📃📃लोक लेखा समिति (PUBLIC ACCOUNTS COMMITTEE) 📃 परिचय (Introduction) हमारे जैसे संसदीय लोकतंत्र में समिति प्रणाली (Committee System) अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। प्रशासनिक उत्तरदायित्व (Administrative Accountability) का विधानमंडल के प्रति होना ऐसे संसदीय प्रणाली का अ निवार्य शर्त (sine qua non) है । संसद द्वारा कार्यपालिका (Executive) पर किया जाने वाला नियंत्रण इस मूल सिद्धांत पर आधारित है कि संसद जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व करती है और इसलिए उसे इस बात पर निगरानी रखनी चाहिए कि संसद द्वारा निर्धारित सार्वजनिक नीति किस प्रकार लागू की जा रही है। किन्तु समय के साथ सरकारी गतिविधियों के अत्यधिक विस्तार ने विधानमंडलों का कार्य बहुत जटिल और विविध बना दिया है। संसद , अपने स्वरूप के कारण , सरकार तथा उसकी समस्त गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रख सकती। अतः समितियों के माध्यम से विधानमंडल के प्रति प्रशासनिक उत्तरदायित्व ...