सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

राजनीति विज्ञान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजनीति विज्ञान परिभाषा क्षेत्र और प्रकृति (परंपरागत दृष्टिकोण)

राजनीति विज्ञान परिभाषा क्षेत्र और प्रकृति (परंपरागत दृष्टिकोण) ✍️राजनीति आंग्ल शब्द पॉलिटिक्स का पर्यायवाची है। ✍️पॉलिटिक्स शब्द यूनानी भाषा के polis से बना है जिसका अर्थ है नगर अथवा राज्य। ✍️राजनीति विज्ञान विषय के संबंध में परिभाषाओं का 3 वर्ग- 1. राज्य के अध्ययन के रूप में (ब्लंटशली,गैरिज,गार्नर,गुडनोव आदि) 2. सरकार के अध्ययन के रूप में (सील, लीकॉक) 3. राज्य और सरकार दोनों के सामूहिक रूप में (पॉल जैनेट, डिमॉक, गिलक्राइस्ट, लॉस्की, गैटल) ✍️राजनीति विज्ञान के क्षेत्र को गार्नर ने तीन भागों में विभाजित किया- 1. राज्य की प्रकृति तथा उत्पत्ति की खोज 2. राजनीतिक संस्थाओं के स्वरूप, इतिहास तथा विभिन्न रूपों की गवेषणा 3. उक्त खोज तथा गवेषणा के आधार पर राजनीतिक विकास के नियमों का यथासंभव अनुमान ✍️1948 ईस्वी में यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्रीय शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) द्वारा समस्त विश्व के राजनीतिक विज्ञानियों का एक सम्मेलन हुआ, जिसमें राजनीतिक विज्ञान के क्षेत्र निम्नलिखित निर्धारित किए गए— 1. राजनीति के सिद्धांत 2. राजनीतिक संस्थाएं 3. राजनीतिक दल, दबाव समूह एवं लोकमत ...