सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आओ पदार्थ को जाने

आओ पदार्थों को जाने

👉पदार्थ (द्रव्य) -

वे वस्तुएं जिनमें भार होता है और स्थान घेरती हैं, उन्हें पदार्थ कहते हैं।

👉पदार्थों का वर्गीकरण
(1) भौतिक संरचना के आधार पर
                                 (क) ठोस
                                 (ख) द्रव
                                 (ग) गैस
                                 (घ) प्लाज्मा
(2) रासायनिक संरचना के आधार पर
                                 (क) तत्व
                                 (ख) यौगिक
                                 (ग) मिश्रण
     

(1) भौतिक संरचना के आधार पर
      
                             (क) ठोस - ऐसे पदार्थ जिन की आकृति व आकार निश्चित होता है, ठोस कहलाते हैं। इनके कण अत्यधिक पास-पास होते हैं। यह कठोर होते हैं।
                             (ख) द्रव - ऐसे पदार्थ जिन का आयतन निश्चित होता है परंतु आकृति नहीं। यह जिस पात्र में डाले जाते हैं, उसका आकार ग्रहण कर लेते हैं। इसके कण दूर-दूर होते हैं।
                             (ग) गैस - ऐसे पदार्थ जिन की आकृति व आयतन दोनों अनिश्चित होते हैं। यह भी पात्र का आकार ग्रहण कर लेती है। इसके कारण अत्यधिक दूर-दूर होते हैं।
                            (घ) प्लाज्मा - यह संतृप्त गैस अवस्था है, जो गर्म आयनित पदार्थों के रूप में पाई जाती है। सूर्य, तारों, ट्यूबलाइट, टीवी की पिक्चर ट्यूब आदि में यह अवस्था पाई जाती है।

अवस्थाएं
पदार्थ के अलग-अलग रूप ही पदार्थ की अवस्थाएं कहलाती हैं।

👉परमाणु तथा अणु

परमाणु (Atom) - किसी पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण जो अधिकांशतः स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता तथा जिसमें पदार्थ के गुण मौजूद रहते हैं और इन से मिलकर पदार्थ बनता है, परमाणु कहलाता है।
ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिट्स ने पदार्थ के सूक्ष्म अविभाजित कण को परमाणु कहा।
A = Cannot+tom = Cut (Atom)

परमाणु तीन मूल कणों से मिलकर बना है
1. प्रोटोन (P)      - धन आवेशित कण
2. इलेक्ट्रॉन(e)  - ऋण आवेशित कण
3. न्यूट्रॉन (n)।    - उदासीन कण
[नोट:- इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों और निश्चित कक्षा में चक्कर लगाता है।]
परमाणु की संरचना - इसके 2 भाग होते हैं।
1. नाभिक (आंतरिक भाग) - इसमें दो प्रकार केेेे कण (P व n) पाए जाते हैं।
2. इलेक्ट्रॉनिक कक्ष (बाहरी भाग) - इसमें इलेक्ट्रॉन पाया जाता है।

अणु (Molecule) - दो या दो से अधिक परमाणु के संयोग से मिलकर बना कण अणु कहलाता है। यह स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है।

(2) रासायनिक संरचना के आधार पर

                               (क) तत्व - इसमें एक ही प्रकार के परमाणु होते हैं। उदाहरण - तॉंबा, लौहा, एल्युमिनियम, सोना, ऑक्सीजन, कार्बन, सल्फर, चाॅंदी आदि।
अब तक 118 तत्व खोजे जा चुके हैं।इन्हें प्रतीक के रूप में व्यक्त किया जाता है।
कुछ तत्व व उसके प्रतीक

                              (ख) यौगिक - दो या दो से अधिक परमाणु को निश्चित अनुपात में रासायनिक क्रिया द्वारा संयुक्त होने पर प्राप्त पदार्थ यौगिक कहलाता है। उदाहरण - शक्कर, काॅंच, चुना, नमक, खाने का सोडा, साबुन, सर्फ आदि।

कुछ रासायनिक यौगिक एवं उसके अणुसूत्र

  [ नोट:- परमाणु के संयोग करने की क्षमता संयोजकता कहलाती है। ] 
                               (ग) मिश्रण - दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों को किसी भी अनुपात में मिलाने से बना पदार्थ मिश्रण कहलाता है। उदाहरण - वायु, शरबत, रेत आदि।

[नोट:- महर्षि कणाद - इन्होंने वैशेषिक सूत्र की रचना की। इन्होंने अपने वैशेषिक दर्शन में परमाणु सिद्धांत का प्रतिपादन किया।उन्होंने बताया परमाणु आपस में मिलकर अणु का निर्माण करते हैं। इन्होंने ताण्डुल कणों को खाकर तपस्या की, जिससे इनका नाम कणाद पड़ा। इनकी यह अवधारणा लगभग 2500 वर्ष पुरानी है। यह वैदिक काल के एक महान दार्शनिक थे। ]

[नोट:- सत्येंद्र नाथ बोस - इनका जन्म 1 जनवरी 1894 ई. को कलकत्ता में हुआ। इन्हें संख्यिकी यांत्रिकी का प्रणेता का जाता है।बोस की अनुसंधान और एनरिको फर्मी द्वारा किए गए विकास से ही कणों को दो भागों में करना संभव हुआ, जिन्हें बोसोन तथा फर्मियोन कहा गया। बोस द्वारा विकसित सिद्धांत को आइंस्टीन ने प्रकाशित करवाया, जिसे बोस आइंस्टीन संख्यिकी कहा जाता है। इन्होंने बोस आइंस्टीन संघनन नामक पांचवी अवस्था को बताया। इन्हें 1954ई. में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।]


👉substance -

A things which have weight and occupy space are an called substance.

👉Classification of substance

Solid - Those substances that have definite shape and volume are called solids substance.The particle in solid are very close each other.Solid are hard.

Liquid - Those substance that have definite volume but not defined shape are called liquids. Parts of liquid far from each other. The liquid take shape according to  container.

Gas - Those substance, whose volume and shape are not definite, are called gases. Particles of gas defuse at a large distance. Gas takes the shape of object.

The different forms of substances and their status

Plasma - This state of matter is actually saturated gases state . This found as hot ionize state . This state is found in sum , stars , tube lights , T.V. and picture tubes .

Atom -
Atom is the smallest particle of any substance which cannot survive independently and always have properties of its substance.

Greek philosopher Demokrits named this undivided particle as Atom.
A=cannot+tom=cut (Atom)

Atom is made up ofmain three particles - Proton (p) - It is positively charged.
Electron (e) - It is negative charged.
Neutron (n) - It is electrically neutral.

Atom has 2 structural parts
(1) Nucleic (inner part)  - The inner part of atom is called Nucleus. It has two particles (Proton& Neutron).
(2) Electronic (outer part) - They circulate around mucleus in definite orbits.

Molecule -
Atom or group of Atoms which can remain independently are called molecule.


Elements - An element has one type of atom. Example - pure brass, aluminium, gold, oxygen, carbon, iron, sulphur, silver etc.
Its represented by symbol.


Compound - When two or more elements combines in fixed ratio through chemical reaction called compound.
Example - sugar, glass, calcium carbonate, salt, sodium bicarbonate, soap, surf etc.

Mixture - When two or a more element, compound is mixed in any ratio, they called mixture. Example - sarbat, air, sand etc.


[Note:- Maharishi Kanad -  Maharishi Kanad In vedic period the great philosopher. Kanad authored Veseshik Sutra. He propounded the atomic theory in Veseshik philosophy. He gave the concept that atom combines together to build molecules. He ate Tandul particles (also known as Samo rice in Hindi) during meditation and created the philosophy that made his name "Kanad". He was the originator of the particles molecule theory hence called as Kanad. This concept of Maharishi Kanad was approximately 25,000 years old than John Dalton, who told about the nuclear principle.]

[Note:- Satyendra Nath Bose - He was born on 1 January 1894 AD. He was known as father of statistical engineering. Rescarch of Satyendra Nath Bose and scientist Anarico Fermi made possible to differentiated particles of physics into two parts. For this discovery the particles are given their names as Boson and Fermions. National science council awarded Satyendra Nath Bose with Meghnad Saha Smarak gold medal. 1954 he was awarded with Padma Vibhushan. The principle propounded by Bose is published by famous scientist Einstein. This principle named is Bose Einstein Statistic. With the help of Einstein Satyendra Nath Bose discovered a fifth state of matter as Bose Einstein Condensation which is scientifically proved.]

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्राकृतिक रेशे

प्राकृतिक रेशे रेशे दो प्रकार के होते हैं - 1. प्राकृतिक रेशे - वे रेशे जो पौधे एवं जंतुओं से प्राप्त होते हैं, प्राकृतिक रेशे कहलाते हैं।  उदाहरण- कपास,ऊन,पटसन, मूॅंज,रेशम(सिल्क) आदि। 2. संश्लेषित या कृत्रिम रेशे - मानव द्वारा विभिन्न रसायनों से बनाए गए रेशे कृत्रिम या संश्लेषित रेशे कहलाते हैं।  उदाहरण-रियॉन, डेक्रॉन,नायलॉन आदि। प्राकृतिक रेशों को दो भागों में बांटा गया हैं - (1)पादप रेशे - वे रेशे जो पादपों से प्राप्त होते हैं।  उदाहरण - रूई, जूूट, पटसन । रूई - यह कपास नामक पादप के फल से प्राप्त होती है। हस्त चयन प्रक्रिया से कपास के फलों से प्राप्त की जाती है। बिनौला -कपास तत्वों से ढका कपास का बीज। कपास ओटना -कंकतन द्वारा रूई को बनौलों से अलग करना। [Note:- बीटी कपास (BT Cotton) एक परजीवी कपास है। यह कपास के बॉल्स को छेदकर नुकसान पहुँचाने वाले कीटों के लिए प्रतिरोधी कपास है। कुछ कीट कपास के बॉल्स को नष्ट करके किसानों को आर्थिक हानि पहुँचाते हैं। वैज्ञानिकों ने कपास में एक ऐसे बीटी जीन को ...

1600 ईस्वी का राजलेख

  1600 ईस्वी का राजलेख 👉 इसके तहत कंपनी को 15 वर्षों के लिए पूर्वी देशों में व्यापार करने का एकाधिकार दिया गया। 👉 यह राजलेख महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने  31 दिसंबर, 1600 ई. को जारी किया। 👉 कंपनी के भारत शासन की समस्त शक्तियां एक गवर्नर(निदेशक), एक उप-गवर्नर (उप-निदेशक) तथा उसकी 24 सदस्यीय परिषद को सौंप दी गई तथा कंपनी के सुचारू प्रबंधन हेतु नियमों तथा अध्यादेश को बनाने का अधिकार दिया गया। 👉 ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के समय इसकी कुल पूंजी  30133 पौण्ड थी तथा इसमें कुल 217 भागीदार थे। 👉 कंपनी के शासन को व्यवस्थित करने हेतु कलकत्ता, बंबई तथा मद्रास को प्रेसीडेंसी नगर बना दिया गया तथा इसका शासन प्रेसीडेंसी व उसकी परिषद् करती थी। 👉 महारानी एलिजाबेथ ने ईस्ट इंडिया कंपनी को लॉर्ड मेयर की अध्यक्षता में पूर्वी देशों में व्यापार करने की आज्ञा प्रदान की थी। 👉 आंग्ल- भारतीय विधि- संहिताओं के निर्माण एवं विकास की नींव 1600 ई. के चार्टर से प्रारंभ हुई। 👉 ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना कार्य सूरत से प्रारंभ किया। 👉 इस समय भारत में मुगल सम्राट अकबर का शास...

संवैधानिक विकास

संवैधानिक विकास 👉 31 दिसंबर 1600 को महारानी एलिजाबेथ प्रथम के चार्टर के माध्यम से अंग्रेज भारत आए।  👉 प्रारंभ में इनका मुख्य उद्देश्य व्यापार था जो ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से शुरू किया गया।  👉 मुगल बादशाह 1764 में बक्सर के युद्ध में विजय के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी को दीवानी अधिकार दिए। 👉 1765 ईस्वी में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल,बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी अधिकार प्राप्त कर लीए। 👉 1858 ईस्वी में हुए सैनिक विद्रोह ऐसे भारत शासन का दायित्व सीधा ब्रिटिश ताज ने ले लिया। 👉 सर्वप्रथम आजाद भारत हेतु संविधान की अवधारणा एम. एन. राय के द्वारा 1934 में दी गई।  👉 एम. एन. राय के सुझावों को अमल में लाने के उद्देश्य से 1946 में सविधान सभा का गठन किया गया। 👉 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। 👉 संविधान की अनेक विशेषता ब्रिटिश शासन चली गई तथा अन्य देशों से भी, जिनका क्रमवार विकास निम्न प्रकार से हुआ- 1. कंपनी का शासन (1773 ई. - 1858 ई. तक)  2. ब्रिटिश ताज का शासन (1858 ई. – 1947 ई. तक) Constitutional development 👉The Brit...

1781 ई. का एक्ट ऑफ सेटलमेंट

1781 ई. का Act of settlement(बंदोबस्त कानून) 👉 1773 ई. के रेगुलेटिंग एक्ट के दोषों को दूर करने के लिए ब्रिटिश संसद के प्रवर समिति के अध्यक्ष एडमंड बर्क के सुझाव पर इस एक्ट का प्रावधान किया गया। 👉 इसके अन्य  नाम - संशोधनात्मक अधिनियम (amending act) , बंगाल जुडीकेचर एक्ट 1781 इस एक्ट की विशेषताएं:- 👉कलकत्ता के सभी निवासियों को सर्वोच्च न्यायालय के अधिकर क्षेत्र के अंतर्गत कर दिया गया। 👉 इसके तहत कलकत्ता सरकार को बंगाल, बिहार और उड़ीसा के लिए भी विधि बनाने का अधिकार दे दिया गया। अब कलकत्ता की सरकार को विधि बनाने की दो श्रोत प्राप्त हो गए:-  1. रेगुलेटिंग एक्ट के तहत कलकत्ता प्रेसिडेंसी के लिए 2. एक्ट ऑफ सेटलमेंट के अधीन बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा के दीवानी प्रदेशों के लिए 👉 सर्वोच्च न्यायालय के लिए आदेशों और विधियों के संपादन में भारतीयों के धार्मिक व सामाजिक रीति-रिवाजों तथा परंपराओं का ध्यान रखने का आदेश दिया गया अर्थात् हिंदुओं व मुसलमानों के धर्मानुसार मामले तय करने का प्रावधान किया गया । 👉 सरकारी अधिकारी की हैसियत से किए गए कार्यों के लिए कंपनी ...

राजस्थान नगरपालिका ( सामान क्रय और अनुबंध) नियम, 1974

  राजस्थान नगरपालिका ( सामान क्रय और अनुबंध) नियम , 1974 कुल नियम:- 17 जी.एस.आर./ 311 (3 ) – राजस्थान नगरपालिका अधिनियम , 1959 (1959 का अधिनियम सं. 38) की धारा 298 और 80 के साथ पठित धारा 297 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , राज्य सरकार इसके द्वारा , निम्नलिखित नियम बनाती हैं , अर्थात्   नियम 1. संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ – ( 1) इन नियमों का नाम राजस्थान नगरपालिका (सामान क्रय और अनुबंध) नियम , 1974 है। ( 2) ये नियम , राजपत्र में इनके प्रकाशन की तारीख से एक मास पश्चात् प्रवृत्त होंगे। राजपत्र में प्रकाशन:- 16 फरवरी 1975 [भाग 4 (ग)(1)] लागू या प्रभावी:- 16 मार्च 1975 [ 1. अधिसूचना सं. एफ. 3 (2) (75 एल.एस.जी./ 74 दिनांक 27-11-1974 राजस्थान राजपत्र भाग IV ( ग) ( I) दिनांक 16-2-1975 को प्रकाशित एवं दिनांक 16-3-1975 से प्रभावी।]   नियम 2. परिभाषाएँ – इन नियमों में , जब तक संदर्भ द्वारा अन्यथा अपेक्षित न हो , (i) ' बोर्ड ' के अन्तर्गत नगर परिषद् ( Municipal Council) आती है ; (ii) ' क्रय अधिकारी ' या ' माँगकर्त्ता अधिकार...

वैश्विक राजनीति का परिचय(Introducing Global Politics)

🌏 वैश्विक राजनीति का परिचय( Introducing Global Politics)

ऐतिहासिक संदर्भ(Historical Context)

 🗺  ऐतिहासिक संदर्भ(Historical Context)

अरस्तू

🧠   अरस्तू यूनान के दार्शनिक  अरस्तू का जन्म 384 ईसा पूर्व में मेसीडोनिया के स्टेजिरा/स्तातागीर (Stagira) नामक नगर में हुआ था। अरस्तू के पिता निकोमाकस मेसीडोनिया (राजधानी–पेल्ला) के राजा तथा सिकन्दर के पितामह एमण्टस (Amyntas) के मित्र और चिकित्सक थे। माता फैस्टिस गृहणी थी। अन्त में प्लेटो के विद्या मन्दिर (Academy) के शान्त कुंजों में ही आकर आश्रय ग्रहण करता है। प्लेटो की देख-रेख में उसने आठ या बीस वर्ष तक विद्याध्ययन किया। अरस्तू यूनान की अमर गुरु-शिष्य परम्परा का तीसरा सोपान था।  यूनान का दर्शन बीज की तरह सुकरात में आया, लता की भांति प्लेटो में फैला और पुष्प की भाँति अरस्तू में खिल गया। गुरु-शिष्यों की इतनी महान तीन पीढ़ियाँ विश्व इतिहास में बहुत ही कम दृष्टिगोचर होती हैं।  सुकरात महान के आदर्शवादी तथा कवित्वमय शिष्य प्लेटो का यथार्थवादी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला शिष्य अरस्तू बहुमुखी प्रतिभा का धनी था। मानव जीवन तथा प्रकृति विज्ञान का शायद ही कोई ऐसा पहलू हो, जो उनके चिन्तन से अछूता बचा हो। उसकी इसी प्रतिभा के कारण कोई उसे 'बुद्धिमानों का गुरु' कहता है तो कोई ...

राजस्थान के दुर्ग

  दुर्ग

1726 ईस्वी का राजलेख

1726 ईस्वी का राजलेख इसके तहत कलकात्ता, बंबई तथा मद्रास प्रेसिडेंसीयों के गवर्नर तथा उसकी परिषद को विधि बनाने की शक्ति प्रदान की गई, जो पहले कंपनी के इंग्लैंड स्थित विद्युत बोर्ड को प्राप्त थी।  यह सीमित थी क्योंकि - (1) यह ब्रिटिश विधियों के विपरीत नहीं हो सकती थी। (2) यह तभी प्रभावित होंगी जब इंग्लैंड स्थित कंपनी का निदेशक बोर्ड अनुमोदित कर दे। Charter Act of 1726 AD  Under this, the Governor of Calcutta, Bombay and Madras Presidencies and its Council were empowered to make laws, which was previously with the Company's Electricity Board based in England.  It was limited because -  (1) It could not be contrary to British statutes.  (2) It shall be affected only when the Board of Directors of the England-based company approves.