यू. जी. सी. नेट (दिसम्बर) परीक्षा, 2013[राजनीति विज्ञान_द्वितीय प्रश्न-पत्र का हल] Q (1). निम्नलिखित में से कौनसा प्लेटो की रिपब्लिक का प्रधान पात्र नहीं है? (a) पोलिमार्कस (b) एडीमेन्टस (c) प्रोटागोरस (d) ग्लोकोन उत्तर-(c) व्याख्या:- रिपब्लिक प्लेटो की सर्वश्रेष्ठ कृति है। जिसमें उसने दार्शनिक शासक व न्याययुक्त आदर्श राज्य की कल्पना की है। जो संवाद शैली में लिखी गयी है। सुकरात, ग्लौकॉन, पोलेमार्चस, एडेइमेंटस, सेफेलस, सोफोक्लीज़, थेमिस्टोकल्स, साइमोनाइड्स, थ्रेसिमाचस, क्लीटोफ़ोन आदि इसके प्रधान पात्र है। प्रोटागोरस प्लेटो के रिपब्लिक के पात्र नहीं हैं। प्रोटागोरस (Protagoras) एक यूनानी (Greek) दार्शनिक थे। ये सोफिस्ट आंदोलन (Sophist Movement) के सबसे प्रसिद्ध विचारक थे।प्लेटो ने “Protagoras” नामक एक संवाद (Dialogue) लिखा है। इसमें सुकरात और प्रोटागोरस के बीच “क्या सदाचार (Virtue) सिखाया जा सकता है?” इस विषय पर चर्चा होती है। प्लेटो इस संवाद में प्रोटागोरस के सापेक्षवाद की आलोचना करते हैं और सत्य के स्थायी (objective) स्वरूप का सम...