सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

INDIA - PAKISTAN RELATION (भारत-पाकिस्तान के संबंध) MCQ

🥸 🥸भारत-पाकिस्तान के संबंध MCQ🥸


Q. भारत और पाकिस्तान के बीच कुल सीमा की लंबाई कितनी है?
(a) 2210 किमी
(b) 2840 किमी
(c) 3323 किमी
(d) 4015 किमी

उत्तर: (c)


Q. भारत–पाकिस्तान सीमा भारत के कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगती है?
(a) 3 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश
(b) 4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश
(c) 3 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश
(d) 2 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश

उत्तर: (c)


Q. निम्न में से कौन-सा राज्य भारत–पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है?
(a) हरियाणा
(b) गुजरात
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) उत्तराखंड

उत्तर: (b)


Q. भारत की “Neighbourhood First Policy” किससे संबंधित है?
(a) केवल वैश्विक सुरक्षा को प्राथमिकता देना
(b) पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध को प्राथमिकता देना
(c) विदेशों में भारतीय व्यापार को बढ़ावा देना
(d) समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता देना

उत्तर: (b)


Q. भारत का मानना है कि भारत–पाकिस्तान के मुद्दों का समाधान किस प्रकार होना चाहिए?
(a) संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप से
(b) चीन की मध्यस्थता से
(c) द्विपक्षीय और शांतिपूर्ण तरीके से
(d) अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में

उत्तर: (c)


Q. भारत किस मामले में कोई समझौता नहीं करेगा?
(a) विदेशी व्यापार
(b) सांस्कृतिक आदान–प्रदान
(c) राष्ट्रीय सुरक्षा
(d) जल विवाद

उत्तर: (c)


Q. भारत क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने के प्रयासों से किस प्रकार निपटेगा?
(a) केवल कूटनीतिक
(b) कमजोर और धीमा
(c) अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर
(d) दृढ़ और निर्णायक

उत्तर: (d)


Q. भारत–पाकिस्तान सीमा निम्न में से किस केंद्र शासित प्रदेश से लगती है?
(a) चंडीगढ़
(b) लक्षद्वीप
(c) जम्मू और कश्मीर तथााा लद्दाख
(d) पुदुच्चेरी

उत्तर: (c)


Q. महाराजा हरिसिंह ने पाकिस्तान के साथ जो समझौता किया था, वह किस प्रकार का था?

(a) स्थायी समझौता

(b) तात्कालिक/अस्थायी समझौता

(c) सैन्य संधि

(d) जल-संधि

उत्तर: (b)


Q. पाकिस्तान ने कश्मीर पर दबाव बनाने के लिए कौन-सा कदम उठाया?

(a) जल संधि को तोड़ा

(b) राजनयिक संबंध समाप्त किए

(c) जम्मू–कश्मीर का एकमात्र रेलमार्ग बंद किया

(d) संयुक्त राष्ट्र में मामला दर्ज किया

उत्तर: (c)


Q. पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में कबाइली हमला कब शुरू किया गया?

(a) 15 अगस्त 1947

(b) 20 अक्टूबर 1947

(c) 24 अक्टूबर 1947

(d) 22 अक्टूबर 1947

उत्तर: (b)


Q. पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में किए गए पहले आक्रमण में किस क्षेत्र से आक्रमण शुरू हुआ?

(a) जम्मू से

(b) करगिल से

(c) कश्मीर–पाक सीमा से

(d) लद्दाख से

उत्तर: (c)


Q. कश्मीर पर हमला करने वाले कबाइली मुख्यतः किस क्षेत्र के थे?

(a) सिंध और बलूच

(b) हजारा और पश्तून कबीले

(c) पंजाब और कराची

(d) गिलगित स्काउट्स

उत्तर: (b)


Q. कबाइली आक्रमणकारियों ने कश्मीर में किस दिशा से प्रवेश किया?

(a) श्रीनगर से दिल्ली

(b) नौशेरा–पूंछ और मुजफ्फराबाद मार्ग से

(c) करगिल–लेह मार्ग से

(d) जम्मू–अखनूर मार्ग से

उत्तर: (b)


Q. महाराजा हरिसिंह ने भारत से सहायता के लिए संदेश कब भेजा?

(a) 15 अगस्त 1947

(b) 20 अक्टूबर 1947

(c) 24 अक्टूबर 1947

(d) 26 नवंबर 1947

उत्तर: (c)


Q. महाराजा हरिसिंह ने जम्मू-कश्मीर का भारत में विधिवत् विलय किस तारीख को किया?

(a) 15 अगस्त 1947

(b) 20 अक्टूबर 1947

(c) 22 अक्टूबर 1947

(d) 26 अक्टूबर 1947

उत्तर: (D)


Q. पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय को क्यों स्वीकार नहीं करता?

(a) विदेश नीति के कारण

(b) इस्लामिक विचारधारा आधारित दावा होने के कारण

(c) रजवाड़ों की संधि का उल्लंघन

(d) अंतरराष्ट्रीय दबाव

उत्तर: (b)


Q. ऑपरेशन बाइसन (BISON) किस क्षेत्र में चलाया गया था?

(a) उरी

(b) श्रीनगर

(c) कारगिल

(d) पुंछ

उत्तर: (c)


Q. कारगिल को पाकिस्तानी आक्रमणकारियों से मुक्त कब कराया गया?

(a) 22 अक्टूबर 1947

(b) 20 नवंबर 1947

(c) 22 नवंबर 1948

(d) 1 जनवरी 1949

उत्तर: (c)


Q. कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में किसकी सलाह पर ले जाया गया?

(a) सरदार पटेल

(b) लॉर्ड माउंटबेटन

(c) मोहम्मद अली जिन्ना

(d) सी. राजगोपालाचारी

उत्तर: (b)


Q. भारत ने पहली बार कश्मीर मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में किस वर्ष उठाया?

(a) 1946

(b) 1947

(c) 1948

(d) 1949

उत्तर: (b)

(दिसंबर 1947 में भारत ने शिकायत दर्ज की)


Q. सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दे पर पहली चर्चा कब हुई?

(a) 1946

(b) 1947

(c) 1948

(d) 1949

उत्तर: (c)


Q. पाकिस्तानी कबाइली हमले पर पाकिस्तान का प्रारंभिक दावा क्या था?

(a) यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश थी

(b) यह जनविद्रोह था

(c) यह कबीलाई क्रांति है

(d) यह भारत द्वारा फैलाया गया भ्रम था

उत्तर: (c)


Q. संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत–पाक युद्ध रोकने हेतु प्रस्ताव कब पारित हुआ?

(a) 1 जनवरी 1949

(b) 13 अगस्त 1948

(c) 22 नवंबर 1948

(d) 27 अक्टूबर 1947

उत्तर: (b)


Q. भारत–पाक युद्ध विराम (Ceasefire) आधिकारिक रूप से कब लागू हुआ?

(a) 20 अक्टूबर 1947

(b) 22 नवंबर 1948

(c) 1 जनवरी 1949

(d) 26 जनवरी 1949

उत्तर: (c)


Q. युद्ध विराम की निगरानी हेतु गठित आयोग का नाम क्या था?

(a) UNSCOP

(b) UNMOGIP

(c) UNCIP

(d) UNHRC

उत्तर: (c)


Q. युद्ध विराम उल्लंघन की निगरानी के लिए गठित सैन्य निरीक्षण समूह कौन सा है?

(a) UNSC

(b) UNMOGIP

(c) UNHRC

(d) USAID

उत्तर: (b)


Q. पहले भारत-पाक युद्ध (1947-48) के बाद युद्धविराम से स्थापित रेखा को शुरू में क्या कहा जाता था?

(a) नियंत्रण रेखा (LOC)

(b) वास्तविक भूमि स्थिति रेखा (AGPL)

(C) अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB)

(d) युद्धविराम रेखा (CFL)

UGC NTA NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र दिस 2821 जून 2022

उत्तर :- ( d) 1 जनवरी 1949 को संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में हुए युद्धविराम के बाद इस रेखा को 'Ceasefire Line (CFL) नाम दिया गया था। LOC नाम 1972 के शिमला समझौते के बाद दिया गया था।



Q. निम्नलिखित में से कौन से दो कथन कश्मीर को लेकर भारत-पाक सम्बन्धों के बारे में सही हैं?

(A) सुरक्षा परिषद ने वर्ष 1948 में पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा की थी।

(B) ए. बी. वाजपेयी और परवेज़ मुशर्रफ़ के बीच वर्ष 2004 में इस्लामाबाद में एक शिखर सम्मेलन हुआ था।

(C) युद्धविराम रेखा के आरपार एक बस सेवा का शुभारंभ वर्ष 2006 में हुआ था।

(D) वर्ष 2007 में समझौता एक्सप्रेस पर आतंकवादी हमला हुआ था।

सही विकल्प का चयन कीजिए : -

(a) (A) और (B)

(b) (A) और (C)

(c) (A) और (D)

(d) (C) और (D)

UGC NTA NET Pol. Science Paper IInd Dec., 2019

उत्तर : (c)

Q. ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर के लिए किस प्रकार के प्रशासन का प्रस्ताव रखा था?

(a) भारत द्वारा नियंत्रित प्रशासन

(b) पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित प्रशासन

(c) संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त तटस्थ प्रशासन

(d) संयुक्त समिति द्वारा नियुक्त प्रशासन

उत्तर: (c)


Q. ब्रिटिश प्रस्ताव में कश्मीर में संयुक्त सैन्य कब्ज़े का नेतृत्व किसे करना था?

(a) भारत के सेनाध्यक्ष को

(b) पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष को

(c) संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त तटस्थ कमांडर-इन-चीफ

(d) ब्रिटिश सेना प्रमुख

उत्तर: (c)


Q. संयुक्त राष्ट्र आयोग (UNCIP) की स्थापना में देरी किस देश के कारण हुई?

(a) भारत

(b) अमेरिका

(c) चीन

(d) पाकिस्तान

उत्तर: (d)


Q. UNSC Resolution 47 कब पारित किया गया था?

(a) 21 जनवरी 1948

(b) 21 अप्रैल 1948

(c) 13 अगस्त 1948

(d) 1 जनवरी 1949

उत्तर: (b)


Q. UNSC प्रस्ताव 47 में आयोग का विस्तार किन पाँच देशों के प्रतिनिधियों के साथ किया गया?

(a) अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस, फ्रांस

(b) अर्जेंटीना, बेल्जियम, कोलम्बिया, चेकोस्लोवाकिया, अमेरिका

(c) भारत, पाकिस्तान, ईरान, फ्रांस, ब्रिटेन

(d) ब्राजील, नॉर्वे, पोलैंड, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: (b)

Q.भारत-पाकिस्तान के कश्मीर विवाद के समाधान के लिए सुरक्षा परिषद् द्वारा नियुक्त आयोग का सदस्य निम्नलिखित में से कौन सा देश नहीं था।

(a) अर्जेंटिना

(b) यू.एस.ए.

(c) कोलंबिया

(d) यू.एस.एस.आर.

UGC Pol. Science IIIrd Re-Exam. June, 2013

उत्तर (d)


Q. UNSC प्रस्ताव 47 के तीन-चरणीय समाधान में पहला चरण क्या था?

(a) भारत का सैन्य घटाव

(b) जनमत संग्रह

(c) पाकिस्तान द्वारा नागरिकों और लड़ाकों की वापसी

(d) संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

उत्तर: (c)


Q. UNSC Resolution 47 के तीसरे चरण के अनुसार जनमत संग्रह कौन करवाता?

(a) भारत सरकार

(b) पाकिस्तान सरकार

(c) संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित प्रशासक

(d) UNCIP

उत्तर: (c)


Q. UNSC Resolution 47 के बाद संघर्ष विराम (Ceasefire) कब लागू हुआ?

(a) 21 अप्रैल 1948

(b) 13 अगस्त 1948

(c) 1 जनवरी 1949

(d) 5 फरवरी 1949

उत्तर: (c)


Q. 1947–48 युद्ध के बाद पाकिस्तान ने कब्ज़े वाले कश्मीर को किन दो भागों में बाँटा?

(a) गिलगित–लद्दाख और पुंछ

(b) गिलगित–बाल्टिस्तान और आजाद कश्मीर

(c) स्कार्दू और श्रीनगर

(d) मुजफ्फराबाद और कारगिल

उत्तर: (b)


Q. पाकिस्तान ने सक्सगाम घाटी किस देश को उपहार स्वरूप दे दी?

(a) अफगानिस्तान

(b) चीन

(c) अमेरिका

(d) तुर्की

उत्तर: (b)


Q. किस चरमपंथी संगठन को पाकिस्तान ने 1990 के दशक के अंत में कश्मीर में सक्रिय होने दिया?

(a) बोको हराम

(b) ISIS

(c) तालिबान

(d) HAMAS

उत्तर: (b)


Q. कश्मीरी पंडितों का बड़े पैमाने पर पलायन किस कारण हुआ?

(a) जलवायु परिवर्तन

(b) भारी बर्फबारी

(c) आतंकवाद और लक्ष्य आधारित हत्याएँ

(d) निर्माण कार्य

उत्तर: (c)


Q. 2014 के बाद भारत की कश्मीर नीति का मुख्य सिद्धांत क्या बना?

(a) केवल वार्ता

(b) अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता

(c) जीरो टॉलरेंस टू टेररिज़्म

(d) पाकिस्तान-प्रथम नीति

उत्तर: (c)


Q. किस वर्ष अनुच्छेद 370 को प्रभावहीन करके जम्मू–कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया?

(a) 2014

(b) 2016

(c) 2018

(d) 2019

उत्तर: (d) 5 अगस्त 2019


Q. अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू–कश्मीर में पुलिस पर सीधा नियंत्रण किसके पास हो गया?

(a) रक्षा मंत्रालय

(b) प्रधानमंत्री कार्यालय

(c) गृह मंत्रालय

(d) राष्ट्रीय जांच एजेंसी

उत्तर: (c)


Q. 22–24 मई 2023 के बीच कश्मीर में कौन-सी वैश्विक बैठक आयोजित की गई?

(a) G-7 सम्मेलन

(b) BRICS शिखर सम्मेलन

(c) G-20 पर्यटन कार्य समूह बैठक

(d) ASEAN शिखर बैठक

उत्तर: (c)


Q. चीन को उपहार में दी गई सक्सगाम घाटी किस क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है?

(a) लेह

(b) श्रीनगर

(c) सियाचिन

(d) बारामूला

उत्तर: (c)


Q. भारत–पाक वार्ता में भारत का मुख्य मुद्दा क्या है?

(a) जनमत संग्रह

(b) नियंत्रण रेखा का पुनर्निर्धारण

(c) सीमा पर आतंकवाद

(d) पानी का बंटवारा

उत्तर: (c)


Q. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार किस मुद्दे को उठाता है?

(a) गिलगित–बाल्टिस्तान की स्वतंत्रता

(b) कश्मीर मुद्दा

(c) सरहदी व्यापार

(d) सिंधु नदी शुल्क

उत्तर: (b)


Q. भारत–पाक संबंधों के संदर्भ में "State-Sponsored Terrorism" शब्द मुख्यतः किस देश की भूमिका को दर्शाता है?

(A) भारत

(B) चीन

(C) पाकिस्तान

(D) नेपाल

उत्तर: (C)


Q.  भारतीय संसद पर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा हमला किया गया था?

(A) 1999

(B) 2001

(C) 2004

(D) 2008

उत्तर: (B)


Q. 26/11 मुंबई हमला किस वर्ष हुआ था?

(A) 2007

(B) 2008

(C) 2009

(D) 2010

NTA UGC NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र दिस. 2022 Shift-II

उत्तर: (B)


Q. सितम्बर 2016 में उरी/पठानकोट पर हुए हमले के बाद भारत ने कौन-सी सैन्य कार्रवाई की?

(A) एयर स्ट्राइक

(B) ऑपरेशन ऑल क्लियर

(C) ऑपरेशन सिंदूर

(D) सर्जिकल स्ट्राइक

उत्तर: (D)


Q. फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने किस प्रकार की कार्रवाई की?

(A) सर्जिकल स्ट्राइक

(B) एयर स्ट्राइक

(C) नौसैनिक हमला

(D) संयुक्त राष्ट्र हस्तक्षेप

उत्तर: (B)


Q. 2025 में बेसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले के जवाब में भारत ने कौन-सा ऑपरेशन चलाया?

(A) ऑपरेशन ऑल क्लियर

(B) ऑपरेशन ब्लू स्टार

(C) ऑपरेशन सिंदूर – आतंक पर प्रहार

(D) ऑपरेशन विजय

उत्तर: (C)


Q. “Talks and Terror cannot go together” नीति किस देश द्वारा अपनाई गई है?

(A) पाकिस्तान

(B) श्रीलंका

(C) चीन

(D) भारत

उत्तर: (D)


Q. UN प्रस्ताव 1267 मुख्यतः किस विषय से संबंधित है?

(A) कश्मीर पर जनमत

(B) अंतरराष्ट्रीय युद्धविराम

(C) अलकायदा पर प्रतिबंध

(D) मानवाधिकार आयोग

उत्तर: (C)


Q. पाकिस्तान स्थित कौन-सा संगठन UN 1267 प्रतिबंध सूची से संबंधित है और भारत में आतंक फैलाने में शामिल है?

(A) इराकी मिलिशिया

(B) हिजबुल मुजाहिदीन

(C) रेड क्रॉस

(D) इंटरपोल

उत्तर: (B)


Q. निम्न में से कौन-सा संगठन पाकिस्तान से संचालित इस्लामिक चरमपंथी समूह है?

(A) ग्रीनपीस

(B) लश्कर-ए-तैयबा

(C) अमनेस्टी इंटरनेशनल

(D) ब्रिक्स

उत्तर: (B)


Q. 10 नवंबर 2025 को भारत में किस प्रमुख स्थल पर विस्फोट हुआ?

(A) इंडिया गेट

(B) लाल किला

(C) ताज महल

(D) संसद भवन

उत्तर: (B)


Q. निम्नलिखित का मिलान कजिए:-

सूची-I (घटना)                          सूची-II (वर्ष)

A. 26/11 मुंबई हमला                 i. 2008

B. संसद हमला                           ii. 2001

C. पुलवामा हमला                      iii. 2019

D. विमान हाईजैक                      iv. 1984

कूट:-

(a) A-i, B-ii, C-iii, D-iv

(b) A-ii, B-i, C-iv, D-iii

(c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii

(d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i

उत्तर: (a)


Q. निम्नलिखित का मिलान कजिए:-

सूची-I (संगठन)                                 सूची-II (संबंध)

A. जैश-ए-मोहम्मद                           i. पाकिस्तान आधारित

B. लश्कर-ए-तैयबा                           ii. अलकायदा से संबंध

C. हिजबुल मुजाहिदीन                     iii. कश्मीर-केंद्रित समूह

D. अलकायदा                                  iv. वैश्विक इस्लामी आतंकवाद

कूट: -

(a) A-i, B-i, C-iii, D-iv

(b) A-ii, B-iii, C-i, D-iv

(c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii

(d) A-i, B-ii, C-iv, D-iii

उत्तर: (a)


Q. निम्नलिखित का मिलान कजिए:-

सूची-I                                                सूची-II

A. उरी/पठानकोट हमला                  i. सर्जिकल स्ट्राइक

B. पुलवामा हमला                          ii. बालाकोट एयर स्ट्राइक

C. 2025 बेसरन घाटी हमला           iii. ऑपरेशन सिंदूर

D. 2024 तीर्थयात्री बस हमला        iv. कड़ी कूटनीतिक प्रतिक्रिया

कूट: -

(a) A-i, B-ii, C-iii, D-iv

(b) A-ii, B-iii, C-iv, D-i

(c) A-iii, B-iv, C-i, D-ii

(d) A-i, B-iii, C-iv, D-ii

उत्तर: (a)

Q. भारत–पाकिस्तान संबंधों के संदर्भ में निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:-

(A) कारगिल युद्ध

(B) शिमला समझौता

(C) पुलवामा की घटना

(D) सिंधु जल संधि

(E) उरी की घटना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए—

(a) (D), (B), (C), (A), (E)

(b) (D), (B), (E), (A), (C)

(c) (B), (D), (A), (E), (C)

(d) (D), (B), (A), (E), (C)

NTA UGC NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र जून 2024 (Re-exam S-I)

उत्तर : (d)


Q. UN प्रस्ताव 1267 मुख्य रूप से किस पर प्रतिबंध से संबंधित है?

(A) परमाणु हथियार

(B) अल-कायदा

(C) साइबर अपराध

(D) मानव तस्करी

उत्तर: (B)


Q. निम्न में से कौन-सा संगठन अल-कायदा से संबंधित माना जाता है और पाकिस्तान से भारत में आतंकवादी गतिविधियाँ करता है?

(A) रेड क्रॉस

(B) जैश-ए-मोहम्मद

(C) BRICS

(D) ASEAN

उत्तर: (B)


Q. UN प्रस्ताव 1373 के अनुसार कोई भी देश आतंकवादी संगठनों को किस प्रकार की सहायता नहीं प्रदान करेगा?

(A) तकनीकी

(B) वित्तीय

(C) भौतिक/लॉजिस्टिक

(D) उपरोक्त सभी

उत्तर: (D)


Q. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 के हमले के बाद दुनिया ने आतंकवाद को किस रूप में देखना शुरू किया?

(A) क्षेत्रीय समस्या

(B) केवल एशिया की समस्या

(C) वैश्विक समस्या

(D) यूरोप की समस्या

उत्तर: (C)


Q. भारत–पाक संबंधों में भारत की प्रमुख चिंता क्या रही है?

(A) आर्थिक सहयोग

(B) सीमा-पार आतंकवाद

(C) व्यापार घाटा

(D) जल विवाद

उत्तर: (B)


Q. जनवरी 2004 में पाकिस्तान ने भारत को क्या आश्वासन दिया था?

(A) कश्मीर मसले पर जनमत संग्रह

(B) अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकना

(C) भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपने क्षेत्र का उपयोग न होने देना

(D) व्यापार पूरी तरह बंद करना

उत्तर: (C)


Q. निम्न में से कौन-सा संगठन पाकिस्तान से संचालित इस्लामिक उग्रवादी समूह है?

(A) अमनेस्टी इंटरनेशनल

(B) लश्कर-ए-तैयबा

(C) WHO

(D) UNESCO

उत्तर: (B)


Q. UN प्रस्ताव 1373 किस घटना के बाद लागू किया गया था?

(A) ऑपरेशन ब्लू स्टार

(B) मुंबई हमले

(C) 9/11 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमला

(D) कारगिल युद्ध

उत्तर: (C)


Q. भारत का आरोप है कि पाकिस्तान UN प्रस्ताव 1373 का किस तरीके से उल्लंघन करता है?

(A) सीमा पर व्यापार बढ़ाकर

(B) आतंकवादी संगठनों को समर्थन देकर

(C) संयुक्त राष्ट्र में भाग न लेकर

(D) पर्यावरण समझौते न मानकर

उत्तर: (B)


Q. पुलवामा हमला (14 फरवरी 2019) किस आतंकी संगठन ने किया था?

(A) लश्कर-ए-तैयबा

(B) हिजबुल मुजाहिदीन

(C) जैश-ए-मोहम्मद

(D) अल-कायदा

उत्तर: (C)


Q. जैश-ए-मोहम्मद का नेतृत्व कौन करता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी घोषित किया गया है?

(A) हाफिज सईद

(B) मसूद अज़हर

(C) जकी-उर-रहमान लखवी

(D) सैयद सलाहुद्दीन

उत्तर: (B)


Q. भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक कब की थी?

(A) 14 फरवरी 2019

(B) 27 फरवरी 2019

(C) 26 फरवरी 2019

(D) 18 सितंबर 2016

उत्तर: (C)


Q. बालाकोट स्ट्राइक का मुख्य लक्ष्य क्या था?

(A) पाकिस्तान की सेना मुख्यालय

(B) जैश-ए-मोहम्मद का प्रशिक्षण शिविर

(C) पाकिस्तान का एयरबेस

(D) पाकिस्तान का नेवी डॉकयार्ड

उत्तर: (B)


Q. पुलवामा हमले में भारत के कितने सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे?

(A) 20

(B) 30

(C) 40

(D) 45

उत्तर: (C)


Q. ‘ऑपरेशन सिंदूर – आतंक पर प्रहार’ के अंतर्गत कितने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया?

(A) 5

(B) 7

(C) 9

(D) 11

उत्तर: (C)


Q. सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) भारत–पाकिस्तान के बीच कब हुई?

(A) 1955

(B) 1960

(C) 1965

(D) 1972

उत्तर: (B)


Q. सिंधु जल संधि किसकी मध्यस्थता में हुई थी?

(A) संयुक्त राष्ट्र

(B) अमेरिका

(C) विश्व बैंक

(D) अंतरराष्ट्रीय न्यायालय

उत्तर: (C)


Q. सिंधु जल संधि के तहत सतलुज, रावी और व्यास नदियों का पूर्ण अधिकार किसे दिया गया?

(A) पाकिस्तान

(B) भारत

(C) दोनों देशों को

(D) किसी को नहीं

उत्तर: (B)


Q. पाकिस्तान के साथ 'सिन्धु जल समझौते' (1960) के अन्तर्गत भारत का किन नदियों पर अनन्य अधिकार है?

(a) चेनाब, रावी, ब्यास

(b) रावी, ब्यास, सतलज

(c) ब्यास, सतलज, झेलम

(d) रावी, चेनाब, झेलम

UGC NTA NET Pol. Science Paper IInd June, 2019

 उत्तर : (b) 


Q. संधि के अनुसार भारत को कुल जल उपयोग का लगभग कितने प्रतिशत हिस्सा मिलता है?

(A) 10%

(B) 20%

(C) 40%

(D) 60%

उत्तर: (B)


Q. पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का अधिकार किस रूप में दिया गया है?

(A) पूर्ण अनन्य उपयोग

(B) साझा उपयोग

(C) गैर-उपभोग जल पर अधिकार

(D) कृषि हेतु सीमित उपयोग

उत्तर: (A)


Q. पाकिस्तान किस परियोजना का 1980 से निरंतर विरोध करता रहा है?

(A) रैटल परियोजना

(B) तुलबुल परियोजना

(C) पकल-दुल परियोजना

(D) लोअर कलनई परियोजना

उत्तर: (B)


Q. 2007 में पाकिस्तान ने किस चिनाब नदी परियोजना का विरोध किया था?

(A) दुलहस्ती परियोजना

(B) रैटल परियोजना

(C) बगलिहार परियोजना

(D) किशनगंगा परियोजना

UGC NTA NET Pol. Science Paper IInd Dec, 2020/ June, 2021

UGC Pol. Science IIIrd Re-Exam. June, 2013

उत्तर: (C)


Q. स्थायी सिंधु आयोग (PIC) की 115वीं बैठक 2018 में कहाँ आयोजित हुई?

(A) नई दिल्ली

(B) इस्लामाबाद

(C) कराची

(D) लाहौर

उत्तर: (D)


Q. निम्न में से कौन-सी परियोजनाएँ 2019 के निरीक्षण दौरे में शामिल थीं?

(A) पकल-दुल और लोअर कलनई

(B) तुलबुल और बगलिहार

(C) किशनगंगा और वुलर बैराज

(D) रैटल और दुलहस्ती

उत्तर: (A)


Q. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करते हुए नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :


सूची-1 (देश)                            सूची-II (समस्याएँ)

(A) श्रीलंका                                i. कच्छटीवु

(B) पाकिस्तान                           ii. वुलर बैराज

(C) नेपाल                                  iii. सुस्ता बोर्डर

(D) बांग्लादेश                            iv. न्यू मूरे आइलैंड

कोड:-

         A           B           C           D

(a)     i            ii            iii         iv

(b)     iv          iii           ii           i

(d)     iii          iv            i           ii

(d)     ii           iii            iv         i

UGC Pol. Science IIIrd, June, 2013

उत्तर (a)


Q. भारत ने 22 अप्रैल 2025 के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित क्यों किया?

(A) पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता

(B) आर्थिक प्रतिबंध

(C) पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में चुनाव करवाने से मना

(D) बेसरन घाटी में आतंकी हमले के कारण

उत्तर: (D)


Q. भारत ने संधि स्थगित करते समय कौन-सा वक्तव्य दिया?

(A) “युद्ध ही समाधान है”

(B) “पानी पर पाकिस्तान का अधिकार नहीं”

(C) “खून और पानी दोनों एक साथ नहीं बह सकते”

(D) “संधि अप्रासंगिक हो गई है”

उत्तर: (C)


Q. सरक्रीक विवाद में भारत किस आधार पर सीमा निर्धारण का पक्ष लेता है?

(a) 1914 का मैप

(b) मध्य रेखा (Mid-line)

(c) पूर्वी तट (Eastern Bank)

(d) पश्चिमी तट

उत्तर: (b)


Q. सरक्रीक क्षेत्र का मुख्य सामरिक महत्व निम्न में से किससे संबंधित है?

(a) अंतरिक्ष अनुसंधान

(b) समुद्री संसाधन और EEZ निर्धारण

(c) कृषि भूमि

(d) पर्वतीय सीमा

उत्तर: (b)


Q. हारामी नाला किस क्षेत्र से संबंधित है?

(a) कारगिल

(b) रन्न ऑफ कच्छ

(c) सरक्रीक क्षेत्र

(d) लद्दाख

उत्तर: (c)


Q. 2008 के मुंबई आतंकी हमले के आतंकियों ने भारत में प्रवेश किस क्षेत्र से किया था?

(a) गुरदासपुर

(b) हरामी नाला–सरक्रीक

(c) बारामूला

(d) सियाचिन

उत्तर: (b)


Q. भारत सरक्रीक विवाद को किस प्रकार हल करना चाहता है?

(a) भूमि विवाद मानकर

(b) 1914 मैप के आधार पर

(c) समुद्री कानून और बराबर हिस्सेदारी के आधार पर

(d) संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में

उत्तर: (c)


Q. "कराची का एक रास्ता सरकारी से गुजरता है" कथन किस नेता द्वारा कहा गया?

(a) अमित शाह

(b) मनोहर पर्रिकर

(c) राजनाथ सिंह

(d) अजीत डोभाल

उत्तर: (c)


Q. भारत सरक्रीक के पास नवंबर 2025 में कौन-सा युद्ध अभ्यास आयोजित कर रहा है?

(a) युद्ध अभ्यास

(b) गजराज

(c) त्रिशूल

(d) समुंद्र शक्ति

उत्तर: (c)


Q. भारत द्वारा NOTAM जारी किए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा भी उसी क्षेत्र में NOTAM जारी करने का संकेत किस ओर इशारा करता है?

(a) सहयोग

(b) तनाव बढ़ाने की इच्छा

(c) तटीय सुरक्षा

(d) आर्थिक समझौता

उत्तर: (b)


Q. पाकिस्तान ने 7 अगस्त 2019 को भारत के साथ किस कार्रवाई को अपनाया?

(a) व्यापार बढ़ाया

(b) राजनयिक संबंधों को निम्न स्तर पर लाया और व्यापार निलंबित किया

(c) संयुक्त सैन्य अभ्यास किया

(d) MFN दर्जा प्रदान किया

उत्तर: (b)


Q. भारत ने पाकिस्तान को MFN का दर्जा किस वर्ष दिया था?

(a) 1985

(b) 1996

(c) 2004

(d) 2011

उत्तर: (b)


Q. पाकिस्तान ने भारत को MFN का दर्जा देने का निर्णय किस वर्ष लिया, पर लागू नहीं किया?

(a) 1999

(b) 2005

(c) 2011

(d) 2014

उत्तर: (c)


Q. पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से MFN दर्जा किस वर्ष वापस लिया?

(a) 2018

(b) 2019

(c) 2020

(d) 2021

उत्तर: (b)


Q. भारत–पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर संबंधी समझौता किस तिथि को हुआ?

(a) 22 नवंबर 2018

(b) 9 नवंबर 2019

(c) 24 अक्टूबर 2019

(d) 26 जनवरी 2020

उत्तर: (c)


Q. करतारपुर कॉरिडोर समझौते के अनुसार भारतीय श्रद्धालु और OCI कार्डधारक किस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं?

(a) वीज़ा लेकर यात्रा

(b) केवल त्यौहारों पर यात्रा

(c) पूरे वर्ष, प्रतिदिन, बिना वीज़ा यात्रा

(d) केवल समूह में यात्रा

उत्तर: (c)


Q. गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किसने किया?

(a) राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

(b) गृहमंत्री अमित शाह

(c) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(d) उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

उत्तर: (c)


Q. करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन कब किया गया?

(a) 22 नवंबर 2018

(b) 24 अक्टूबर 2019

(c) 9 नवंबर 2019

(d) 1 दिसंबर 2019

उत्तर: (c)


Q. महाराजा हरि सिंह ने इंस्ट्रूमेंट ऑफ़ एक्सेशन पर हस्ताक्षर कब किए थे, जिससे पहला इंडो-पाक युद्ध प्रारंभ हुआ?

(a) 15 अगस्त 1947

(b) 26 अक्टूबर 1947

(c) 5 अगस्त 1948

(d) 3 दिसंबर 1947

उत्तर: (b)


Q. द्वितीय भारत-पाक युद्ध (1965) में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर पर किया गया हमला किस नाम से जाना जाता है?

(a) ऑपरेशन विजय

(b) ऑपरेशन जिब्राल्टर

(c) ऑपरेशन मेघदूत

(d) ऑपरेशन बद्र

उत्तर: (b)


Q. 1965 युद्ध के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच(लाल बहादुर शास्त्री व अयूब खान के बीच) ताशकंद समझौता कब हुआ था?

(a) 2 जुलाई 1972

(b) 5 अगस्त 1965

(c) 10 जनवरी 1966

(d) 16 दिसंबर 1971

उत्तर: (c)


Q. ताशकंद समझौता (1966) के समय भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता में भारतीय प्रधानमंत्री कौन थे?

(a) जवाहरलाल नेहरू

(b) लाल बहादुर शास्त्री

(c) इंदिरा गांधी

(d) मोरारजी देसाई

NTA UGC NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र जून 2024

उत्तर – (b)


Q. नीचे सूची-I में भारत–पाकिस्तान के बीच हुए प्रमुख समझौते/घटनाएँ दी गई हैं तथा सूची-II में उन समय के  संधि करने वाले दिए गए हैं। इनका सही मिलान कीजिए—

सूची–I (समझौते/घटनाएँ)                                              सूची–II ( संधि करने वाले )

A. ताशकंद समझौता (1966)                                      i. इन्दिरा गांधी  व जुल्फिकार भट्टो

B. शिमला समझौता (1972)                                       ii. लाल बहादुर शास्त्री व अयूब खान

C. लाहौर बस यात्रा / लाहौर घोषणा (1999)                iii. अटल बिहारी वाजपेयी व नवाज शरीफ

D. अगरा शिखर वार्ता (2001)                                     iv. अटल बिहारी वाजपेयी व परवेज मुशर्रफ

E. सिंधु जल समझौता (1960)                                    v. जवाहरलाल नेहरू  व अयूब खान

F. नॉन न्यूक्लियर समझौता (1988)                            vi. राजीव गधी व बेनजीर भुट्टो

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही कोड चुनिए—

(a) A-ii, B-i, C-iii, D-iv E- v  F-vi

(b) A-i, B-ii, C-iv, D-iii E- v  F-vi

(c) A-ii, B-i, C-iv, D-iii E- v  F-vi

(d) A-iii, B-i, C-ii, D-iv E-v  F-vi

उत्तर : (a)


Q. बांग्लादेश मुक्ति युद्ध (1971) के बाद भारत-पाकिस्तान ने किस समझौते पर हस्ताक्षर किए?

(a) ताशकंद समझौता

(b) लाहौर घोषणा पत्र

(c) कराची समझौता

(d) शिमला समझौता

उत्तर: (d)


Q. शिमला समझौता 2 जुलाई 1972 में किन दो नेताओं के बीच हुआ था?

(a) नेहरू – अयूब खान

(b) इंदिरा गांधी – जुल्फिकार अली भुट्टो

(c) वाजपेयी – नवाज शरीफ

(d) लाल बहादुर शास्त्री – भुट्टो

उत्तर: (b)


Q. शिमला समझौते के तहत भारत-पाकिस्तान ने 1971 की किस तारीख को LOC को मान्यता दी?

(a) 17 सितंबर 1971

(b) 26 जनवरी 1971

(c) 3 दिसंबर 1971

(d) 16 दिसंबर 1971

उत्तर: (a)


Q. नीचे दो अभिकथन दिए गये हैं; जिसमें से एक को अभिकथन (A) है व दूसरे को तर्क (R) कहा गया हैः -

अभिकथन (A): भारत व पाकिस्तान में शिमला समझौते पर 1972 में हस्ताक्षर किए थे।

तर्क (R): इस समझौते में कहा गया है कि दोनों देश अपने विवादों को अन्य देशों की मध्यस्थता से सुलझाएंगे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट : -

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(c) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।

(d) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।

UGC NTA NET Pol. Science Paper IInd Dec., 2019

उत्तर : (c)


Q. कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने किस ऑपरेशन के तहत घुसपैठ की थी?

(a) ऑपरेशन विजय

(b) ऑपरेशन मेघदूत

(c) ऑपरेशन बद्र

(d) ऑपरेशन सफेद सागर

उत्तर: (c)


Q. कारगिल युद्ध में भारतीय सेना का प्रमुख सैन्य अभियान कौन सा था?

(a) ऑपरेशन ब्लू स्टार

(b) ऑपरेशन विजय

(c) ऑपरेशन कैक्टस

(d) ऑपरेशन शक्ति

उत्तर: (b)


Q. कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा कौन-सा ऑपरेशन चलाया गया?

(a) ऑपरेशन गरुड़

(b) ऑपरेशन कैक्टस

(c) ऑपरेशन सफेद सागर

(d) ऑपरेशन पवन

उत्तर: (c)


Q. लाहौर घोषणा पत्र किस वर्ष हस्ताक्षरित हुआ था?

(a) 1971

(b) 1965

(c) 1949

(d) 1999

उत्तर: (d)


Q. कारगिल पुनर्निरीक्षण समिति (KRC) के अध्यक्ष कौन थे?

(a) जनरल के.के. हजारी

(b) वी.जी. वर्गीज

(c) के. सुब्रह्मण्यन

(d) सतीश चंद्र

उत्तर: (c)


Q. कारगिल समीक्षा समिति किस उद्देश्य से गठित की गई थी?

(a) LOC का निर्धारण करने हेतु

(b) भविष्य में कारगिल जैसी स्थिति न हो, इसके लिए सुरक्षा तंत्र सुधार हेतु

(c) शिमला समझौता बनाने के लिए

(d) परमाणु परीक्षणों की समीक्षा के लिए

उत्तर: (b)


Q. 1949 का कराची समझौता किस विषय से संबंधित था?

(a) LOC का निर्धारण

(b) सीजफायर लाइन (CFL) निर्धारित करना

(c) सिंधु जल संधि

(d) बांग्लादेश मुक्ति युद्ध

उत्तर: (b)


Q. 1949 के कराची समझौते की निगरानी किसने की थी?

(a) विश्व बैंक

(b) संयुक्त राष्ट्र आयोग (UNCIP)

(c) सार्क

(d) गुटनिरपेक्ष आंदोलन

उत्तर: (b)


Q. कराची समझौते के तहत कितने किमी लंबी सीजफायर लाइन तय की गई थी?

(a) 500 किमी

(b) 630 किमी

(c) 830 किमी

(d) 1000 किमी

उत्तर: (c)


Q. नेहरू–लियाकत समझौता (अल्पसंख्यकों पर दिल्ली समझौता) कब संपन्न हुआ था?

(a) 1952

(b) 8 अप्रैल 1950

(c) 26 जनवरी 1951

(d) 5 मार्च 1950

उत्तर: (b)


Q. नेहरू–लियाकत समझौते के अंतर्गत किस बिंदु पर सहमति बनी थी?

(a) LOC को मान्यता

(b) शरणार्थियों को अपनी संपत्ति का निपटान करने हेतु वापस जाने की अनुमति

(c) नदियों के जल बंटवारे का प्रावधान

(d) परमाणु परीक्षण प्रतिबंध

उत्तर: (b)


Q. नेहरू–लियाकत समझौते के तहत क्या स्पष्ट किया गया था?

(a) जबरन धर्मांतरण की अनुमति

(b) अल्पसंख्यक अधिकारों की पुष्टि

(c) पाकिस्तान को MFN दर्जा

(d) कश्मीर पर संयुक्त नियंत्रण

उत्तर: (b)


Q. भारत-पाकिस्तान के बीच नॉन-न्यूक्लियर समझौता किस वर्ष हुआ?

(a) 1992

(b) 1988

(c) 1998

(d) 2001

उत्तर: (b)


Q. नॉन-न्यूक्लियर समझौता किन दो नेताओं के बीच संपन्न हुआ था?

(a) इंदिरा गांधी – याह्या खान

(b) अटल बिहारी वाजपेयी – जनरल मुशर्रफ

(c) राजीव गांधी – बेनज़ीर भुट्टो

(d) मनमोहन सिंह – नवाज शरीफ

उत्तर: (c)


Q. भारत-पाक नॉन-न्यूक्लियर समझौते के तहत दोनों देश किस दिन हर वर्ष परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा करते हैं?

(a) 26 जनवरी

(b) 31 दिसंबर

(c) 1 जनवरी

(d) 15 अगस्त

उत्तर: (c)


Q. नॉन-न्यूक्लियर समझौते के तहत पहला आदान-प्रदान कब हुआ?

(a) 1989

(b) 1990

(c) 1992

(d) 1995

उत्तर: (c)


Q. निम्नलिखित में से किस भारतीय प्रधानमंत्री ने लाहौर स्थित मीनार-ए-पाकिस्तान की यात्रा की थी?

(a) जवाहरलाल नेहरू

(b) लाल बहादुर शास्त्री

(c) अटल बिहारी वाजपेयी

(d) मनमोहन सिंह

NTA UGC NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र जून 2024

उत्तर: (b)



Q. जम्मू-कश्मीर पर भारतीय संसद का सर्वसम्मत प्रस्ताव कब पारित हुआ था?

(a) 1992

(b) 1994

(c) 2001

(d) 2006

उत्तर: (b)


Q. आगरा शिखर वार्ता (2001) किसके बीच आयोजित हुई थी?

(a) इंदिरा गांधी – भुट्टो

(b) वाजपेयी – मुशर्रफ

(c) राजीव गांधी – ज़िया-उल-हक़

(d) मनमोहन सिंह – नवाज शरीफ

उत्तर: (b)


Q. आगरा शिखर वार्ता (2001) का मुख्य परिणाम क्या रहा?

(a) कश्मीर समाधान समझौता

(b) परमाणु परीक्षण प्रतिबंध

(c) वार्ता विफल रही और कोई समझौता नहीं हुआ

(d) दोनों देशों ने LOC को मान्यता दी

उत्तर: (c)


Q. हवाना संयुक्त घोषणा पत्र (2006) किन दो नेताओं के बीच हस्ताक्षरित हुआ था?

(a) वाजपेयी – शरीफ

(b) मनमोहन सिंह – परवेज मुशर्रफ

(c) इंदिरा गांधी – भुट्टो

(d) राजीव गांधी – बेनज़ीर भुट्टो

उत्तर: (b)


Q. 2004 का इस्लामाबाद शिखर सम्मेलन किस संदर्भ में महत्वपूर्ण था?

(a) सिंधु जल तथ्य

(b) सार्क की 12वीं शिखर बैठक

(c) कराची समझौता

(d) SCO का विस्तार

उत्तर: (b)


Q. 2004 इस्लामाबाद शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किसने किया?

(a) मनमोहन सिंह

(b) इंदिरा गांधी

(c) अटल बिहारी वाजपेयी

(d) राजीव गांधी

उत्तर: (c)


Q. SCO इस्लामाबाद शिखर सम्मेलन 2024 किस तारीख को आयोजित हुआ था?

(a) 4–5 फरवरी 2024

(b) 1–3 जून 2024

(c) 15–16 अक्टूबर 2024

(d) 21–22 नवंबर 2024

उत्तर: (c)


Q. भारत-पाकिस्तान के निम्नलिखित समझौतों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए :

(i) आगरा एकार्ड

(ii) ताशकंद ऐग्रीमेंट

(iii) लाहौर ऐग्रीमेंट

(iv) शिमला एग्रीमेंट

नीचे दिए गए कोड में से सही उत्तर चुनिए 

कोड :-

(a) (ii), (iii), (i), (iv)

(b) (ii), (iv), (i), (iii)

(c) (ii), (iv), (iii), (i)

(d) (i), (ii), (iii), (iv)

UGC Pol. Science IIIrd Re-Exam. June, 2013

उत्तर : (c)


Q. भारत का पहला परमाणु परीक्षण “पोखरण–I” (ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा) कब हुआ?

(a) 1972

(b) 18 मई 1974

(c) 15 अगस्त 1975

(d) 1976

उत्तर: (b)


Q. पोखरण-I के बाद भारत किस श्रेणी में शामिल हो गया?

(a) अंतरिक्ष महाशक्ति

(b) परमाणु क्षमता संपन्न देशों की श्रेणी

(c) NSG सदस्य राष्ट्र

(d) NATO सहयोगी

उत्तर: (b)


Q. भारत का दूसरा परमाणु परीक्षण (पोखरण-II) किस ऑपरेशन के नाम से जाना जाता है?

(a) ऑपरेशन ब्लू स्टार

(b) ऑपरेशन शक्ति

(c) ऑपरेशन विजय

(d) ऑपरेशन गरुड़

उत्तर: (b)


Q. पोखरण-II परीक्षण किस वर्ष किए गए थे?

(a) 1996

(b) मई 1998

(c) 1994

(d) 2000

उत्तर: (b)


Q. पोखरण-II के दौरान भारत ने कुल कितने परमाणु उपकरणों का परीक्षण किया?

(a) 3

(b) 4

(c) 5

(d) 6

उत्तर: (c)


Q. पाकिस्तान ने अपना पहला परमाणु परीक्षण ‘चगाई-I’ कब किया?

(a) 11 मई 1998

(b) 28 मई 1998

(c) 30 जून 1999

(d) 26 मई 1997

उत्तर: (b)


Q. चगाई-I किस देश का परमाणु परीक्षण कार्यक्रम था?

(a) भारत

(b) पाकिस्तान

(c) चीन

(d) उत्तर कोरिया

उत्तर: (b)

Q. पाकिस्तान ने अपना प्रथम परमाणु बम विस्फोट किया।

(a) एबटाबाद

(b) चगाई

(c) दलबदीन

(d) हरिपुर

NTA UGC NET 2024 (Re-exam S-II)

उत्तर: (b)


Q. भारत, पाकिस्तान और चीन किस अंतर्राष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षरकर्ता नहीं हैं?

(a) CTBT

(b) MTCR

(c) NPT

(d) NSG

उत्तर: (c)


Q. निम्न में कौन सा देश एन.पी.टी. का हस्ताक्षरी नहीं है?

(a) यू.के.

(b) यू.एस.ए.

(c) फ्रांस

(d) भारत

UGC Pol Science IInd Dec., 2008

उत्तर: (d)


Q  निम्नलिखित में से कौन सा अभिकथन सत्य है?

1. भारत ने एन.पी.टी. (NPT) पर हस्ताक्षर किए हैं।

2. चीन ने एन.पी.टी. (NPT) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

3. भारत और पाकिस्तान ने एन.पी.टी. (NPT) पर हस्ताक्षर नहीं किया हैं।

4. एन.पी.टी. (NPT) पर ईरान, नार्थ कोरिया ने हस्ताक्षर किए हैं।

(a) सभी सही हैं।

(b) सभी गलत हैं।

(c) 3 और 4 सही हैं।

(d) 1 और 2 सही हैं।

UGC Pol. Science IIIrd Dec., 2012

उत्तर: (c)


Q. भारत किस वर्ष MTCR का पूर्ण सदस्य बना?

(a) 2010

(b) 2013

(c) 27 जून 2016

(d) 2018

उत्तर: (c)


Q. निम्न में से कौन MTCR (Missile Technology Control Regime) का सदस्य नहीं है?

(a) भारत

(b) फ्रांस

(c) अमेरिका

(d) पाकिस्तान

उत्तर: (d)


Q. निम्नलिखित में से कौन-से कथन मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) के संबंध में सही हैं?

1. चीन MTCR का सदस्य नहीं है।

2. भारत MTCR का सदस्य है।

3. MTCR का उद्देश्य पूर्ण रॉकेट प्रणाली तथा मानवरहित वायुयानों के प्रसार को सीमित करना है।

4. पाकिस्तान MTCR का सदस्य है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(a) 1, 2 और 3

(b) 2, 3 और 4

(c) 2, 3 और 4

(d) 2, 1 और 4

UGC Pol. Science IInd November, 2017

उत्तर : (a) भारत 27 जून 2016 को इसका पूर्ण सदस्य बना । मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) कई देशों का एक अनौपचारिक संगठन है, जिसके पास प्रक्षेपास्त्र व मानव रहित विमान (ड्रोन) से संबंधित प्रौद्योगिक क्षमता है और जो इसे फैलने से रोकने के लिए नियम स्थापित करते है।



Q. अभिकथन (A) : चीन ने पाकिस्तानी परियोजनाओं, खासकर ग्वादार बंदरगाह पर अत्यधिक धन खर्च किया, तथापि चीन ने अपनी उन नीतियों पर पुनर्विचार किया जिनके कारण पाकिस्तान को मिलने वाले महत्त्व में कमी आई थी।

कारण (R) : भारतीय बाज़ार में चीनी माल की बिक्री के

विशाल अवसर के अलावा, तालिबान और अल-कायदा के सहयोग से जिंजियांग में इस्लामी कट्टरतावाद के फैलते हुए जाल ने चीन को अपनी दक्षिणी-एशिया नीति पर पुनर्विचार करने को बाध्य किया।

कोड :-

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।

(b) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

UGC Pol. Science IInd Re-exam June, 2013

उत्तर (a)


Q. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत-पाकिस्तान विवाद नहीं है ?

(a) सियाचीन विवाद

(b) सरक्रीक विवाद

(c) क्रॉस बोर्डर आतंकवाद

(d) दाहाग्राम विवाद

UGC Pol. Science IIIrd, June, 2013

उत्तर: (d) दाहाग्राम विवाद भारत एवं बांग्लादेश के मध्य विवादित मुद्दा है।


Q. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत-पाकिस्तान विवाद नहीं है ?

(a) सियाचीन विवाद

(b) सरक्रीक विवाद

(c) क्रॉस बोर्डर आतंकवाद

(d) काला पानी विवाद

UGC NTA NET Pol. Science Paper IInd Dec, 2020/ June, 2021

उत्तर: (d) कालापानी विवाद भारत और नेपाल के बीच में है ।


Q. अंतर्राष्ट्रीय संबंध में "हॉट लाइन" का क्या अर्थ है?

(a) डायरेक्ट कंम्युनिकेशन लिंक (डी सी एल) तक फैसिमाइल ट्रोसमिशन क्षमता

(b) डी सी एल के मार्ग से ग्राफिक सामग्री प्रेषित करना।

(c) राज्यों के प्रमुखों (सरकार के प्रभारकों) के बीच प्रत्यक्ष संवाद

(d) उपर्युक्त सभी

UGC Pol. Science IIIrd Re-Exam. June, 2013

उत्तर (d)


Q. नीचे दो कथन दिए गए हैं—एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R)। नीचे दिए गए कोडों से सही उत्तर चुनिए :-

अभिकथन (A) : भारत दक्षिण एशिया में सकारात्मक असमरूपता (Positive Asymmetry) का अनुसरण कर रहा है।

कारण (R) : भारत को चीन–पाकिस्तान एकजुटता द्वारा सामरिक रूप से निरोधित रखा जा रहा है।

कोड :-

(a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।

(b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(c) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।

(d) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।

UGC Pol. Science IInd June, 2014

उत्तर : (b)


Q . "पाकिस्तान” आर्ट्स प्रोक्योरमेंट एण्ड मिलिटरी बिल्डअप 1979-99 : इन सर्च ऑफ पॉलिसी" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(a) अहमद रशीद

(b) आऐशा जलाल

(c) आऐशा सिद्धीकी आघा

(d) स्टीफन कोहेन

UGC Pol. Science IInd June, 2014

उत्तर (c)


Q. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा लिखित निम्नलिखित पुस्तकों को आरोही क्रम (सबसे पहले लिखी गई पुस्तक से बाद की ओर) में सही क्रम में लगाएँ—

A. Casts in India: Their Mechanism, Genesis and Development

B. Annihilation of Caste

C. The Problem of the Rupee: Its Origin and Its Solution

D. Thoughts on Pakistan

सही विकल्प चुनिए—

(a) A, C, B, D

(b) C, A, B, D

(c) D, A, B, C

(d) B, D, A, C

UGC NTA NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र दिस 2821 जून 2022

उत्तर : (a) 

कास्ट्स इन इंडियाः देयर मैकिनिज्म जेनेसिस एंड डेवलपमेंट (1917)

द प्राब्लम ऑफ द रूपी इट्स ओरिजिन एंड इट्स सोल्यूशन (1923)

एन्हिलेशन ऑफ कास्ट्स (1936)

थॉट ऑन पाकिस्तान (1940)


Q. Q. Kashmir: A Study in India-Pakistan Relations (कश्मीर : ए स्टडी इन इंडिया-पाकिस्तान रिलेशन्स) पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(a) अयाज़ खान

(b) विक्टोरिया शॉफील्ड

(c) सुमन्त्र बोस

(d) सिसिर गुप्ता

NTA UGC NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र जून 2024

 उत्तर: (d)


Q. नीचे दो कथन दिये गये हैं—एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R)। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :-

अभिकथन (A) : पश्चिमी देशों के विकसित लोकतंत्र में सेना नागरिक सत्ता के अधीन होती है।

तर्क (R) : सेना उन देशों में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, जहाँ लोकतंत्र ने संस्थागत रूप नहीं लिया है।

कूट :-

(a) (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।

(b) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(c) (A) सही है, पर (R) गलत है।

(d) (A) गलत है, पर (R) सही है।

UGC Pol. Science IIIrd July, 2016

उत्तर : (b) उदाहरण के लिए पाकिस्तान और म्यांमार ।


Q. निम्नलिखित में से किस समाचार-पत्र का प्रबंधन भारत में एक न्यास द्वारा किया जाता है?

(a) टाइम्स ऑफ इंडिया

(b) इण्डियन एक्सप्रेस

(c) हिन्दू

(d) ट्रिब्यून

UGC Pol. Science IIIrd January, 2017

उत्तर : (d) ट्रिब्यून समाचार-पत्र का प्रबन्धन ट्रिब्यून ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। आंग्लभाषा में छपने वाला या समाचार पत्र चंडीगढ़, नई दिल्ली, जालन्धर, देहरादून और बटिंडा से प्रकाशित होता है, जिसकी स्थापना 2 फरवरी 1881 में लाहौर (वर्तमान पाकिस्तान) में सरदार दयाल सिंह मजीठिया ने किया था।


निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है/हैं?

(A) ‘नीमराणा वार्ता’ भारत–चीन संबंधों के विषय में है।

(B) ‘ओटावा वार्ता’ भारत–पाकिस्तान संबंधों के विषय में है।

(C) संगरीला वार्ता भारत–सिंगापुर संबंधों के विषय में है।

(D) रायसीना वार्ता भू-राजनीति तथा भू-अर्थव्यवस्था के विषय में भारत का फ्लैगशिप सम्मेलन है।

कूट :-

(a) (A), (B) और (C)

(b) (B), (C) और (D)

(c) (A) और (C)

(d) (C) और (D)

UGC Pol. Science IIIrd November, 2017

 उत्तर : (a)  नीमराणा वार्ता भारत-चीन संबंधों के विषय में न होकर भारत-पाकिस्तान के साथ ट्रैक डिप्लोमेसी की शुरूआत है। इसकी शुरूआत 1991-92 में हुई थी।


Q. किसने कहा कि "हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ बुद्धिमत्ता से पेश आना चाहिए......... हमें भारत को सहयोग देने के लिए कड़ा परिश्रम सतत रूप से करने की आवश्यकता है.........हालांकि हम पाकिस्तान में अपने मित्रों की उपेक्षा भी नहीं करनी है"? 

(a) निकोलस बर्नस

(b) हेनरी किसिंगर

(c) कोलिन पोबेल

(d) डेविड सी. मलफोर्ड

UGC NTA NET Pol. Science Paper IInd December, 2018

उत्तर : (c) 


Q. 1998 में पोखरन में भारत के परमाणु विस्फोट के पश्चात निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतिक्रिया हुई?

(i) अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान दोनों के परमाणु परीक्षणों की भर्त्सना की।

(ii) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने परमाणु विस्फोटों की भर्त्सना करते हुए संकल्प पारित किया।

(iii) अमेरिका तथा उसके सामरिक सहयोगियों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए।

(iv) अमेरिका के दबाव के बाद भारत अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हुआ।

कूट :-

(a) केवल (i), (ii) और (iv)

(b) केवल (i), (iii) और (iv)

(c) केवल (i) और (ii)

(d) केवल (i), (ii) और (iii)

UGC NTA NET Pol. Science Paper IInd December, 2018

 उत्तर : (d)


Q. नीचे दो कथन दिए गए हैं-

कथन I: भारतीय विदेश नीति क्षेत्रीय अखंडता, राष्ट्रीयता और निर्णय कार्य/निर्णयन की स्वतंत्रता के बारे में सुचिंतितता के साथ पूर्ण रूपेण संलग्न होती है।

कथन II: वैश्विक द्विध्रुवीय संघर्ष का संरचनात्मक तर्क भारत और पाकिस्तान के बीच क्षेत्रीय द्विध्रुवीय संघर्ष के रूप में प्रतिबिंबित होता है।

उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:-

(a) कथन I और II दोनों सही हैं।

(b) कथन I और II दोनों सही हैं।

(c) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।

(d) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।

NTA UGC NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र जून 2023 Shift-II

उत्तर : (a)


Q. निम्नलिखित संधियों और समझौते को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें:-

A. भारत और बांग्लादेश ने गंगा के जल के बँटवारे के लिए फरक्का संधि पर हस्ताक्षर किए।

B. भारत और पाकिस्तान ने शिमला समझौता पर हस्ताक्षर किए।

C. भारत और पाकिस्तान ने सिन्धु जल पर हस्ताक्षर किए।

D. प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने लाहौर तक की बस यात्रा की और घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

E. भारत और पाकिस्तान ने ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर किए।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :-

(a) A, B, C, D, E

(b) C, E, B, A, D

(c) C, B, A, E, D

(d) E, C, B, A, D

NTA UGC NET राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र जून 2024 (Re-exam S-II)

उत्तर : (b)




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्राकृतिक रेशे

प्राकृतिक रेशे रेशे दो प्रकार के होते हैं - 1. प्राकृतिक रेशे - वे रेशे जो पौधे एवं जंतुओं से प्राप्त होते हैं, प्राकृतिक रेशे कहलाते हैं।  उदाहरण- कपास,ऊन,पटसन, मूॅंज,रेशम(सिल्क) आदि। 2. संश्लेषित या कृत्रिम रेशे - मानव द्वारा विभिन्न रसायनों से बनाए गए रेशे कृत्रिम या संश्लेषित रेशे कहलाते हैं।  उदाहरण-रियॉन, डेक्रॉन,नायलॉन आदि। प्राकृतिक रेशों को दो भागों में बांटा गया हैं - (1)पादप रेशे - वे रेशे जो पादपों से प्राप्त होते हैं।  उदाहरण - रूई, जूूट, पटसन । रूई - यह कपास नामक पादप के फल से प्राप्त होती है। हस्त चयन प्रक्रिया से कपास के फलों से प्राप्त की जाती है। बिनौला -कपास तत्वों से ढका कपास का बीज। कपास ओटना -कंकतन द्वारा रूई को बनौलों से अलग करना। [Note:- बीटी कपास (BT Cotton) एक परजीवी कपास है। यह कपास के बॉल्स को छेदकर नुकसान पहुँचाने वाले कीटों के लिए प्रतिरोधी कपास है। कुछ कीट कपास के बॉल्स को नष्ट करके किसानों को आर्थिक हानि पहुँचाते हैं। वैज्ञानिकों ने कपास में एक ऐसे बीटी जीन को ...

1600 ईस्वी का राजलेख

  1600 ईस्वी का राजलेख 👉 इसके तहत कंपनी को 15 वर्षों के लिए पूर्वी देशों में व्यापार करने का एकाधिकार दिया गया। 👉 यह राजलेख महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने  31 दिसंबर, 1600 ई. को जारी किया। 👉 कंपनी के भारत शासन की समस्त शक्तियां एक गवर्नर(निदेशक), एक उप-गवर्नर (उप-निदेशक) तथा उसकी 24 सदस्यीय परिषद को सौंप दी गई तथा कंपनी के सुचारू प्रबंधन हेतु नियमों तथा अध्यादेश को बनाने का अधिकार दिया गया। 👉 ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के समय इसकी कुल पूंजी  30133 पौण्ड थी तथा इसमें कुल 217 भागीदार थे। 👉 कंपनी के शासन को व्यवस्थित करने हेतु कलकत्ता, बंबई तथा मद्रास को प्रेसीडेंसी नगर बना दिया गया तथा इसका शासन प्रेसीडेंसी व उसकी परिषद् करती थी। 👉 महारानी एलिजाबेथ ने ईस्ट इंडिया कंपनी को लॉर्ड मेयर की अध्यक्षता में पूर्वी देशों में व्यापार करने की आज्ञा प्रदान की थी। 👉 आंग्ल- भारतीय विधि- संहिताओं के निर्माण एवं विकास की नींव 1600 ई. के चार्टर से प्रारंभ हुई। 👉 ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना कार्य सूरत से प्रारंभ किया। 👉 इस समय भारत में मुगल सम्राट अकबर का शास...

राजस्थान नगरपालिका ( सामान क्रय और अनुबंध) नियम, 1974

  राजस्थान नगरपालिका ( सामान क्रय और अनुबंध) नियम , 1974 कुल नियम:- 17 जी.एस.आर./ 311 (3 ) – राजस्थान नगरपालिका अधिनियम , 1959 (1959 का अधिनियम सं. 38) की धारा 298 और 80 के साथ पठित धारा 297 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , राज्य सरकार इसके द्वारा , निम्नलिखित नियम बनाती हैं , अर्थात्   नियम 1. संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ – ( 1) इन नियमों का नाम राजस्थान नगरपालिका (सामान क्रय और अनुबंध) नियम , 1974 है। ( 2) ये नियम , राजपत्र में इनके प्रकाशन की तारीख से एक मास पश्चात् प्रवृत्त होंगे। राजपत्र में प्रकाशन:- 16 फरवरी 1975 [भाग 4 (ग)(1)] लागू या प्रभावी:- 16 मार्च 1975 [ 1. अधिसूचना सं. एफ. 3 (2) (75 एल.एस.जी./ 74 दिनांक 27-11-1974 राजस्थान राजपत्र भाग IV ( ग) ( I) दिनांक 16-2-1975 को प्रकाशित एवं दिनांक 16-3-1975 से प्रभावी।]   नियम 2. परिभाषाएँ – इन नियमों में , जब तक संदर्भ द्वारा अन्यथा अपेक्षित न हो , (i) ' बोर्ड ' के अन्तर्गत नगर परिषद् ( Municipal Council) आती है ; (ii) ' क्रय अधिकारी ' या ' माँगकर्त्ता अधिकार...

संवैधानिक विकास

संवैधानिक विकास 👉 31 दिसंबर 1600 को महारानी एलिजाबेथ प्रथम के चार्टर के माध्यम से अंग्रेज भारत आए।  👉 प्रारंभ में इनका मुख्य उद्देश्य व्यापार था जो ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से शुरू किया गया।  👉 मुगल बादशाह 1764 में बक्सर के युद्ध में विजय के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी को दीवानी अधिकार दिए। 👉 1765 ईस्वी में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल,बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी अधिकार प्राप्त कर लीए। 👉 1858 ईस्वी में हुए सैनिक विद्रोह ऐसे भारत शासन का दायित्व सीधा ब्रिटिश ताज ने ले लिया। 👉 सर्वप्रथम आजाद भारत हेतु संविधान की अवधारणा एम. एन. राय के द्वारा 1934 में दी गई।  👉 एम. एन. राय के सुझावों को अमल में लाने के उद्देश्य से 1946 में सविधान सभा का गठन किया गया। 👉 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। 👉 संविधान की अनेक विशेषता ब्रिटिश शासन चली गई तथा अन्य देशों से भी, जिनका क्रमवार विकास निम्न प्रकार से हुआ- 1. कंपनी का शासन (1773 ई. - 1858 ई. तक)  2. ब्रिटिश ताज का शासन (1858 ई. – 1947 ई. तक) Constitutional development 👉The Brit...

1781 ई. का एक्ट ऑफ सेटलमेंट

1781 ई. का Act of settlement(बंदोबस्त कानून) 👉 1773 ई. के रेगुलेटिंग एक्ट के दोषों को दूर करने के लिए ब्रिटिश संसद के प्रवर समिति के अध्यक्ष एडमंड बर्क के सुझाव पर इस एक्ट का प्रावधान किया गया। 👉 इसके अन्य  नाम - संशोधनात्मक अधिनियम (amending act) , बंगाल जुडीकेचर एक्ट 1781 इस एक्ट की विशेषताएं:- 👉कलकत्ता के सभी निवासियों को सर्वोच्च न्यायालय के अधिकर क्षेत्र के अंतर्गत कर दिया गया। 👉 इसके तहत कलकत्ता सरकार को बंगाल, बिहार और उड़ीसा के लिए भी विधि बनाने का अधिकार दे दिया गया। अब कलकत्ता की सरकार को विधि बनाने की दो श्रोत प्राप्त हो गए:-  1. रेगुलेटिंग एक्ट के तहत कलकत्ता प्रेसिडेंसी के लिए 2. एक्ट ऑफ सेटलमेंट के अधीन बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा के दीवानी प्रदेशों के लिए 👉 सर्वोच्च न्यायालय के लिए आदेशों और विधियों के संपादन में भारतीयों के धार्मिक व सामाजिक रीति-रिवाजों तथा परंपराओं का ध्यान रखने का आदेश दिया गया अर्थात् हिंदुओं व मुसलमानों के धर्मानुसार मामले तय करने का प्रावधान किया गया । 👉 सरकारी अधिकारी की हैसियत से किए गए कार्यों के लिए कंपनी ...

राजस्थान के दुर्ग

  दुर्ग

वैश्विक राजनीति का परिचय(Introducing Global Politics)

🌏 वैश्विक राजनीति का परिचय( Introducing Global Politics)

ऐतिहासिक संदर्भ(Historical Context)

 🗺  ऐतिहासिक संदर्भ(Historical Context)

अरस्तू

🧠   अरस्तू यूनान के दार्शनिक  अरस्तू का जन्म 384 ईसा पूर्व में मेसीडोनिया के स्टेजिरा/स्तातागीर (Stagira) नामक नगर में हुआ था। अरस्तू के पिता निकोमाकस मेसीडोनिया (राजधानी–पेल्ला) के राजा तथा सिकन्दर के पितामह एमण्टस (Amyntas) के मित्र और चिकित्सक थे। माता फैस्टिस गृहणी थी। अन्त में प्लेटो के विद्या मन्दिर (Academy) के शान्त कुंजों में ही आकर आश्रय ग्रहण करता है। प्लेटो की देख-रेख में उसने आठ या बीस वर्ष तक विद्याध्ययन किया। अरस्तू यूनान की अमर गुरु-शिष्य परम्परा का तीसरा सोपान था।  यूनान का दर्शन बीज की तरह सुकरात में आया, लता की भांति प्लेटो में फैला और पुष्प की भाँति अरस्तू में खिल गया। गुरु-शिष्यों की इतनी महान तीन पीढ़ियाँ विश्व इतिहास में बहुत ही कम दृष्टिगोचर होती हैं।  सुकरात महान के आदर्शवादी तथा कवित्वमय शिष्य प्लेटो का यथार्थवादी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला शिष्य अरस्तू बहुमुखी प्रतिभा का धनी था। मानव जीवन तथा प्रकृति विज्ञान का शायद ही कोई ऐसा पहलू हो, जो उनके चिन्तन से अछूता बचा हो। उसकी इसी प्रतिभा के कारण कोई उसे 'बुद्धिमानों का गुरु' कहता है तो कोई ...

1726 ईस्वी का राजलेख

1726 ईस्वी का राजलेख इसके तहत कलकात्ता, बंबई तथा मद्रास प्रेसिडेंसीयों के गवर्नर तथा उसकी परिषद को विधि बनाने की शक्ति प्रदान की गई, जो पहले कंपनी के इंग्लैंड स्थित विद्युत बोर्ड को प्राप्त थी।  यह सीमित थी क्योंकि - (1) यह ब्रिटिश विधियों के विपरीत नहीं हो सकती थी। (2) यह तभी प्रभावित होंगी जब इंग्लैंड स्थित कंपनी का निदेशक बोर्ड अनुमोदित कर दे। Charter Act of 1726 AD  Under this, the Governor of Calcutta, Bombay and Madras Presidencies and its Council were empowered to make laws, which was previously with the Company's Electricity Board based in England.  It was limited because -  (1) It could not be contrary to British statutes.  (2) It shall be affected only when the Board of Directors of the England-based company approves.