सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मुहम्मद गौरी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुहम्मद गौरी

 मुहम्मद गौरी गजनवी वंश के अन्तिम शासक खुसरो मलिक को मुईजुद्दीन मुहम्मद बिन-साम ने जो शाहबुद्दीन मुहम्मद गौरी(शंसबनी/गौर वंश) के नाम से प्रसिद्ध था, मार डाला। इस प्रकार बारहवीं शताब्दी के अन्तिम चौथाई में गजनवी वंश समाप्त हो गया। गौर  महमूद गज़नी के अधीन एक छोटा-सा राज्य था। 1173 ई. में शहाबुद्दीन मुहम्मद गौरी गौर का शासक  बना। इसने भारत पर पहला आक्रमण 1175 ई. में मुल्तान के विरुद्ध किया था [UPPSC Asst. Forest Conservator Exam. 2013 ] [UPPCS (Pre) Opt. History 2001] ।   जिस पर उस समय करमिथियन लोगों का शासन था। आक्रमणकारी ने उन्हें हार दी, मुलतान नगर पर अधिकार कर लिया और अपने ही रूढ़िवादी राज्यपाल को वहाँ नियुक्त कर दिया।  मोहम्मद गौरी का भारत पर आक्रमण का मुख्य उद्देश्य भारत में मुस्लिम साम्राज्य की स्थापना करना था।  शाहबुद्दीन मुहम्मद गौरी  भारत का प्रथम मुस्लिम शासक था[PSI-2011] । मुलतान से मुहम्मद उच्छ की ओर बढ़ा। कहते हैं कि यहाँ उसने एक चाल चली। उसने उच्छ के भट्टी राजा की पत्नी से षड्यंत्र रचा कि वह अपने पति को मार डाले और मुहम्मद उसकी लड़की...