़
(4) आमेर
[Police Constable Exam-2013]
Ans. (1)
हम्मीर रासो के अनुसार रणथम्भौर किले का प्रारंभिक नाम क्या था-
(1) रणस्तम्भपुर
(2) रणदेवपुर
(3) रणथनपुर
(4) रणथम्बपुरा
[Librarian Garde-III Exam - 19.09.2020] [Lab Assistent (Science) -28.06.2022]
Ans. (1)
किस दुर्ग का प्रवेशद्वार 'नौलखा दरवाजा' के नाम से जाना जाता है?
(1) चित्तौड़
(2) सिवाना
(3) जालौर
(4) रणथम्भौर
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2014] [पशुधन सहायक परीक्षा - 21.10.2018]
Ans. (4)
रणथम्भौर दुर्ग में किसका प्रसिद्ध मंदिर बना है?
(1) आदिनाथ का
(2) चामुण्डा देवी का
(3) त्रिनेश गणेश जी का
(4) शिव जी का
[PTI (Grade-III)-25.9.2022] [जेल प्रहरी परीक्षा-2017]
Ans. (3)
राजस्थान के किस किले में त्रिनेत्र गणेश मंदिर स्थित है?
(1) रणथम्भौर
(2) चित्तौडगढ़
(3) जालौर
(4) सिवाना
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.07.2018 (11)]
Ans. (1)
व्याख्या:- रणथम्भौर का किला प्राचीन नाम रंतःपुर (रण की घाटी में स्थित नगर) था। रण उस पहाड़ी का नाम है जो इस दुर्ग से कुछ नीचे स्थित है तथा 'थंभ' उस पहाड़ी का नाम है जिस पर यह दुर्ग स्थित है। इसी वजह से दुर्ग का नाम रणथंभौर पड़ा। 8वीं सदी में जगत या जयंत द्वारा निर्मित (कुछ पुस्तकों में 994 ई. में रणथम्बन देव द्वारा निर्मित) यह किला सुरक्षात्मक दृष्टि से अद्वितीय स्थान रखता है। यह विशाल पर्वत पर स्थित होते हुए भी दूर से दिखाई नहीं देता है जबकि इसके ऊपर से शत्रु को आसानी से देखा जा सकता है। 1301 ई. में यहाँ पर राणा हम्मीर तथा अलाउद्दीन खिलजी के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें अलाउद्दीन खिलजी विजयी रहा। रणथम्भौर दुर्ग पहाड़ी प्रदेश के बीच में स्थित है। अबुल फजल ने लिखा कि अन्य दुर्ग नंगें है लेकिन यह बख्तरबंद है। रणथम्भौर शासक हम्मीर के बारे में एक दोहा प्रसिद्ध है- "सिंघगमन, सत्पुरुष वचन, कदली फलै इक बार। तिरिया, तेल, हम्मीर हठ, चढ़े न दुजी बार।" सवाईमाधोपुर स्थित रणथम्भौर दुर्ग का प्रवेश द्वार नौलखा दरवाजा कहलाता है। ज्ञातव्य है कि नौलखा (नवलखा) बुर्ज चित्तौड़गढ़ दुर्ग, नवलखा दुर्ग झालरापाटन (झालावाड़), नवलखा महल गुलाबबाग (उदयपुर) में है। रणथम्भौर किले में हम्मीर महल, रानी महल, सुपारी महल, 32 खम्भों की छतरी, रनिहाड़ तालाब, पीर सदरुद्दीन की दरगाह, त्रिनेत्र गणेश जी का मंदिर आदि स्थित हैं।
राजस्थान के किस गढ़ को धाराधारगढ़ के नाम से भी जाना जाता है?
(1) भटनेर का किला
(2) गागरौण का किला
(3) रणथम्भौर का किला
(4) चौमुँहागढ़
[प्रयोगशाला सहायक-03.02.2019]
Ans. (4)
व्याख्या:- चौमुँहागढ़ (जयपुर ग्रामीण) रघुनाथगढ़ व धाराधारगढ़ नाम से प्रसिद्ध ठाकुर कर्णसिंह द्वारा 1595- 97 में निर्मित चौमूं (जयपुर) में स्थित किला।
भटनेर किला स्थित है:-
(1) हनुमानगढ़
(2) कोटा
(3) धौलपुर
(4) पाली
[RPSC II G Teacher-2011] [साख्यिकी अधिकारी- 20.12.2021]
Ans. (1)
भटनेर दुर्ग के निर्माणकर्ता कौन थे?
(1) राजा हनू
(2) राजा मान
(3) राजा भूपत
(4) राजा भट्टाचार्य
[जेल प्रहरी-2017] [VDO-28.12.2021 (Shift-1)]
Ans. (3)
व्याख्या:- घग्घर नदी के तट पर स्थित इस राजस्थान के सबसे प्राचीन किले का निर्माण श्रीकृष्ण की 90वीं पीढ़ी में जन्में जैसलमेर के भाटी राजा के पुत्र भूपत ने अपने पिता की स्मृति में 295 ई. में करवाया था। इस दुर्ग के बारे में तैमूर ने अपनी आत्मकथा 'तुजुक-ए-तैमूरी' में यहाँ तक लिखा है कि "मैंने इतना मजबूत व सुरक्षित किला पूरे हिन्दुस्तान में कहीं नहीं देखा। वर्तमान में यह धान्वन दुर्ग भग्न व जर्जर अवस्था में है।
बाला किला राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
(1) जयपुर
(2) अलवर
(3) अजमेर
(4) जोधपुर
[III Grade (English) -27.02.2023] [कृषि पर्यवेक्षक-03.03.2019]
Ans. (2)
सलीम सागर एवं सूरजकुंड जल तड़ाग अवस्थित हैं-
(1) बाला किला, अलवर में
(2) तारागढ़ किला, बूंदी में
(3) मेहरानगढ़, जोधपुर में
(4) शेरगढ़ दुर्ग, बारां में
[साख्यिकी अधिकारी- 20.12.2021] [VDO-28.12.2021 (Shift-1)]
Ans. (1)
व्याख्या:- बाला दुर्ग (अलवर) ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस किले को हसन खाँ मेवाती ने 1550 ई. में बनवाया था। यह गिरि दुर्ग 'आँख वाला किला' (प्राचीर में गोले बरसाने हेतु बने छेदों के कारण) भी कहलाता है। 244 साल पहले राव राजा प्रताप सिंह ने बिना युद्ध लड़े किले पर कब्जा किया और अलवर बसाया। तब से किले पर कभी युद्ध नहीं लड़ा गया। इसी कारण इसे बाला यानी कुंवारा किला नाम मिला। ज्ञातव्य है कि यहाँ मुगल बादशाह बाबर एक रात के लिए ठहरे थे। शेरशाह के हकीम हाजी खाँ ने बाला किले में सलीम सागर बनवाया।
कुम्भलगढ़ किला किस जिले में स्थित है?
(1) पाली
(2) सिरोही
(3) उदयपुर
(4) राजसमन्द
[Police Constable Exam - 2009]
Ans. (4)
कुंभलगढ़ की दीवार की लंबाई है -
(1) 20 किमी.
(2) 27 किमी.
(3) 36 किमी.
(4) 40 किमी.
[JEN (Civil) Degree 12.09.2021] [Police Constable - 2010]
Ans. (3)
राजस्थान का सबसे अधिक ऊँचा किला निम्नलिखित में से कौनसा है-
(1) चित्तौड़
(2) कुंभलगढ़
(3) आमेर / अंबर
(4) जालौर
राजस्थान पुलिस - 13.5.2022 (S-II)]
Ans. (2)
मण्डन किस दुर्ग का शिल्पी था ?
(1) चित्तौड़
(2) अचलगढ़
( 3 ) कुम्भलगढ़
( 4 ) गागरोन
[E.O. Exam. 2007] [ कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (अस्त्रक्षेप) 21.9.2019]
Ans. (3)
कुम्भलगढ़ दुर्ग के प्रमुख शिल्पी कौन थे?
(1) केषवदत्त
( 2 ) मण्डन
(3) चित्तवन
(4) हेमचन्द्र
[JEN (विद्युत) डिग्री -29.11.2020][पु. कॉन्स्टेबल-14.07.2018 (II)] [III Grade (L-1) -25.2.2023] [महिला पर्यवेक्षक- 06.01.2019] [प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग) - 12.03.2021] [LDC- 16.9.2018][JEN (विद्युत) डिप्लोमा -29.11.2020]
Ans. (2)
अबुल फजल ने किस दुर्ग के बारे में लिखा कि "यह इतनी ऊँचाई पर स्थित है कि नीचे से ऊपर की ओर देखने पर सिर से पगड़ी नीचे गिर जाती है।”
(1) चित्तौड़गढ़
(2) कुम्भलगढ़
(3) मेहरानगढ़
(4) रणथम्भौर
[II Grade Teacher - 28.10.2018 ]
Ans. (2)
राणा कुम्भा की हत्या हुई -
(1) कुम्भलगढ़
(2) नागदा
(3) चित्तौड़गढ़
(4) अलचगढ़
[Head Master - 11.10.2021]
Ans. (1)
झालीबाब बावड़ी और मामादेव का कुण्ड निम्न में से किस दुर्ग में स्थित है:-
(1) चित्तौड़गढ़
(2) गागरोण
(3) कुम्भलगढ़
(4) तारागढ़
[JEN (यांत्रिकी/विद्युत) 26.12.2020] [Librarian III Grade 11.9.2022] [PTI (Grade-III)-25.9.2022][CET - 5.2.2023 (S-I)]
Ans. (3)
कुम्भलगढ़ दुर्ग का प्रारम्भिक संस्थापक कौन था?
(1) मान मौर्य
(2) राणा लाखा
(3) कुंवर पृथ्वीराज
(4) सम्प्रति
[III Grade (Hindi) -26.02.2023]
Ans. (4)
व्याख्या:- मौर्य शासक सम्प्रति (अशोक का द्वितीय पुत्र ) कुम्भलगढ़ दुर्ग का प्रारम्भिक संस्थापक माना जाता है। राजसमन्द जिले में स्थित कुंभलगढ़ को कुम्भलमेर, कुंभपुर, कमलमीर, मच्छेन्द्र एवं माहोर आदि नामों से भी जाना जाता है। कुम्भा द्वारा अपनी पत्नी की स्मृति में 1443-1458 के बीच अरावली श्रृंखला की 13 चोटियों से घिरा गंधमादन पर्वत की जरगा पहाड़ी पर 3766 फीट की ऊँचाई पर शिल्पकार मण्डन द्वारा निर्मित कुंभलगढ़ दुर्ग 36 किमी. लम्बी दीवार से घिरा हुआ है। इसकी संपूर्ण प्राचीर इतनी चौड़ी है कि चार घुड़सवार एकसाथ चल सकते है । इसलिए इसे 'भारत की महान दीवार' भी कहते है। कर्नल जेम्स टॉड ने इस दुर्ग की तुलना ( सुदृढ़ प्राचीर, बुर्जों एवं कंगूरों के कारण ) 'एटुस्कन' से की है।
'कटारगढ़'..... दुर्ग का हिस्सा है ?
(1) चित्तौड़गढ़
(2) गागरोन
(3) कुम्भलगढ़
(4) अचलगढ़
[ PTI - 30.09.2018] [कृषि पर्यवेक्षक 03.03.2019] [ कनिष्ठ अनुदेशक इलेक्ट्रीशियन- 24.3.2019, वेल्डर - 26.3.2019]
Ans. (3)
संकटकाल में कौनसा दुर्ग मेवाड़ के राजपरिवार का आश्रय स्थल रहा है?
(1) कुंभलगढ़
(2) मचान
(3) अचलगढ़
(4) बसन्ती
[II Grade GK - 21.12.2022]
Ans. (1)
व्याख्या:- संकटकाल में मेवाड़ राजाओं की शरणस्थली कुम्भलगढ़ के दुर्ग की प्रमुख विशेषता इसमें एक ओर दुर्ग गढ़ के सबसे ऊपरी भाग में स्थित है जो सीधी चढ़ाई के कारण कटारगढ़ कहलाता है। इस किले की ऊँचाई के बारे में अबुल फजल ने 'आइने अकबरी' में लिखा है कि "यह इतनी बुलन्दी पर बना हुआ है कि नीचे से ऊपर की ओर देखने पर सिर से पगड़ी गिर जाती है ।" यह अंतः दुर्ग 'मेवाड़ की आँख' कहलाता है। इसी अंतः दुर्ग में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ। कटारगढ़ कुम्भा का निवास स्थान था। ऊदा ने यहीं मामादेव के कुंड के निकट कुम्भा की हत्या की थी।
राजस्थान के मानचित्र में अ, ब, स द अक्षरों द्वारा प्रदर्शित ऐतिहासिक किला शिल्प के आदर्श चार स्थानों में गागरोण का किला है?
(1) अ (2) ब (3) स (4) द
[ RPSC III Grade Teacher Exam-2006]
Ans. (4)
गागरोण का किला किन दो नदियों के मध्य स्थित है?
(1) चम्बल और बैड़च
(2) बनास और लूनी
(3) सूकड़ी और खारी
(4) कालीसिन्ध और आहू
[Public Relation Officer-22.10.2019][ARO-27.8.2022]
Ans. (4)
किस दुर्ग में मीठ्ठे शाह की दरगाह स्थित है?
(1) गागरोण
(2) जालोर
(3) सिवाना
(4) रणथम्भौर दुर्ग
[Asst. Jailer - 15.3.2016] [वनरक्षक- 13.12.2022(1)] [JEN (Mech.) Diploma- 20.5.2022] (JEN Diploma (TSP) - 16.10.2016]
Ans. (1)
सूफी संत हमीदुद्दीन की की दरगाह किस दुर्ग में स्थित है?
(1) गागरोण
(2) जालोर
(3) सिवाना
(4) रणथम्भौर दुर्गं
[मूल्यांकन अधिकारी- 23.08.2020]
Ans. (1)
औरंगजेब द्वारा निर्मित 'बुलंद दरवाजा' अवस्थित है-
(1) गागरोण किले में
(3) अचलगढ़ किले में
(2) जूनागढ़ किले में
(4) कुम्भलगढ़ किले में
[Assistant Professor-22.9.2021]
Ans. (1)
जलदुर्ग कहाँ है?
(1) कालीसिंध और आहू नदियों के संगम पर
(2) पिछोला झील में
(3) गंभीरी नदी पर
(4) चंबल नदी पर
[II Grade (Social Study) 2011]
Ans. (1)
महमूद खिलजी प्रथम ने राजस्थान के किस किले में एक कोट का निर्माण करवाकर उसका नाम मुस्तफाबाद रखा-
(1) अचलगढ़
(2) लोहागढ़
(3) शेरगढ़
(4) गागरोण
[L.S.A. 2016]
Ans. (4)
गागरोन किला स्थित है -
(1) बूँदी
(2) झालावाड़
(3) कोटा
(4) बाराँ
[III Grade (Sindhi) -01:03.2023] [ उद्योग प्रसार अधिकारी 22.08.2018]
Ans. (2)
व्याख्या:- झालावाड़ से 5 किमी. दूर स्थित डोड परमारों द्वारा 7-8 वीं सदी में निर्मित उनके नाम पर यह डोडगढ़ या धूलरगढ़ कहलाया । यह किला विंध्याचल पर्वतमाला पर अवस्थित है। महमूद खलजी प्रथम ने इसका नाम 'मुस्तफाबाद' रखा। जालिमसिंह झाला ने विशाल परकोटे का निर्माण करवाया, जो उन्हीं के नाम पर जालिमकोट कहलाता है। बिना किसी नींव पर मुकंदरा पहाड़ी की सीधी चट्टानों पर खड़ा अनूठा यह किला खींची चौहानों की राजधानी था। खींची राजवंश के संस्थापक देवनसिंह ने इसे जीतकर इसका नाम गागरोण रखा। 21 जून, 2013 को यूनेस्को ने इसको विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है। इस किले के पास ही दो बड़ी नदियों (आहू व कालीसिंध ) का संगम (सामेलणी स्थल) होता है। इस किले के पास ही मीठेशाह (संत हमीदुद्दीन चिश्ती) की ऐतिहासिक दरगाह तथा दर्जी सम्प्रदाय के आराध्य संत पीपाजी (गागरोण के राजा प्रतापराव ) की समाधि बनी हुई है। औरंगजेब द्वारा निर्मित 'बुलंद दरवाजा' इसी दुर्ग में अवस्थित है।
जूनागढ़ का किला बनाने वाला शासक था ?
(1) राव बीका
(2) जयसिंह
(3) मानसिंह
(4) कल्याणमल
[ जेल प्रहरी परीक्षा-2017]
Ans. (1)
बीकानेर के जूनागढ़ किले का निर्माण किसने करवाया?
(1) कामरान मिर्जा
(2) राजा रायसिंह
(3) रावबीका
(4) बाबर
[ राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल- 07.11.2020 (II)] [II Grade (Hindi) Exam. 2011] [Lab Assistent (Geography)-30.06.2022] [Asstt. Agriculture Officer Exam- 31.05.2019][कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायकं (रसायन) 14.9.2019]
Ans. (2)
जूनागढ़ किला स्थित है?
(1) बाड़मेर
(2) जैसलमेर
(3) बीकानेर
(4) भीलवाड़ा
[ बी. एस. टी. सी. परीक्षा, 2008] [ पशुधन सहायक परीक्षा - 21.10.2018]
Ans. (3)
बीकानेर के जूनागढ़ किले के दरवाजे पर किन शूरवीरों की मूर्तियाँ स्थित हैं ?
(1) जयमल-पत्ता
(2) राव दलपत - कर्णसिंह
(3) गोरा - बादल
(4) भैरूजी - कल्लाजी
[III Gr. (SST) -26.02.2023]
Ans. (1)
जूनागढ़ किले का पुराना नाम निम्नलिखित में से कौनसा था-
(1) चिंतामणि
(2) लालगढ़ का किला
(4) तारागढ़ किला
(3) करण चंद किला
[ राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल- 08.11.2020 (II)]
Ans. (1)
व्याख्या - जूनागढ़ का किला ( बीकानेर का किला) लाल पत्थरों से बने 1078 गज की परिधि में फैले इस भव्य किले का निर्माण राजा रायसिंह ने करवाया। वस्तुतः बीकानेर के पुराने गढ़ (बीका की टेकरी) की नींव राव बीकाजी ने 1485 ई. में रखी। इसे जमीन का जेवर एवं चिंतामणि दुर्ग भी कहा जाता है। इस किले के दो प्रधान द्वार कर्णपोल व सूरजपोल है। एक खाई से घिरा यह दुर्ग चतुष्कोण है जिसके दरवाजे के दोनों तरफ 1567 के चित्तौड़ साके में वीरगति पाने वाले जयमल व पत्ता की गजारूढ मूतियाँ स्थापित है। जूनागढ़ दुर्ग के निर्माण में हिन्दू-मुस्लिम कला शैलियों का सुंदर समन्वय हुआ ।
राजस्थान बोर्ड, कक्षा 10 की पुस्तक में लिखा है कि "किले का निर्माण लाल पत्थरों से हुआ है इसलिए इसे लालगढ़ भी कहा जाता है। किन्तु वास्तव में लालगढ़ एक महल है जो किले से 2 किमी. की दूरी पर स्थित है, जिसमें सम्प्रति राजपरिवार निवास करता है।
सर्वोत्तम विलास, गज विलास, जवाहर विलास निम्नलिखित में से किस दुर्ग में स्थित हैं?
(1) बाला किला
(2) जालौर
(3) मेहरानगढ़
(4) सोनारगढ़
[ बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक - 18.06.2022]
Ans. (4)
निम्न में से किस किले का निर्माण रावल जैसल भाटी ने करवाया था ?
(1) बीकानेर
(2) भटनेर
(3) सोनार
(4) रणथम्भौर
[ PSI (मोटर वाहन ) - 12.02.2022]
Ans. (3)
त्रिकूटाकृति का 99 बुर्जों वाला दुर्ग कहाँ पर स्थित है
(1) जैसलमेर
(2) गागरोण
( 3 ) हनुमानगढ़
( 4 ) चित्तौड़गढ़
[खाद्य सुरक्षा अधिकारी - 25.11.2019]
Ans. (1)
जैसलमेर का किला किस नाम से जाना जाता है-
(1) जूनागढ़
(2) सोनारगढ़
(3) लालगढ़
(4) धूलगढ़
[JEN (यांत्रिकी/विद्युत) डिग्री - 26.12.2020] [Lab Assistent (Science) -29.06.2022]
Ans. (2)
पीले पत्थरों से निर्मित सोनार किला किस जिले में हैं?
(1) बीकानेर
(2) जैसलमेर
(3) जोधपुर
(4) बाड़मेर
[III Grade (Sindhi) - 01.03.2023]
Ans. (2)
सोनार दुर्ग स्थित है?
(1) जैसलमेर
(2) जयपुर
( 3 ) भरतपुर
(4) राजसमंद
[ REET (Level-I, S-I) - 23.07.2022]
Ans. (1)
श्री जिनसूरि ज्ञानभंडार किस जिले दुर्ग में स्थित है?
(1) जैसलमेर
(2) अजमेर
(3) सिरोही
(4) कोटा
[Head Master -11.10.2021] [जेल प्रहरी परीक्षा-2017] [I Grade Teacher (GK) -11.10.2022]
Ans. (1)
व्याख्या - व्याख्या:- सोनार का किला ( त्रिकूटगढ़) राव जैसल द्वारा पीले पत्थर से निर्मित ( संवत 1212 से 1219 तक 7 वर्षों में) जैसलमेर के किले का निर्माण करवाया था। राव जैसल की मृत्यु होने पर उसके पुत्र व उत्तराधिकारी शालिवाहन द्वितीय ने इस दुर्ग का अधिकांश निर्माण कार्य करवाया। यह बिना चूने के सिर्फ पत्थर पर पत्थर रखकर बनाया गया है जो इसके स्थापत्य की अनूठी विशेषता है। जैसलमेर का दुर्ग विश्व का एकमात्र ऐसा किला है जिसकी छत लकड़ी की बनी हुई है। महलों के दरवाजों व छतों को सुरक्षित रखने हेतु गौमूत्र का लेप किया जाता था। यह विशाल दुर्ग अंगड़ाई लेते हुए सिंह के समान प्रतीत होता है। यह दुर्ग 250 फीट ऊँची तिखूणी पहाड़ी पर बने व इसकी आकृति त्रिभुजाकार होने से इसे त्रिकूटगढ कहा जाता है। पहाड़ी का नाम गोरहरा होने से इसे गोरहरागढ़ कहा जाता है। राजस्थानी लोक काव्य में इसे जैसाणगढ़ कहा गया है। सूर्य की रोशनी में स्वर्णिम आभा विखेरने के कारण यह सोनार किला (बंगाली फिल्मकार सत्यजीत रे ने पीत प्रस्तरों से निर्मित इस दुर्ग को सोनार किला नाम दिया) कहलाता है। जैसलमेर दुर्ग की कदाचित् सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें हस्तलिखित ग्रंथों का एक दुर्लभ भंडार है। हस्तलिखित ग्रन्थों का सबसे बड़ा संग्रह जैन आचार्य जिनभद्रसूरि के नाम पर 'जिनभद्रसूरि ग्रंथ भंडार' कहलाता है। जैसलमेर दुर्ग में स्थित गज विलास और जवाहर विलास महल पत्थर के बारीक काम और जालियों की कटाई के लिए प्रसिद्ध है। इसी दुर्ग में सर्वोत्तम विलास, बादल महल, रंग महल भी स्थित है।
सुवर्णगिरी किस किले को कहते है ?
(1) जैसलमेर का किला
(2) जयगढ़ का किला
(3) चित्तौड़गढ़ का किला
(4) जालौर का किला
[PSI (मोटर वाहन) - 12.02.2022] [Police Constable-2007 (1)] [III Grade (Maths-Science) - 25.02.2023]
Ans. (4)
किस दुर्ग का निर्माण परमार राजाओं, धारावर्ष और मुंज ने करवाया था ?
(1) रणथम्भौर दुर्ग
(2) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
(3) जालौर दुर्ग
(4) बूंदी दुर्ग
[ REET L-11-16.10.2021]
Ans. (3)
राजस्थान के किस किले में इस्लामी संत मलिक शाह का मकबरा स्थित है -
(1) रणथम्भौर के किले में
(2) जालौर के किले में
(3) चित्तौड़गढ़ के किले में
(4) तारागढ़ में
[ पु. कॉन्स्टेबल - 7.11.2020 (1)]
Ans. (2)
निम्नलिखित में से कौनसा किला सूकड़ी नदी के दाहिने किनारे पर बना हुआ है?
(1) सिवाणा का किला
(2) जालौर का किला
(3) जैलसमेर का किला
(4) गागरोण का किला
[Lab Assistent (Science) - 28.06.2022]
Ans. (2)
"यह एक ऐसा किला है जिसका दरवाजा कोई आक्रमणकारी नहीं खोल सका" हसन निजामी का यह कथन राजस्थान के किस किले के बारे में है-
(1) जैसलमेर का किला
(2) तारागढ़ (बूंदी) किला
(3) चित्तौड़गढ़ का किला
(4) जालौर का किला
[CET - 11.2.2023 (S-I)] [JEN (Mech.) Exam - 2016]
Ans. (4)
व्याख्या - सुवर्णगिरि, सोनगढ़, कनकाचल, जालोर का किला इत्यादि नामों से प्रसिद्ध । परमार शासकों द्वारा सूकड़ी नदी के किनारे निर्मित किला। इसके पास स्थित मलिक शाह पीर की दरगाह में भरने वाला उर्स धार्मिक एकता एवं हिन्दू मुस्लिम समन्वय का प्रतीक है। संकटकाल में मारवाड़ (जोधपुर) राजाओं के आश्रय स्थल रहे इस दुर्ग के बारे में 'ताज उल मासिर' के लेखक हसन निजामी ने लिखा है " जालौर बहुत ही शक्तिशाली एवं अजेय दुर्ग है जिसके द्वार कभी भी किसी विजेता के द्वारा नहीं खोले गये चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो।"
निम्न में से कौन-सा किला गढ़ बीठली के नाम से भी जाना जाता है?
(1) लोहागढ़, भरतपुर
(2) तारागढ़, बूँदी
(3) तारागढ़, अजमेर
(4) मेहरानगढ़, जोधपुर
[राज, पुलिस कॉन्स्टेबल - 15.07.2018 [II Grade GK (संस्कृत शिक्षा ) -19.02.2019](II)] [II Grade GK - 22.12.2022] [R.A.S. Pre Exam, 2007] [Veterinary Off. - 02.08.2020] [संरक्षण अधिकारी -29.05.2019] [II Grade GK -31.10.2018][JEN (Civil) Diploma 06.12.2020] [Lab Assistent (Geography) 30.06.2022]
Ans. (3)
'नानासाहब का झालरा' और 'इब्राहिम का झालरा' जलाशय किस किले में अवस्थित है-
(1) तारागढ़ (अजमेर)
(2) गागरोण दुर्ग (झालावाड़)
(3) बाला किला (अलवर)
(4) भटनेर दुर्ग (हनुमानगढ़)
[Assistant Agri. Officer -28.05.2022]
Ans. (1)
विशालकाय तारागढ़ किले की जमीन स्थल से ऊँचाई कितनी है -
(1 ) लगभग 1300 फीट
(2) लगभग 1400 फीट
(3) लगभग 1500 फीट
( 4 ) लगभग 1200 फीट
[ राजस्थान पुलिस - 13.5.2022 (S-I)]
Ans. (1)
तारागढ़ दुर्ग स्थित है -
(1) अजमेर
(2) बीकानेर
(3) सवाई माधोपुर
(4) झालावाड़
[ स्कूल व्याख्याता - 20.10.2022]
Ans. (1)
किस दुर्ग का सबसे ऊँचा भाग 'मीरान साहब की दरगाह' कहलाता है?
(1) रणथम्भौर
(2) तारागढ़ (अजमेर)
(3) तारागढ़ (बूंदी)
(4) जूनागढ़
[क. अनुदेशक (फिटर) - 23.3.2019] [स्कूल व्याख्याता (Physical Edu.) - 21.10.2022]
Ans. (2)
गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बैंटिंग ने किस दुर्ग को दुनिया का दूसरा जिब्राल्टर कहा है?
(1) मेहरानगढ़
(2) नाहरगढ़
(3) सिवाणा
(4) तारागढ़
[REET (Level - II, S-1 ) - 24.07.2022]
Ans. (4)
शाहजहाँ के बेटे दाराशिकोह का जन्म राजस्थान के किस दुर्ग में हुआ -
(1) तारागढ़ दुर्ग, अजमेर
(2) तारागढ़ दुर्ग, बूँदी
(3) मेहरानगढ़, जोधपुर
(4) सिवाणा दुर्ग, जालौर
[JEN (Mech.) Degree - 16.10.2016]
Ans. (1)
'घूंघट, गूगड़ी, बांदरा, इमली' क्या है?
(1) तारागढ़ अजमेर की प्राचीर की विशाल बुर्जों का नाम
(2) मारवाड़ की लोक परम्परा में जातियों के गोत्रों के नाम
(3) मेवाड़ आंचलिक में स्त्रियों के पहनावे के नाम
(4) राजस्थानी खानपान की विधियों के नाम
[JEN Exam - 21.08.2016]
Ans. (1)
व्याख्या - तारागढ़ ( अजमेर), अजयमेरू व गढ़बीठली, 'राजस्थान का जिब्राल्टर (विशप हैबर द्वारा दिया गया नाम)' आदि उपनामों से प्रसिद्ध व अजयपाल द्वारा 1113 ई. निर्मित 80 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत यह दुर्ग समुद्र सतह से 2855 फीट ऊँचाई तथा भूमि सतह से 1300 फीट की ऊँचाई (स्रोत : संदर्भिका राजस्थान सुजस, पृष्ठ 1040 ) पर स्थित है।
17वीं सदी में शाहजहाँ के एक सेनापति बीठलदास द्वारा इस किले की मरम्मत करवायी गयी । तारागढ़ दुर्ग का सबसे ऊँचा भाग 'मीरान साहब' ( तारागढ़ के प्रथम गर्वनर मीर सैयद हुसैन खिंगसवार) की दरगाह कहलाता है। मेवाड़ के महाराणा पृथ्वीराज ने महल आदि बनवाकर अपनी पत्नी ताराबाई के नाम पर इसका नामकरण तारागढ़ किया। तारागढ़ दुर्ग को सन् 1832 में भारत के गवर्नर जनरल विलियम बैंटिक ने देखा तो उनके मुँह से निकल पड़ा "ओह दुनिया का दूसरा जिब्राल्टर ।" पानी एकत्र करने के लिए इस दुर्ग में नाना साहब का झालरा, इब्राहीम शरीफ का झालरा, बड़ा झालरा आदि कुण्डों का निर्माण भी करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि शाहजहाँ (खुर्रम) के पुत्र दाराशिकोह का जन्म भी इसी किले में हुआ था। तारागढ़ दुर्ग ( अजमेर) की प्राचीर में 14 बुर्जी (घूंघटबुर्ज, गूगड़ी, इमली, फूटी, पीपली, दोराई, खिड़की, सैयद, हुसैन, नगारची बुर्ज, जानूनायक की बुर्ज़, शृंगारचंवरी बुर्ज, बान्द्रा बुर्ज, फतेह बुर्ज ) स्थित है।
किस किले को तारागढ़ नाम से जाना जाता है?
(1) जैसलमेर
(2) जालौर
(3) सिवाना
(4) बूँदी
[II Grade (Science) Exam. 2011]
Ans. (4)
किसने बूँदी में तारागढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया?
(1) बैरीसाल
(2) बरसिंह
(3) सुभाण्ड देव
(4) राव नरपाल
[खाद्य सुरक्षा अधिकारी- 25.11.2019] [ पशुधन सहायक 04.6.2022] [II Grade (S-I) -29.1.2023]
Ans. (2)
व्याख्या- तिलस्मी / तारागढ़ का किला ( बूँदी का किला) राव बरसिंह के शासनकाल में 1354 ई. में निर्मित यह किला पर्वत की ऊँची चोटी (1426 फीट) पर स्थित होने के फलस्वरूप धरती से आकाश के तारे के समान दिखलाई पड़ने के कारण तारागढ़ के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें छत्र - महल, अनिरुद्ध महल, रतन-महल, बादल महल और फूल महल आदि स्थित हैं। विदेशी पत्रकार रूडयार्ड किपलिंग के शब्दों में "यह मानव निर्मित नहीं बल्कि फरिश्तों अथवा प्रेतों द्वारा बनाया लगता है।"
किलों के निम्न जोड़ों में से किसे तारागढ़ किलों के नाम से जाना जाता है -
(1) बूँदी व अजयमेरू दुर्ग
(2) अजमेरू दुर्ग व भटनेर
(3) बूँदी व रणथम्भौर
(4) चित्तौड़गढ़ व कुम्भलगढ़
[ Librarian G-III- 13.11.2016]
Ans. (1)
व्याख्या- राजस्थान में तारागढ़ नाम से दो किले अवस्थित है। एक किला अजयमेरू अजमेर में हैं तथा दूसरा बूँदी में स्थित है। ज्ञातव्य है कि 'शेरगढ़' नाम से भी राजस्थान में दो किले हैं - एक बारां (परवन नदी पर ) तथा दूसरा धौलपुर (चम्बल नदी पर ) जिले में।
"ये महल मानव नहीं, प्रेतों द्वारा बनाए गए लगते हैं।" ये कथन रुडयार्ड किपलिंग द्वारा किस दुर्ग महल के बारे में कहा गया है ?
(1) तारागढ़ अजमेर
(2) बूँदी दुर्ग
(3) जूनागढ़ बीकानेर
(4) लोहागढ़ भरतपुर
[ महिला पर्यवेक्षक- 2015]
Ans. (2)
मयूरध्वजगढ़ किसे कहा जाता है ?
(1) मेहरानगढ़
(2) सोनारगढ़
(3) गागरोन
(4) रणथम्भौर
[P. Const. 2005] [वनपाल-06.11.2022 (S-II)] [PTI (Grade-III)-25.9.2022]
Ans. (1)
मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित चामुण्डा माता मन्दिर की स्थापना किसने की थी?
(1) राव कल्याणमल
(2) राव जोधा
(3) महाराज अजीत सिंह
(4) दुर्गादास
[CET : 08.01.2023 (S-II)]
Ans. (2)
राठौड़ शासक राव जोधा ने जोधपुर में 1458 में किस किले की नींव रखी थी?
(1) नाहरगढ़
(2) जयगढ़
(3) अम्बर
(4) मेहरानगढ़
[ राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल- 02.07.2022, 15.05.2022 (II)]
Ans. (4)
मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
(1) राव मालदेव
(2) चन्द्रसेन
(3) राव जोधा
(4) राव सीहा
[Librarian Garde-III 19.09.2020] [पटवार- 2011] [कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) परीक्षा - 26.03.2019] [JEN (यांत्रिकी/विद्युत) डिप्लोमा - 26.12.2020]
Ans. (3)
लाल पत्थरों से निर्मित मेहरानगढ़ दुर्ग किस पहाड़ी पर अवस्थित है?
(1) नाग पहाड़ी
(2) नाकोड़ा पर्वत
(3) चिड़ियाटूक पहाड़ी
(4) सुण्डा पर्वत
[जेल प्रहरी परीक्षा-2017] [ कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (प्रलेख) 22.9.2019[II Grade (Sans.) -12.02.2023 (S-II)]
Ans. (3)
राजस्थान के किस दुर्ग को 'चिड़ियाटूक' के नाम से भी जाना जाता है-
(1) रणथम्भौर
(2) मेहरानगढ़
(3) कुंभलगढ़
(4) सोनार किला
[REET L-1, 26.09.2021]
Ans. (2)
'गुब्बारा', 'नुसरत', 'नागपली', 'गजक' नाम है:-
(1) मेवाड़ में प्रचलित राजस्व वसूली करों के नाम
(2) मेवाड़ में प्रचलित क्षेत्रीय मिठाईयों के नाम
(3) जोधपुर दुर्ग की तोपों के नाम
(4) मारवाड़ ठिकानों के वस्त्रों के नाम
[Librarian III Grade 11.09.2022] [ पटवार मुख्य- 24.12.2016]
Ans. (3)
'किलकिला' तोप का संबंध किस दुर्ग से है?
(1) आम्बेर दुर्ग (जयपुर)
(2) मेहरानगढ़ (जोधपुर)
(3) जूनागढ़ (बीकानेर)
(4) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
[ARO (Agronomy/Agri./Plant Patho) - 29.08.2022]
Ans. (2)
व्याख्या - मेहरानगढ़ दुर्ग : जोधपुर का किला, मोरध्वज, गढ़चिंतामणि इत्यादि नामों से प्रसिद्ध इस किले का निर्माण 400 मीटर ऊँची चिड़ियानाथ की टूक पहाड़ी पर राव जोधा ने करवाया। इस किले में राव जोधा द्वारा निर्मित चामुण्डादेवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। किले की बुर्ज पर स्थापित किलकिला, शंभूबाण, गजनीखान एवं अन्य छोटी-मोटी तोपे है। जोधपुर दुर्ग की तोपें किलकिला ( अजीतसिंह अहमदाबाद से लाये ), शंभूबाण, गुब्बारा, नुसरत, नागपली, गजक, गजनीखान ।
इतिहास प्रसिद्ध सिवाणा दुर्ग किस जिले में स्थित है?
(1) बाड़मेर
(2) जोधपुर
(3) डूंगरपुर
(4) जयपुर
[II Grade (Sanskart) Exam. 2011]
Ans. (1)
निम्न में से किसने सिवाणा के किले का निर्माण करवाया था ?
(1) वीरनारायण
(2) धारावर्ष
(3) सातलदेव
(4) अखैराज
[IInd Grade Spc. Edu. 2017]
Ans. (1)
अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा के किले को जीतकर उनका नाम क्या रखा:-
(1) सुल्तानपुर
(2) खैराबाद
(3) फिरोजाबाद
(4) खिज्राबाद
[ अन्वेषक - 27.12.2020] [ARO (Entomology) -30.08.2022]
Ans. (2)
व्याख्या - राजा राजभोज के पुत्र श्री वीरनारायण द्वारा वि.सं. 1011 में छप्पन की पहाड़ियों में निर्मित यह दुर्ग बालोतरा जिले (पूर्व में बाड़मेर) की सिवाणा तहसील में स्थित है। इसे 'अणखलों सिबाणों' दुर्ग भी कहते हैं। इसका प्रारम्भिक नाम कुम्थान था । इस पर कूमट नामक झाड़ी बहुतायत में मिलती थी जिससे इसे 'कूमट दुर्ग' भी कहते हैं। महाराजा अजीतसिंह का दरवाजा, कोट, हलदेश्वर महादेव का मंदिर आदि दर्शनीय है। 1308 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा दुर्ग को जीतकर उसका नाम 'खैराबाद' रख दिया। अपने दुर्भेद्य स्वरूप के कारण सिवाणा का दुर्ग संकटकाल में मारवाड़ के राजाओं की शरणस्थली रहा ।
प्रसिद्ध लोहागढ़ किस जिले में है ?
(1) नागौर
(2) दौसा
(3) भरतपुर
(4) जयपुर
[P. C-2007(III)] [महिला पर्यवेक्षक- 20.12.2015 ][II Grade (Sans..) -12.2.2023 (I)]
वह किला, जिस पर अंग्रेज जनरल लार्ड लेक ने पाँच बार चढ़ाई की, किन्तु असफल हुआ है-
(1) लोहागढ़, भरतपुर
(2) बाला किला, अलवर
(3) मांडलगढ़, मांडलगढ़
(4) अचलगढ़, आबू
[REET Level II-2011]
Ans. (1)
किस किले के उत्तरी द्वार का अष्टधातु दरवाजा 1765 में लाल किले से उतार कर लाया गया?
(1) रणथम्भौर
(2) लोहागढ़
(3) भटनेर
(4) तारागढ़
[JEN (Civil) Diploma 06.12.2020]
Ans. (2)
व्याख्या - लोहागढ़ (मिट्टी का किला ) भरतपुर किले का निर्माण 1733 ई. में राजा सूरजमल द्वारा करवाया गया। यह अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली एवं अजेयता (लॉर्ड लेक भी इसे नहीं जीत पाए) के कारण प्रसिद्ध है। ब्रिटिश तोपों ने जो गोले बरसाये वे या तो मिट्टी की बाह्य प्राचीर में धँस गये। उनकी लाख कोशिश के बावजूद भी किले का पतन नहीं हो सका। प्राचीर मिट्टी की बनी होने से बारुद बेअसर रहता । इस किले के बाहर चारों ओर 100 फीट चौड़ी और 60 फीट गहरी खाई है जिसमें पानी प्रवाहित होता रहता है। किले के चारों ओर की खाई में मोती झील से सुजान गंगा नहर द्वारा पानी लाया जाता था। किले की अन्य बुर्जों में सिनसिनी बुर्ज, गोकला बुर्ज, कालिका बुर्ज, बागरवाली बुर्ज तथा नवलसिंह बुर्ज उल्लेखनीय हैं। मार्च, 1948 को मत्स्य संघ का उद्घाटन समारोह भी इसी दुर्ग के 'कचहरी कलां' दरबार हॉल में किया गया ।
भरतपुर के लोहागढ़ का उत्तरी द्वार अष्टधातु दरवाजा तथा दक्षिणी द्वार लोहिया दरवाजा कहलाता है। अष्टधातु दरवाजे को महाराजा जवाहर सिंह 1765 ई. (संदर्भिका राजस्थान सुजस के पृष्ठ 1042 के अनुसार 1764 ई.) में मुगलों के शाही खजाने को लूटने के साथ लाल किले से उतार कर लाये थे।
कोशवर्द्धन किले का प्रचलित नाम है ?
(1) भटनेर का किला
(2) विजय मन्दिर कला
(3) शाहबाद का किला
(4) शेरगढ़ का किला
[E.O., 2007] [II Grade - 30.07.2023 (SI)] [ वनरक्षक- 13.12.2022 (S-I)]
Ans. (4)
किस मुगल सम्राट ने कोटा महाराव भीमसिंह को पुरस्कार स्वरूप शेरगढ़ का किला प्रदान किया था?
(1) औरंगजेब
(2) फर्रुखसियर
(3) शाहआलम
(4) शाहजहाँ
[JEN (Civil) Diploma - 18.05.2022]
Ans. (2)
व्याख्या - शेरगढ़ का किला (बारां) जोधपुर के राजा मालदेव द्वारा 1540 में परवन नदी के पीछे निर्मित इस दुर्ग का शेरशाह ने पुनर्निर्माण करवाया। तभी से इसे शेरगढ़ नाम से पुकारा जाने लगा। इस किले के मुख्य द्वार पर अष्ट धातु की एक बेशकीमती तोप स्थित है। अकबर के शासनकाल से 1713 ई. तक यह किला मुगलों के अधिकार में रहा । मुगल सम्राट फर्रुखसियर ने इसे कोटा महाराव भीमसिंह को पुरस्कारस्वरूप प्रदान किया था ।
चंबल नदी के तट पर निम्नलिखित में से कौनसा किला स्थित है?
(1) नाहरगढ़
(2) आमेर
(3) शेरगढ़
(4) जयगढ़
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल - 14.05.2022]
Ans. (3)
व्याख्या - शेरगढ़ का किला (धौलपुर) - यह दुर्ग चंबल नदी के किनारे ऊँचे बीहड़ में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण कुषाण वंश के शासन काल में करवाया गया था। जोधपुर के राजा मालदेव द्वारा 1540 में निर्मित इस दुर्ग का शेरशाह ने पुनर्निर्माण करवाया। तभी से इसे शेरगढ़ नाम से पुकारा जाने लगा। मुगल शासकों ने 'पूर्वी राजस्थान का द्वारगढ़' नाम से प्रसिद्ध इस दुर्ग का उपयोग महत्त्वपूर्ण फौजी चौकी के रूप में किया।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग का निर्माण कराया-
(1) चित्रांग मौर्य
(2) बप्पा रावल
(3) कुम्भा
(4) रतनसिंह
[ AAO: 29.01.2013] [वनरक्षक-13.12.2022 (S-I)] [II Grade Teacher-2011]
Ans. (1)
चित्तौड़गढ़ किस पठार पर स्थित है?
(1) मेसा
(2) भोराट
(3) गोरम
(4) बीजासण
Vet. Off. - 2.8.2020]
Ans. (1)
गंभीरी तथा बेड़च नदियों के संगम पर कौनसा किला स्थित है ?
(1) कुंभलगढ़
(2) टाड़गढ़
(3) चित्तौड़गढ़
( 4 ) रणथम्भौर
[CET -4.2.2023 (S-I)]
Ans. (3)
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित कीर्ति स्तम्भ को माना जाता है?
(1) स्तम्भों का स्मारक
(2) आदिनाथ का स्मारक
(3) हिन्दुओं का स्मारक
(4) प्रशस्तियों का स्मारक
[ जेल प्रहरी परीक्षा-2017]
Ans. (2)
'जैन - विजय स्तंभ' कहाँ पर स्थित है-
(1) चित्तौड़गढ़
(2) उदयपुर
(3) रणकपुर
(4) माउण्ट आबू
[कृषि अधिकारी (कृषि विभाग)- 19.1.2021]
Ans. (1)
निम्नलिखित में से कौन-सा चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित नहीं है?
(1) विजयस्तंभ
(2) कीर्ति स्तम्भ
(3) कुंभामहल
(4) मोती महल
[ आर्थिक अन्वेषक ( उद्योग विभाग ) - 25.03.2018]
Ans. (4)
गोरा बादल महल और नवलखा बुर्ज कहाँ स्थित है-
(1) चित्तौड़गढ़
(2) कुम्भलगढ़
(3) जालौर
(4) रणथम्भौर दुर्ग
[कनिष्ठ अनुदेशक (कोपा) परीक्षा - 20.03.2019]
Ans. (1)
चित्तौड़गढ़ दुर्ग के प्रथम द्वार 'पाडन पोल' के पास बने चबूतरे पर निम्न में से किसका स्मारक बना हुआ है?
(1) जयमल राठौड़
(2) पत्ता सिसोदिया
(3) कल्ला राठौड़
(4) रावत बाघ सिंह
[CET : 07.01.2023 (S-II)]
Ans. (4)
व्याख्या - आचार्य शुक्र द्वारा बताई गयी नौ दुर्ग कोटियों में से केवल एक कोटि 'धन्व दुर्ग' को छोड़कर चित्तौड़गढ़ को सभी कोटियों में रखा जा सकता है । अत: “गढ़ तो चित्तौड़गढ़ बाकी गढ़या " उक्ति को चरितार्थ करने वाले चित्तौड़गढ़ दुर्ग (चित्रकूट किला) का निर्माण मौर्य शासक चित्रानंद मौर्य ( कुमार पाल प्रबन्ध, पं गौरीचन्द हीराचंद औझा, वीर विनोद के अनुसार चित्रांग मौर्य) ने 1810 फीट ऊँचे मेसा पठार पर गंभीरी और बेड़च नदियों के संगम स्थल के समीप करवाया। यह हिन्दू देवी-देवताओं का अजायबघर कहलाता है। इसे प्राचीन किलों का सिरमौर ( क्षेत्रफल - 305 हैक्टेयर, राजस्थान का सबसे बड़ा किला ) भी कहते है । जय स्तम्भ ( जैन कीर्ति स्तम्भ ) प्रथम जैन तीर्थंकर आदिनाथ को समर्पित 22 मीटर ऊँचे चित्तौड़गढ दुर्ग में स्थित इस स्तम्भ का निर्माण 12वीं शताब्दी में दिगम्बर सम्प्रदाय के बघेरवाल महाजन सानाय के पुत्र जीजा नामक धर्मावलम्बी द्वारा करवाया । चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अदबदजी (अद्भुतजी), गोरा एवं बादल के महल, कालिका माता का मंदिर, समिधेश्वर का मंदिर (मोकलजी का मंदिर), सातबीस देवरी जैन मंदिर, श्रृंगार चंवरी का मंदिर (जैन मंदिर), राणा कुम्भा का महल, रानी पद्मिनी का महल, फतह प्रकाश महल, नवलखाँ बुर्ज, विजय स्तम्भ, कुंभश्याम मंदिर, मीराबाई का मंदिर, तुलजा भवानी का मंदिर आदि है। किले का पहले द्वार पाडन पोल के पास देवलिया रावत बाघसिंह सिसोदिया का स्मारक, दूसरे द्वार भैरव पोल की दायीं तरफ वीर कल्ला राठौड़ (4 खम्भों ) की छतरी तथा जयमल (6 खम्भों ) छतरी स्थित है।
राजस्थान का वेल्लौर कौनसा दुर्ग कहलाता है?
(1) कोशवर्द्धन
(2) बसन्तगढ़
(3) भैंसरोड़गढ़
(4) त्रिभुवनगढ़
[जेल प्रहरी-2017] [JEN (Civil) Degree 18.05.2022]
Ans. (3)
व्याख्या - चित्तौड़गढ़ स्थित भैंसरोड़गढ़ (राजस्थान का वेल्लोर) दुर्ग का निर्माण भैंसाशाह व्यापारी व रोड़ा चारण (बंजारा ) ने करवाया था। यह ब्राह्मणी व चम्बल नदी के संगम पर बसा हुआ है।
बसंती नामक किले का निर्माण करवाया था-
(1) राणा प्रताप
(2) राणाकुम्भा
( 3 ) तेजसिंह
( 4 ) बीसलदेव
[ द्वितीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा- 26.04.2017]
Ans. (2) व्याख्या - बसंती किला सिरोही में स्थित है।
अचलगढ़ किले का निर्माण किसने किया?
(1) महाराणा कुंभा
(2) मानसिंह
( 3 ) रायसिंह
( 4 ) महाराणा प्रताप
[Superintendent Garden - 28.07.2021]
Ans. (1)
पर्यटन स्थल अचलगढ़ स्थित है -
(1) उदयपुर
(2) सिरोही
(3) राजसमन्द
( 4 ) चित्तौड़गढ़
[ CET - 4.2.2023 (II)] [कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (जैविक) 15.9.2019] [वनपाल-06.11.2022(S-II)] [ संरक्षण अधिकारी - 29.05.2019] [JEN (यांत्रिकी/विद्युत) डिग्री -26.12.2020]
Ans. (2)
व्याख्या - अचलगढ़ (सिरोही) माउण्ट आबू ( अर्बुदांचल, कर्नल जेम्स टॉड ने 'हिन्दु ओलम्पस / देव पर्वत कहा) का प्रमुख दुर्ग, जो गुरुशिखर के सामने की पहाड़ी पर स्थित है। परमार राजाओं द्वारा 900 ई. के आस-पास निर्मित एक किला जिसका पुनः निर्माण 1452 ई. में महाराणा कुम्भा ने करवाया। इसमें ओखा रानी का महल, अचलेश्वर महादेव का मन्दिर, कपूर सागर तालाब, खतरे की सूचना देने वाली बुर्ज (Alarm Tower ) स्थित है। इस स्थान पर गौमुख जी का मंदिर स्थित है, जिसमें सर्वधातु की 14 मूर्तियाँ स्थापित है।
राजपूत वास्तुकला का निम्नलिखित में से कौनसा स्मारक कछवाह (कुशवाहा ) शासकों की प्राचीन राजधानी था ?
(1) आमेर दुर्ग
(2) जिंजी दुर्ग
( 3 ) सिकंदरा दुर्ग
( 4 ) भद्र दुर्ग
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल - 14.07.2018 (1)]
Ans. (1)
ऐतिहासिक पर्यटक स्थल 'आमेर का किला' राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
(1) जयपुर
(2) जैसलमेर
(3) टोंक
(4) बारां
[ राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल - 14.07.2018 (II)]
Ans. (1)
व्याख्या - आमेर का दुर्ग ( जयपुर ) गिरि दुर्ग है। इसका निर्माण राजा धोलाराय ने 1150 ई. में करवाया। आमेर दुर्ग कालीखोह पहाड़ी पर स्थित है। यह कछवाहा वंश की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध रहा है। 1707 ई. में मुगल सम्राट बहादुरशाह प्रथम ने कुछ समय के लिए आमेर को हस्तगत कर लिया था तथा इसका नाम 'मोमिनाबाद' रखा था । मिर्जा राजा जयसिंह ने सेफ्रोन गार्डन (केसर बाग) बनवाया जो अत्यन्त दर्शनीय है। अब यह दुर्ग पर्यटन विभाग के पास है। सायंकाल यहाँ ' लाइट एण्ड साउण्ड शो' चलता है। दुर्ग में स्थित गणेश पोल, दीवाने आम, दीवाने खास, दिल खुश महल, 24 रानियों का महल, बुखारा गार्डन, शीश महल, यश मंदिर, सौभाग्य मंदिर (सुहाग मंदिर), सुख मंदिर प्रसिद्ध है। बिशप हैबर आमेर के महलों की सुन्दरता को देखकर मुग्ध हो गया। उसने लिखा है कि "मैंने क्रेमलिन में जो कुछ देखा है और अलब्रह्मा के बारे में जो कुछ सुना है, उससे भी बढ़कर ये महल हैं।"
ईगल की पहाड़ी पर निम्नलिखित में से कौन सा किला स्थित है ?
(1) जयगढ़
(2) चित्तौड़गढ़
(3) सोंगरगढ़
(4) मांडलगढ़
[ राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल - 15.07.2018(I)]
Ans. (1)
कौनसा दुर्ग चिल्ह का टीला' कहलाया ?
(1) नाहरगढ़
(2) कुम्भलगढ़
(3) जयगढ़
(4) मेहरानगढ़
[II Grade (S-II) -29.1.2023] [JEN (Civil) Diploma 06.12.2020]
Ans. (3)
किस शहर के किले में जयबाण या जयवान तोप को रखा गया है?
(1) जैसलमेर
(2) जयपुर
( 3 ) जोधपुर
(4) बीकानेर
[राज, पुलिस कॉन्स्टेबल - 14.7.2018 (II)] [JEN (यांत्रिकी) डि. - 13.12.2020] [III Grade (Sindhi) -1.3.2023]
Ans. (2)
पहियों पर चलने वाली जयबाण तोप, जो दुनिया की सबसे बड़ी तोप मानी जाती है, किस किले में स्थित है -
(1) नाहरगढ़
(2) जयगढ़
(3) जूनागढ़
(4) लोहागढ़
[ARO-29.8.2022] [राज. पुलिस - 13.5.2022 (S-II)]
Ans. (2)
यदि कोई पर्यटक विशाल पानी के टाँके, तोप ढालने का कारखाना तथा गुप्त सुरंगें देखना चाहता है तो उसको किस किले में जाना चाहिए-
(1) जयगढ़
(2) नाहरगढ़
(3) कुम्भलगढ़
(4) आमेर
[JEN (यांत्रिकी/विद्युत) डिप्लोमा - 26.12.2020] [JEN Degree (TSP) Exam 16.10.2016]
Ans. (1)
जयपुर के किस दुर्ग में तोपें बनाने का कारखाना है?
(1) आमेरगढ़
(2) नाहरगढ़
(3) जयगढ़
(4) मोती डूंगरी
[CET - 5.2.2023 (S- II)]
Ans. (3)
व्याख्या जयगढ़ दुर्ग (जयपुर) : यह दुर्ग चिल्ह ( ईगल ) का टीला नामक पहाड़ी पर बना हुआ है । इस दुर्ग का निर्माण मिर्जा राजा जयसिंह ने करवाया। लेकिन महलों का निर्माण सवाई जयसिंह - II ने करवाया। इसमें तोप ढालने का कारखाना व. जयबाण तोप ( एशिया की सबसे बड़ी तोप जिसकी मारक क्षमता लगभग 22 मील है), बादली, बजरंगबाण, मचवान तोपें दर्शनीय है।
सही सुमेलित नहीं है?
(1) सज्जनगढ़ - उदयपुर
( 2 ) नाहरगढ़ - अजमेर
(3) मेहरानगढ़ - जोधपुर
(4) लोहागढ़ - भरतपुर
[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा-2014]
Ans. (2)
सुदर्शनगढ़ का किला निम्नलिखित में से किस दुर्ग का अन्य नाम है?
(1) तारागढ़ दुर्ग (बूंदी)
(2) जालौर दुर्ग
(3) नाहरगढ़ दुर्ग (जयपुर)
(4) जयगढ़ दुर्ग (जयपुर)
[Sr. Teacher (Sanskrit Edu.Deptt.) Comp. Exam - 2024, Subject: G.K. and EducationalPsychology] [वनरक्षक-12.12.2022(S-I)]
Ans. ( 3 )
व्याख्या- नाहरगढ़ (जयपुर) 'सुदर्शनगढ़' नाम से प्रसिद्ध एक जैसे 9 महलों युक्त (माधवेन्द्र भवन ) इस किले का निर्माण 1734 ई. में सवाई जयसिंह द्वितीय ने प्रारंभ करवाया तथा इसको वर्तमान स्वरूप ( 1868 ई.) सवाई रामसिंह द्वारा प्रदान किया गया। अरावली पर्वतमाला पर स्थित यह दुर्ग जयपुर के मुकुट के समान है।
कौन-सा किला पहले बोरास्वाड़ा के नाम से जाना जाता था ?
(1) टॉडगढ़
(2) आमेर
( 3 ) तारागढ़
( 4 ) सोनागढ़
[ राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.07.2018 (II)]
Ans. (1)
व्याख्या - टॉडगढ़ (ब्यावर जिला) जेम्स टॉड द्वारा निर्मित, इसका मूल नाम बोराड़ बाड़ा (बोरास्वाड़ा ) था ।
झालरापाटन में नवलखाँ दुर्ग की नींव किसने रखी ?
(1) मदनसिंह
(2) पृथ्वीसिंह
( 3 ) रतनसिंह
( 4 ) जालिमसिंह
[JEN Exam - 21.08.2016]
Ans. (2)
व्याख्या - नवलखाँ किला झालावाड़ से झालरापाटन की ओर जाने वाली सड़क पर झाला राजा पृथ्वी सिंह द्वारा पहाड़ी पर निर्मित 1860 में अर्द्धनिर्मित किला ।
किस गढ़ के लिए कर्नल जेम्स टॉड ने कहा था"यदि उन्हें राजस्थान में एक जागीर की पेशकश की जाए, तो वह इस गढ़ को चुनेंगे"?
(1) चित्तौड़गढ़
(2) भैंसरोड़गढ़
(3) नाहरगढ़
(4) रणथम्भौर
[VDO-28.12.2021 ( Shift-II)]
Ans. (2)
'सर टॉमस रो' ने अपना परिचय मुगल सम्राट जहाँगीर को किस स्थान पर दिया-
(1) मेहरानगढ़ (जोधपुर)
(2) बसन्तगढ़ दुर्ग (सिरोही)
(3) लोहागढ़ (भरतपुर)
(4) मैग्जीन दुर्ग (अजमेर)
[पटवारी परीक्षा 2011]
Ans. (4)
जहाँगीर और सर टॉमस रो की सन् 1616 में प्रथम व्यापारिक मुलाकात राजस्थान के किस किले में हुई थी?
(1) अलवर
(2) मांडलगढ़
(3) अकबर का किला (अजमेर)
(4) जयगढ़ (आमेर)
[JEN (Electric) Diploma- 18.05.2022]
Ans. (3)
राजस्थान में अकबर का किला कहाँ स्थित है ?
(1) आमेर
(2) नागौर
(3) शाहबाद
(4) अजमेर
[ वनरक्षक- 11.12.2022 (S-II)]
Ans. (4)
व्याख्या - मैग्जीन ( अजमेर) अकबर द्वारा गुजरात विजय के उपलक्ष्य में अजमेर में निर्मित ( 1571-72 ) यह किला मोईनुद्दीन चिश्ती के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने हेतु बनवाया गया। अजमेर शहर के बीच स्थित यह किला अकबर का दौलतखाना या मैग्जीन ( शस्त्रागार ) के रूप में भी जाना जाता है। यह वर्तमान में 'राजपूताना म्यूजियम ( राजकीय संग्रहालय) का रूप ले चुका है। अकबर के दौलतखाना नाम से प्रसिद्ध मुस्लिम दुर्ग निर्माण पद्धति से बनाया हुआ राजस्थान का एकमात्र दुर्ग है। ज्ञातव्य है कि सर टॉमस रॉ जो ब्रिटिश शासक जेम्स प्रथम का राजदूत था, ने अपना परिचय पत्र सम्राट जहाँगीर को 10 जनवरी, 1616 में यही प्रस्तुत किया था तथा हल्दीघाटी के युद्ध को अन्तिम रूप इसी किले में दिया गया था।
'राजस्थान का प्रथम विजय स्तंभ' कहाँ पर स्थित है?
(1) विजय मंदिर, अलवर
( 2 ) बयाना दुर्ग, भरतपुर
(3) चित्तौड़गढ़ दुर्ग, चित्तौड़गढ़
( 4 ) जयगढ़, आमेर
[Librarian Garde-II Exam 02.08.2020]
Ans. (2)
बयाना दुर्ग स्थित वरिक विष्णुवर्धन विजय स्तम्भ किस काल का माना जाता है-
(1) सल्तनत काल
(2) मुगल काल
(3) मौर्य काल
(4) गुप्त काल
[R.A.S. 27.10.2021]
Ans. (4)
निम्नलिखित में से किस जिले में भीमलाट विजय स्तंभ स्थित है-
(1) भीलवाड़ा
(2) भरतपुर
(3) बूँदी
(4) बीकानेर
[Librarian Garde-III Exam 19.09.2020]
Ans. (2)
व्याख्या -बयाना का किला (भरतपुर) प्राचीन काल में शोणितपुर, बाणपुर, श्रीपुर एवं श्रीपंथ कहा जाने वाला बयाना के एक ऊँचे पहाड़ पर स्थित किला। इसे अपनी दुर्भेद्यता के कारण विजयगढ़ व बादशाह दुर्ग भी कहा जाता है। दुर्ग में समुद्रगुप्त द्वारा खड़ा किया गया एक विजय स्तंभ 'भीमलाट' है जो राजस्थान का पहला विजय स्तंभ है।
दुर्ग, जो 'मानसून महल' के नाम से भी जाना जाता है?
(1) अचलगढ़
(2) सज्जनगढ़
(3) गागरोण
(4) मांडलगढ़
[Asst. Statistical Officer- 08.07.2022]
Ans. (2)
व्याख्या -'उदयपुर के मुकटमणि' के नाम से प्रसिद्ध महाराणा सज्जनसिंह ने बांसदरा पहाड़ी पर सज्जनगढ़ किले का निर्माण करवाया। वास्तव में यह ज्योतिषिय गणनाओं के केन्द्र के रूप में बनवाया गया था। किन्तु बाद में यह शाही मानसून निवास एवं शिकारगाह के रूप में बदल गया। वाणी विलास महल के नाम से प्रसिद्ध सज्जनगढ़ पैलेस एवं गुलाम बाग (गुलाबबाड़ी) का निर्माण (1881) भी महाराणा सज्जनसिंह ने करवाया था। इस उद्यान के गुलाब अपने आकार की वजह से प्रसिद्ध है।
अकबर द्वारा निर्मित 'शुक्र तालाब' किस किले में स्थित है?
(1) गागरोण
(2) सिवाना
(3) नागौर
(4) शेरगढ़
[CET : 07.01.2023 (S-1)]
Ans. (3)
व्याख्या - नागौर/ अहिच्छत्रपुर दुर्ग (नागौर) नाग दुर्ग या नागाणा नामों (मूलतः मिट्टी से नाग राजाओं द्वारा निर्मित ) से प्रसिद्ध 1211 ई. में सोमेश्वर चौहान के सामंत केमास द्वारा निर्मित दुर्ग। यह किला वीरवर राव अमरसिंह राठौड़ की शौर्य गाथाओं के लिए प्रसिद्ध है। 1570 ई. में अकबर द्वारा अजमेर में ख्वाजा साहब की जियारत करने के बाद वापस लौटते समय नागौर में रुकने पर यहाँ शुक्र तालाब खुदवाया गया।
निम्न स्थानों के आगे उनसे संबंधित किले / दुर्गों के नामों कौनसा युग्म सही है।
(1) जैसलमेर-मेहरानगढ़
(2) जोधपुर - जूनागढ़
(3) शेरगढ़-कोषवर्धन
(4) बीकानेर-सोनारगढ़
[प्रयोगशाला सहायक - 13.11.16]
Ans. (3)
व्याख्या - मेहरानगढ़ जोधपुर में, जूनागढ़ बीकानेर में तथा सोनारगढ़ किला जैसलमेर में स्थित है।
किले और उनके स्थान का निम्न में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है:-
(1) गागरोण किला - झालावाड़
(2) मेहरानगढ़ - जोधपुर
(3) भानगढ़ - अलवर
(4) भटनेर किला - बीकानेर
[JEN (Civil) Degree 12.9.2021]
Ans. (4
व्याख्या - भटनेर किला - हनुमानगढ़
अभी हाल ही में राजस्थान ने प्रदेश की पहाड़ियों पर स्थित जिन किलों को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए यूनेस्को में प्रस्ताव भेजने का निश्चय किया है उनकी संख्या है-
(1) 12 किले
(2) 15 किले
(3) 7 किले
(4) 8 किले
[II Grade (Urdu) 2011] [II Grade (Sanskart) 2011]
Ans. (3)
व्याख्या - यूनेस्को ने राज्य सरकार द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने हेतु भेजे गये सात किलों में छह किलों (चित्तौड़गढ़ का किला, सवाई माधोपुर का रणथंभौर किला, राजसमंद का कुंभलगढ़ किला, जैसलमेर का किला, जयपुर का आमेर किला तथा झालावाड़ का गागरोण किला) को विश्व विरासत स्थलों में शामिल (21 जून, 2013 ) किया गया है।
हाल ही में यूनेस्को ने राजस्थान के 6 पहाड़ी किलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है। ये है-
(1) चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, आमेर, जैसलमेर, गागरोण
(2) चितौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, आमेर, जैसलमेर, बीकानेर
(3) चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, आमेर, जैसलमेर, जोधपुर
(4) चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, आमेर, गागरोण, जोधपुर
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2014] [राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-14.7.2018 (1)]
Ans. (1)
निम्नलिखित राजस्थान के किलों में कौन-सा किला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है ?
(1)तारागढ़(बूंदी)
(2)जयगढ़ (3) जूनागढ़
(4) आमेर किला
[ सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा -27.05.2019]
Ans. (4)
किस दुर्ग को यूनेस्को ने विरासत दुर्ग घोषित नहीं किया है?
(1) जैसलमेर
(2) आमेर
( 3 ) मांडलगढ़
(4) गागरोन
[द्वितीय श्रेणी अध्यापक - 01.05.2017]
Ans. (3)
निम्न में से कौनसा किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल नहीं है ?
(1) गागरोण
(2) जैसलमेर
(3) कुंभलगढ़
(4) अचलगढ़
[ House Keeper 9.7.2022]
Ans. (4)
निम्न दुर्गों में से किसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया है
(1) भैंसरोड़गढ़
(2) मांडलगढ़
(3) गागरोण
(4) बूंदी
[ACF & FRO 18.02.2021]
Ans. (3)
सुमेलित कीजिए-
A. आमेर किला, जयपुर 1. दरगाह मीरान साहिब
B. तारागढ़,अजमेर 2. दरगाह मीठे साहिब
C. गागरोण, झालावाड़ 3. शिलादेवी मंदिर
D. मेहरानगढ़, जोधपुर 4. चामुण्डा माता मंदिर
(1) A-3, B-1, C-2, D-4
(2) A-3, B-2, C-1, D-4
(3) A-4, B-1, C-2, D-3
(4) A-1, B-2, C-4, D-3
[राज. पुलिस कांस्टेबल - 15.07.2018]
Ans. (1)
क्या आप जानते हैं ?
बनेड़ा का किला ( शाहपुरा जिला ) - राजस्थान का एकमात्र दुर्ग जो निर्माण से अब तक अपने वर्तमान स्वरूप में रहा।
कुचामन किला ( डीडवाना-कुचामन जिला)- जागीरी किलों का सिरमौर कहलाता है।
सराड़ा का किला (सलूम्बर जिला) - मेवाड़ का काला पानी
नव गठित जिलों में दुर्ग - डीग दुर्ग, कामां दुर्ग तथा कुम्हेर दुर्ग (डीग जिला), तिजारा दुर्ग (खैरथलतिजारा जिला), नीमराना किला (कोटपूतली - बहरोड़ जिला ), बदनौर किला (ब्यावर जिला ), आदि ।
Bhut mehnat kri hai woww 😊😊
जवाब देंहटाएं