29 जनवरी 2023
✍ ‘विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार - मिशन तहसील 392’
· शुरुआत 27 सितंबर 2022 से बीकानेर जिले नोखा तहसील से
· प्रदेश के 7 संभागों की कुल 392 तहसील में
✍ जिला विकलांग कल्याण समिति जालोर द्वारा प्रथम दिव्यांग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2023 का आयोजन क्षेमकरी माता मंदिर तलहटी भीनमाल में किया गया।
✍ पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा दिए जाने वाले कोमल कोठारी पुरस्कार की ढाई लाख की राशि एक से अधिक लोगों को दिए जाने पर अब बांट कर नहीं दी जाएगी। यदि दो कलाकारों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा तो दोनों को ढाई-ढाई लाख रुपए राशि प्रदान की जाएगी।
✍ राज्यपाल एव पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष:- श्री कलराज मिश्र
✍ केंद्र द्वारा 2023 का फेस्टिवल ऑफ द नॉर्थ ईस्ट ओक्टेव कार्यक्रम गोवा में किए जाने की भी घोषणा की।
✍ राजस्थान में कोटा रामगंज मंडी के निनामा दूनिया लाईमस्टोन ब्लॉक की सफल नीलामी
· राजस्थान में कोटा रामगंज मंडी के निनामा दूनिया लाईमस्टोन ब्लॉक की सफल नीलामी से आगामी 50 साल में प्रदेश को 9981 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा, वहीं इस ब्लॉक से इसी वित्तीय वर्ष में नौ करोड़ 57 लाख रुपए राजस्व के रुप में मिलेंगे।
· खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जैसलमेर के रामगढ़ और नागौर के एक एक लाईमस्टोन ब्लॉक की सफल नीलामी के बाद कोटा रामगंज मंडी के नीनामा दूनिया ब्लॉक की प्रीमियम दरों पर नीलामी से विभाग उत्साहित है।
✍ जनजाति विकास के लिए 100 करोड़ रुपये के विकास कोष का गठन।
अभ्यस:-
Q. सरिस्का वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित है ?
Ans:- अलवर
Q. 1 से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाली रिफ ( राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड किसे प्रदान किया जाएगा?
Ans:- परीक्षित साहनी को
Q. चित्तौड़गढ़ में कितने नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे?
Ans:- 63
Q. राजस्थान किस संस्थान में हाइड्रोजन एनर्जी पर शोध हेतु सरकार द्वारा डेमो प्लांट लगाया जाएगा ?
Ans:- IIT जोधपुर में
Q. राजस्थान सरकार द्वारा प्रथम चरण में कितने आयुर्वेद औषधालयों को आयुष हेल्थ एण्ड वैलनेंस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा ?
Ans:- 500
Q. मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत अब बच्चों को दूध का वितरण मंगलवार व शुक्रवार की जगह दिवसीय जाएगा ?
Ans:- बुधवार और शुक्रवार को
Q. जवाहर कला केंद्र (जयपुर ) व सुर संगम स्थान द्वारा आयोजित इसमें राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह आयोजन कहां किया जा रहा है ?
Ans:- जवाहर कला केंद्र (जयपुर ) में
Q. हाल ही में केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान ( CIAH) का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है ?
Ans:- डॉ. जगदीश राणे
Q. हाल ही में PM मोदी देवनारयणजी के 1111 वें प्रकटयोत्सव पर कहाँ आए थे?
Ans:- मालसेरी डूँगरी
Q. निनामा दूनिया लाईमस्टोन ब्लॉक कहाँ पर है?
Ans:- रामगंज मंडी (कोटा)
Q. ‘विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार - मिशन तहसील 392’कब शुरू किया गया?
Ans:- 27 सितंबर 2022 से बीकानेर जिले नोखा तहसील से
Q. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष कौन है?
Ans:- राज्यपाल श्री कलराज मिश्र
Q. कोमल कोठारी पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?
Ans:- पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा
Q. जनजाति विकास के लिए कितने रुपये के विकास कोष का गठन किया गया है?
Ans:- 100 करोड़ रुपये का
Q. क्षेमकरी माता का मंदीर कहाँ पर स्थित है?
Ans:- भीनमाल (जालोर) में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद। यदि कोई उत्तम सुझाव अथवा शिक्षा से संबंधित कोई अन्य टॉपिक जिसको आप जानने के लिए उत्सुक है तो नीचे कमेंट करके बताएं। यदि आपको कोई गलती नजर आ रही है या कोई संदेह है तो भी आप कृपया कमेंट करके अवश्य बताएं।। धन्यवाद।।